Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Prayagraj211002

प्रयागराज में गंगा-यमुना का रौद्र रूप, क्या फिर से बाढ़ का खतरा?

MGMohd Gufran
Jul 20, 2025 12:33:40
Prayagraj, Uttar Pradesh
प्रयागराज में गंगा और यमुना का रौद्र रूप जारी, दारागंज और बघाड़ा इलाके में मकान की पहली मंजिल तक पहुंचा पानी। एंकर -- संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में वृद्धि जारी है। दोनों नदियों का बढ़ता जलस्तर अब रिहायशी इलाकों की तरफ बढ़ने लगा है। जिसके चलते गंगा और यमुना के तटवर्ती इलाकों के मकान की पहली मंजिल पूरी तरह से डूब गया है। दारागंज और बघाड़ा इलाके के हालात ज्यादा खराब हैं। यहां पर अधिकतर मकानों की पहली मंजिल बाढ़ से डूब गया है। यमुना के बलुआ घाट पर भी इस बार पानी ऊपर चढ़ गया है। दोनों नदियों के बढ़ते जलस्तर ने अब लोगों को डराना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह से दोनों नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो रही है इससे माना जा रहा है कि साल 2014 में आई भीषण बाढ़ का भी रिकॉर्ड टूट सकता है। वहीं बाढ़ से हालात खराब होने पर लोगों ने अपना ठिकाना बदलना शुरू कर दिया है। बाढ़ राहत शिविरों में लोगों ने अपना ठिकाना बनाना शुरू कर दिया है। बाइट -- सचिन निषाद, स्थानीय निवासी बाइट -- गोपाल कृष्ण अग्रवाल, स्थानीय निवासी
1
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement
Back to top