Back
उत्तराखंड में पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा की बड़े पैमाने पर जनजागरण यात्रा
SKSATISH KUMAR
Nov 12, 2025 04:34:23
Jaspur, Uttarakhand
एंकर : उत्तराखंड में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को लेकर भाजपा ने जनजागरण अभियान की पूरी रूपरेखा तय कर ली है। राज्यभर में सरदार पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भव्य यात्राएं निकाली जाएंगी। जसपुर, बाजपुर और गदरपुर में अलग-अलग तारीखों पर यात्रा आयोजित होगी, जबकि काशीपुर में 20 तारीख को विशाल जनजागरण यात्रा निकलेगी। इस पूरे अभियान का संयोजन विधायक त्रिलोक सिंह चीमा कर रहे हैं, वहीं आयोजन की तैयारियों की कमान भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल और उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनय रुहेला के हाथों में है। भाजपा ने इसे केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि देश की एकता और भाईचारे का संदेश देने वाला सामाजिक अभियान बताया है। मनोज पाल ने कहा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को हम राष्ट्र की एकता के प्रतीक के रूप में मना रहे हैं। काशीपुर समेत जिले के सभी क्षेत्रों में जनजागरण, एकता पदयात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। युवाओं की भागीदारी को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि सरदार पटेल के विचार नई पीढ़ी तक पहुंचें। इसके लिए बूथ स्तर तक पूरी तैयारी कर ली गई है। वहीं विनय रुहेला ने कहा सरदार पटेल ने जिस भारत को एक सूत्र में पिरोया था, उसी प्रेरणा से भाजपा यह जनजागरण अभियान चला रही है। यह यात्रा केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर चलेगी। आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में भी नागरिकों की भागीदारी बढ़ाना इसका प्रमुख उद्देश्य है। काशीपुर, जसपुर और बाजपुर में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर ली गई है ताकि अधिक से अधिक लोग जुड़ें और एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना सशक्त हो। भाजपा का यह जनजागरण अभियान आने वाले दिनों में पूरे राज्य में सरदार पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। बाइट : मनोज पाल, जिला अध्यक्ष, भाजपा काशीपुर बाइट : विनय रुहेला, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADASHISH DWIVEDI
FollowNov 12, 2025 06:22:300
Report
SDSurendra Dasila
FollowNov 12, 2025 06:22:090
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowNov 12, 2025 06:21:550
Report
SSandeep
FollowNov 12, 2025 06:21:470
Report
TCTanya chugh
FollowNov 12, 2025 06:21:170
Report
AVArun Vaishnav
FollowNov 12, 2025 06:20:180
Report
AVArun Vaishnav
FollowNov 12, 2025 06:20:030
Report
SKSunny Kumar
FollowNov 12, 2025 06:19:550
Report
VRVIJAY RANA
FollowNov 12, 2025 06:19:460
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowNov 12, 2025 06:19:330
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowNov 12, 2025 06:19:210
Report
AYAmit Yadav
FollowNov 12, 2025 06:19:100
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowNov 12, 2025 06:18:540
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowNov 12, 2025 06:18:390
Report
DRDamodar Raigar
FollowNov 12, 2025 06:18:250
Report