Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sonbhadra231219

सोनभद्र: जमीनी विवाद में पति–पत्नी ने पिता की हत्या, गिरफ्तार

ADArvind Dubey
Nov 14, 2025 10:20:31
Obra, Uttar Pradesh
सोनभद्र जनपद में जमीनी विवाद में पत्नी के साथ मिलकर पिता और की हत्या करने वाले पति–पत्नी को पन्नूगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन पहले यानी 12 नवंबर को बकवार गांव में अमरनाथ और उसकी पत्नी अर्चना ने अपने ही पिता लालधारी पर कुदाल से हमला किया था। गंभीर रूप से घायल लालधारी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। और अब इस मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो रक्तरंजित कुदालें भी बरामद कर ली हैं। सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बकवार गांव में जमीनी विवाद ने एक बार फिर खून की कहानी लिख दी। 12 नवंबर को अमरनाथ और उसकी पत्नी अर्चना ने अपने पिता लालधारी पर कुदाल से जानलेवा हमला कर दिया था। परिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर बहस शुरू हुई और देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि पति–पत्नी ने मिलकर लालधारी पर लगातार वार कर दिए। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान लालधारी ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार थे। पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 207/25, धारा 105 बीएनएस के तहत हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में और एएसपी ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम लगातार तलाश में जुटी थी। और अब इस घटना में बड़ी सफलता मिली है। सूचना के आधार पर पुलिस ने पति–पत्नी अमरनाथ और अर्चना को कसारी पोखरा के पास से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद अमरनाथ की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो रक्तरंजित कुदालें भी बरामद कर ली गईं। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध कबूल करते हुए कहा कि जमीनी हिस्सेदारी को लेकर कहासुनी बढ़ गई थी और आवेश में आकर उन्होंने हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया है।जमीन का विवाद और उसमें पूरे परिवार का बिखर जाना बकवार गांव की यह घटना एक बार फिर यही सवाल छोड़ जाती है कि आखिर विवाद कब तक रिश्ते निगलता रहेगा। फिलहाल आरोपी पति–पत्नी जेल भेजे जा चुके हैं।और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
109
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ADAnup Das
Nov 14, 2025 12:04:56
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস বিহারে NDA জোট জয়ী আবহে, বামফ্রন্টের শরিক মহিলা সংগঠন, সারা ভারত গণতান্ত্রিক মহিলা সমিতির ডাকে এসপি অফিস ঘেরাও প্রতিবাদ বিক্ষোভ এবং ডেপুটেশন দিলো, দাবি নদীয়া জেলা জুড়ে নিরাপত্তা এবং নারী ও শিশু নির্যাতন,ধর্ষণ ও খুনের ঘটনাদের দৃষ্টান্তমূলক শাস্তির দাবিতে ডেপুটেশন, নদীয়া জেলার অভ‍্যন্তরে ক্রমাগত নারী নির্যাতন,শিশু নির্যাতন, খুন,ধর্ষণ বেড়ে গেছে, হাসখালী থেকে ভীমপুর, কারীগঞ্জ থেকে কৃষ্ণনগর, স্কুল পড়ুয়া নিজে বাড়িতে ঢুকে গুলি করে খুন, অন্যদিকে ছোট্টো মেয়ে তামান্নার খুন, তাহেপুরে মহিলা খুন,শিব ক্ষেত্রেই দোষী খুনিদের কঠোর দৃষ্টান্তমূলক শাস্তি এবং নারীর নিরাপত্তার দাবীতে আজ কৃষ্ণনগর এসপি অফিসের সামনে সারা ভারত গণতান্ত্রিক মহিলা সমিতির ডাকে ডেপুটেশন প্রদান ও বিক্ষোভ কর্মসূচি হয় দুপুরে।
0
comment0
Report
Nov 14, 2025 12:03:55
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Nov 14, 2025 12:03:45
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में उसके करीबी शूटर सैफी उर्फ सैफ अब्बास नकवी के बंद आवास पर धनबाद कोर्ट के आदेश से कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की गई। बैंक मोड़ थाना पुलिस ने मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में मटकुरिया रोड स्थित सैफ के बंद घर पर यह कार्रवाई पूरी की। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सैफ पर वर्ष 2022-23 में आर्म्स एक्ट, रंगदारी, फिरौती वसुली सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। लगातार फरार चल रहे सैफ के खिलाफ पुलिस इससे पहले भी इश्तहार चिपका कर कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दे चुकी थी, परंतु वह पेश नहीं हुआ। आज कोर्ट के निर्देश पर पुलिस टीम ने उसके आवास पर पहुंचकर घर की संपत्तियों की कुर्की प्रक्रिया पूरी की। पुलिस का कहना है कि प्रिंस खान गैंग से जुड़े फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
0
comment0
Report
DBDEBASHISH BHARATI
Nov 14, 2025 12:03:26
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा में जिला प्रशासन द्वारा वोट फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लाधना डेम के खूबसूरत तट पर आयोजित हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखने को मिली। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच आयोजित यह कार्यक्रम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य जिले में पर्यटन को बढ़ावा देना और_local_ लोगों को लोकतंत्र के प्रति जागरूक करना था। जिला प्रशासन ने बताया कि ऐसे आयोजन न केवल पर्यटन को नई दिशा देंगे, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने में भी अहम भूमिका निभाएँगे। बाइट – रवि आनंद, उपायुक्त जामताड़ा वोट फेस्टिवल का उद्देश्य लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना और लाधना डेम जैसे खूबसूरत स्थान को पर्यटन के मानचित्र पर प्रमुखता से स्थापित करना है। भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को बढ़ावा दिया जाएगा।
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Nov 14, 2025 12:03:07
Pakur, Jharkhand:पाकुड़-बिहार विधानसभा चुनाव और घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद राजमहल लोकसभा के जेएमएम सांसद विजय हांसदा और लिट्टीपाड़ा विधानसभा के जेएमएम विधायक हेमलाल मुर्मू ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सांसद विजय हांसदा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है और इसे स्वीकार किया जाना चाहिए—हर एक वोट महत्वपूर्ण है और यही भारतीय लोकतंत्र की विशेषता है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार-जीत होती रहती है, लेकिन भारत का संविधान हमेशा सबसे ऊपर है। इसी क्रम में, लिट्टीपाड़ा विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के विधायक हेमलाल मुर्मू ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पर बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का राज्य में कोई मुकाबला नहीं कर सकता। घाटशिला उपचुनाव का परिणाम JMM के पक्ष में है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा उनकी पार्टी की गाड़ी का धुआं तक नहीं देख सकती।
0
comment0
Report
SKSHIV KUMAR
Nov 14, 2025 12:02:49
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:अगर आप किसी बच्चे के अभिभावक हैं और आपका बच्चा वैन से स्कूल जाता है तो यह खबर सावधान करने والی है। शाहजहांपुर में स्कूली बच्चों की जिंदगी खतरे में डाली जा रही है। यहां स्कूल की 7 सीट वाली वैन में 18 से 20 बच्चों को ठूस ठूस कर भरा जा रहा है। हाल ही में स्कूल वैन से एक बच्ची के गिरने की घटना के बाद से पुलिस चेकिंग अभियान चलाकर खाना पूर्ति कर रही है। यह एक प्राइवेट स्कूल की प्राइवेट वैन है, जिसका बच्चों को लाने और जाने का कोई परमिट भी नहीं है। इस वैन के अंदर लगभग 20 बच्चे ठूस ठूस के भरे गए हैं। किसी तरह का हादसा होने पर सबसे ज्यादा यही बच्चे दुर्घटना का शिकार होते हैं। दो दिन पहले इसी तरह की बच्चों की वैन का दरवाजा खुल जाने से कक्षा तीन की बच्ची बाहर गिर गई थी, जो इस वक्त जिंदगी और मौत से जूझ रही है। इस तरह की दुर्घटना के बाद भी स्कूल प्रबंधन और वाहन चालक कोई सबक नहीं ले रहे हैं। पैसों की लालच में ये लोग इसी तरह स्कूली बच्चों की जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं। इस वाहन चालक को देखिए कि वह किस तरह से स्वीकार कर रहा है कि उसकी वैन में 18 बच्चे भरे हैं। पर उसे किसी की परवाह नहीं है。 ब Bite — श्याम कुमार, स्कूल वैन चालक वृत्त शिव कुमार, जी मीडिया संवाददाता वीओ ग्रामीण क्षेत्रों में.private स्कूल के बच्चों को इसी तरह से VAIN मेंठूस ठूस लाया और ले जाया जाता है। दो दिन पहले ही स्कूल की बच्ची वैन से गिरकर घायल हुई घटना के बाद से पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया है। फिलहाल पुलिस ऐसे मामलों में कार्रवाई की बात कर रही है। ब Bite राजेश द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर वीओ — इससे पहले भी कई बार स्कूल वैन से स्कूली बच्चों के साथ घटनाएं हो चुकी हैं। इस तरह की घटनाओं के बाद कुछ दिन अभियान चलता है लेकिन फिर से चालक और स्कूल प्रबंधन पुराने ढर्रे पर लौट आते हैं। ऐसे में अभिभावकों के सतर्क रहने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत है।
0
comment0
Report
PPPrakash Pandey
Nov 14, 2025 12:01:52
Mau, Uttar Pradesh:मऊ में हिंदू जागरण समिति भारत ने आतंकवाद का पुतला फूंका। यह प्रदर्शन दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट की घटना के विरोध में किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। हिंदू जागरण समिति के अध्यक्ष सुजीत सिंह ने बताया कि दिल्ली बम ब्लास्ट की घटना के विरोध में यह पुतला दहन किया जा रहा है। उन्होंने भारत सरकार से आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का संकल्प लेने का आग्रह किया। सुजीत सिंह ने कहा कि आतंकवाद एक विश्वव्यापी और राष्ट्रवादी समस्या है। उनके अनुसार, इसके पूर्ण विनाश के बिना दुनिया में शांति और सद्भाव स्थापित नहीं हो सकता। दिल्ली बम ब्लास्ट में डॉक्टरों के नाम सामने आने पर सुजीत सिंह ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पढ़े-लिखे लोग, जो डॉक्टर की डिग्री धारक हैं, इस तरह के कृत्य कर रहे हैं, जो हम सबके लिए चुनौती और शर्मनाक है। उन्होंने आतंकवाद के समूल नाश के लिए एकजुट होकर विरोध करने का आह्वान किया। इस प्रदर्शन के दौरान हिंदू जागरण समिति भारत के अध्यक्ष सुजीत सिंह और रामकृष्ण भारद्वाज सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
comment0
Report
RSRahul shukla
Nov 14, 2025 12:01:06
Amethi, Uttar Pradesh:सऊदी अरब में बीमारी की वजह से युवक की मौत परिजनों ने शव को वापस लाने की मांग की पांच महीने पहले सऊदी गया था इसरार अमेठी से पांच महीने पहले रोजी रोटी की तलाश में सात समंदर पार सऊदी अरब कमाने गए जायस कस्बे के रहने वाले इसरार की बीमारी की वजह से मौत हो गई। गुरुवार की दोपहर परिजनों को फोन पर घटना की सूचना मिली जिसके बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बड़ी संख्या में आसपास के लोग परिजनों को ढांढस बंधाने उनके घर पहुँच रहे है। परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अमेठी प्रशासन से मृतक के शव को घर वापस लाने की मांग की है। दरअसल ये पूरा मामला जायस कोतवाली क्षेत्र के कस्बे का है जहाँ कस्बे के कजियाना मोहल्ले के रहने वाला इसरार पांच महीना पहले रोजी रोटी की तलाश में सऊदी अरब गया था जहाँ वो सऊदी के अलहासा में अल सैफ नामक कंपनी में बतौर हेल्पर काम कर रहा था। बीमारी की वजह से गुरुवार को उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। आस पास के लोग लगातार मृतक के घर पर पहुँचकर परिजनों को ढांढस बंधा रहे है। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी और एक लड़की एक लड़का है जो अभी नाबालिक है। परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सांसद किशोरीलाल शर्मा और अमेठी डीएम से शव को वापस घर लाने की मांग की है। रिश्ते में भाई मोहम्मद अरसद ने बताया कि बीमारी की वजह से इरसार की मौत हुई है। कमाने के लिए वो पांच महीने पहले सऊदी अरब गए हुए थे। अमेठी डीएम, मुख्यमंत्री और सांसद किशोरीलाल शर्मा से अपील है शव को घर लाया जाए साथ ही परिवार की आर्थिक मदद भी की जाए。
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Nov 14, 2025 12:00:53
Baghpat, Uttar Pradesh:बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत का जश्न अब यूपी के बागपत में भी देखने को मिला। बागपत जिला बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और ढोल नगाड़े बजवाकर जश्न मनाया। बीजेपी जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने इस जीत को रामभक्तों की जीत करार देते हुए कहा कि बिहार की यह प्रचंड सफलता आने वाले राजनीतिक माहौल का संकेत है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में यूपी में भी बीजेपी दोबारा भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। जिलाध्यक्ष का कहना है कि बिहार में मिली जीत ने कार्यकर्ताओं का मनोबल और भी बढ़ा दिया है, और आने वाले चुनावों में जनता का समर्थन पहले से कहीं अधिक बीजेपी के साथ खड़ा होगा। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार की नीतियों पर भरोसा जताते हुए बिहार की जीत को विकास और सुशासन की जीत बताया।
0
comment0
Report
CDChittaranjan Das
Nov 14, 2025 12:00:28
Durgapur, West Bengal:চার জেলায় ৫ হাজার ৬২০ কোটি টাকা বিনিয়োগ, সিনার্জি সম্মেলন থেকে ঘোষণা করলেন মন্ত্রী চন্দ্রনাথ সিনহা। শিল্পপতিদকে নিয়ে পূর্ব বর্ধমান , পশ্চিম বর্ধমান বাঁকুড়া ও পুরুলিয়া জেলার ক্ষুদ্র, ছোট ও মাঝারি শিল্পপতিদের সমস্যা জানতে এবং সেগুলি সমাধান করার লক্ষ্যে এবং নতুন শিল্প আনতে দুর্গাপুরের সৃজনী প্রেক্ষাগৃহে অনুষ্ঠিত হল সিনার্জি সম্মেলন। উপস্থিত ছিলেন ক্ষুদ্র মাঝারি, কুটির শিল্প তথা কারামন্ত্রী চন্দ্রনাথ সিনহা, পঞ্চায়েত গ্রামোন্নয়ন ও সমবায় মন্ত্রী প্রদীপ মজুমদার, পশ্চিমাঞ্চল উন্নয়ন পর্ষদের মন্ত্রী সন্ধ্যারানী টুডু রাজ্যের ক্ষুদ্র, ছোট ও মাঝারি শিল্প দফতরের অতিরিক্ত মুখ্য সচিব রাজেশ পাণ্ডে সহ জেলার জেলাশাসকরা, জেলা পরিষদের সভাধিপতি ও প্রশাসনিক কর্মকর্তারা। পশ্চিম বর্ধমান জেলায় আসানসোল দুর্গাপুরে একাধিক শিল্পতালুক গড়ে তোলা হচ্ছে। পানাগড়, অন্ডাল, আসানসোলে ৩৫০কোটি টাকা বিনিয়োগ করা হচ্ছে। পূর্ব বর্ধমানে, পুরুলিয়া ও বাঁকুড়ায় শালপাতার ক্লাস্টার, হস্তশিল্প, সহ ক্ষুদ্র ও মাঝারি ছোট বড় কারখানা গড়ে উঠতে চলেছে। পুরুলিয়ায় ৯০কোটি টাকা, বাঁকুড়ায় ৪৫৯০কোটি, পূর্ব বর্ধমানে ৫৯০ কোটি টাকা বিনিয়োগ করা হচ্ছে। এদিন বেশ কয়েকজন উদ্যোগপতির হাতে ঋণ প্রদান করা হয়। বহু বেকার যুবক-যুবতীর কর্মসংস্থানের জায়গা হবে। জেলায় জেলায় করা হয়েছে ক্ষুদ্র,ছোট ও মাঝারি শিল্পের অফিস। সেই অফিসগুলিতে মানুষ যাচ্ছে। তারা সমস্যার কথা তুলে ধরছে। মানুষ বুঝতে পারছে ক্ষুদ্র ছোট ও মাঝারি শিল্পের গুরুত্ব। মন্ত্রী চন্দ্রনাথ সিনহা বলেন, "জেলায় জেলায় ক্ষুদ্র ছোট মাঝারি শিল্পের গতি আনতে সিনার্জি সম্মেলন করা হচ্ছে। নতুন নতুন উদ্যোগপতি এগিয়ে আসছে। তাদের হাতে ঋণ প্রদান করা হচ্ছে। এর থেকেই প্রমাণ হচ্ছে বাংলা এগিয়ে যাচ্ছে। আত্মনির্ভর হচ্ছে বাংলার মানুষ।"
0
comment0
Report
Nov 14, 2025 11:59:04
76
comment0
Report
Advertisement
Back to top