Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Saharanpur247001

सहारनपुर में शादी इनकार पर युवक को कमरे में बंद, जूतों की माला पहनाई

NJNEENA JAIN
Dec 09, 2025 09:17:56
Saharanpur, Uttar Pradesh
सहारनपुर में लड़की को देखने के बाद युवक ने शादी से इनकार कर दिया। इससे लड़की के घरवाले नाराज हो गए। उसे कमरे में बंद कर दिया। उसके साथ धक्का मुक्की की। गले में जूते की माला पहनाकर उसकी फोटो खींची। लड़के के घरवालों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ भी धक्का मुक्की की।हंगामा बढ़ते देख लड़की वालों ने आस पास के लोगों को बुला लिया। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। आधे घंटे तक पंचायत चली। दोनों में समझौता हो गया। उसके बाद लड़के के घरवाले उसे छुड़ाकर अपने साथ घर ले गए। मामला देहात कोतवाली क्षेत्र का है। घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया है।युवक (अब्दुल काल्पनिक नाम) थाना फतेहपुर के गांव मुजफ्फराबाद का रहने वाला है। एक साल पहले उसकी शादी देहात कोतवाली क्षेत्र की युवती (हिना काल्पनिक नाम) से तय हुई थी। शादी फरवरी 2026 में होनी थी। दोनों परिवार रिश्ते से सहमत थे। कुछ दिन पहले युवक ने युवती को देखने की इच्छा जताई, जिसके बाद वो अपने परिजनों के साथ युवती के घर पहुंचा।अब्दुल ने लड़की से अकेले में बात की। उसके बाद अपने परिजनों से कहा कि वो शादी के बारे में घर जाकर सोचकर जवाब देंगे। आरोप है कि मुलाकात के बाद युवती के परिजन ने शादी पक्की करने का दबाव बनाने लगे। अब्दुल ने सोचने के लिए समय मांगा और कोई जवाब नहीं दिया। अब्दुल के परिवार ने रिश्ता आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया।इससे लड़की के घरवाले नाराज हो गए। उन्होंने लड़के को पकड़कर उसे कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद उसे जूते की माला पहनाई। इसका 30 सेकेंड का वीडियो भी बनाया है लोगों का कहना है कि युवती के परिजन शादी तोड़ने से बेहद नाराज थे और गुस्से में उन्होंने यह कदम उठाया।बाइट.... मनोज कुमार यादव एएसपी
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JCJitendra Chaudhary
Dec 09, 2025 10:22:23
Begusarai, Bihar:बेगूसराय जिले में अतिक्रमण मुक्त अभियान एक बार फिर तेज हो गई है। इस बार NH-31 पर अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर से ध्वस्त किया गया है। इस दौरान अवैध रूप से दुकानों के द्वारा डटे हुए अतिक्रमण को बुलडोजर के माध्यम से हटाया गया। लोगों ने इसका विरोध किया और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। काफी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि किसी भी बाधा या विरोध की स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके। कपासिया चौक NH-31 के किनारे अब तक के अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। सड़क किनारे दुकानदारों, फुटपाथ विक्रेताओं और कुछ मॉल द्वारा किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में नगर निगम टीम और भारी पुलिस बल मौजूद रहा ताकि किसी भी तरह की बाधा रोकी जा सके। अधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि पुनः अतिक्रमण किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी और फिर बुलडोजर चलाया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई कि सड़क और सार्वजनिक जगहों पर अतिक्रमण न करें और शहर को व्यवस्थित रखने में सहयोग दें।
0
comment0
Report
DSDevendra Singh
Dec 09, 2025 10:21:13
Bharatpur, Rajasthan:राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ससुर के बड़े भाई का सोमवार देर रात निधन हो गया। जानकारी मिलते ही मंगलवार सुबह सीएम भजनलाल शर्मा अंतिम दर्शन के लिए डीग जिले के कुम्हेर उपखंड के बाबुला गांव पहुंचे। यहां उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से संवेदना व्यक्त की। अंतिम दर्शन के बाद वे जयपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान डीग-कुम्हेर विधायक शैलेश सिंह भी उनके साथ रहे। परिवार के सदस्यों के अनुसार, किशनलाल (80) पुत्र स्व. रामजीलाल निवासी बाबुला गांव, बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे। सोमवार देर रात करीब 10 बजे उनका निधन हो गया। मंगलवार सुबह अंतिम संस्कार से पूर्व उनके अंतिम दर्शन के लिए मुख्यमंत्री पहुंचे。 सीएम का हेलीकॉप्टर मंगलवार सुबह महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय, डीग में लैंड हुआ। यहां से वे कार द्वारा बाबुला गांव पहुंचे। करीब 5 मिनट तक रुके और अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी। उसके बाद हेलीकॉप्टर से जयपुर लौट गए। सीएम के दौरे को देखते हुए बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग गांव में मौजूद रहे। विधायक शैलेश सिंह भी पूरे समय मुख्यमंत्री के साथ रहे。
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Dec 09, 2025 10:21:04
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में डॉक्टरों की हड़ताल का नहीं दिखा असर,LNJP अस्पताल सहित सभी सरकारी हॉस्पिटलों में दी जा रही है सभी सुविधाएं,CMO बोले- मरीजो को नहीं आने दी जा रही कोई भी परेशानी कुरुक्षेत्र:-प्रदेश भर के सरकारी अस्पताल में हड़ताल का आज दूसरा दिन है कुरुक्षेत्र की बात की जाए तो कुरुक्षेत्र में हड़ताल का असर नहीं दिखाई दिया है। कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में सभी सुविधा मरीजों को दी जा रही है। कुरुक्षेत्र में कल 23 डॉक्टर छुट्टी पर थे और आज 18 डॉक्टर छुट्टी पर है। वही ओपीडी 2000 से घटकर 977 रह गई है। कुरुक्षेत्र के सीएमओ डॉक्टर S.S मेहला ने बताया कि मरीज को परेशानी ना हो इसको देखते हुए बाहर से प्राइवेट अस्पताल से डॉक्टर भी मंगवा गए हैं। और मरीज को किसी प्रकार की कोई भी परेशानी नहीं आनी थी जा रही उन्होंने कहा कि कल 23 डॉक्टर ने छुट्टी मांगी थी लेकिन उनकी छुट्टी कैंसल कर दी गई थी और आज 18 डॉक्टर ने छुट्टी मांगी थी उनकी छुट्टी भी कैंसिल कर दी गई है। बाइट:- कुरुक्षेत्र के सीएमओ डॉक्टर सुखबीर सिंह महल्ला
0
comment0
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
Dec 09, 2025 10:20:19
Goreya Pipar, Chhattisgarh:एंकर-सरगुजा जिले के विधानसभा क्रमांक- 09 लुंड्रा विधायक की अचानक तबियत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। आपको बता दें कि लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज की अचानक सुबह तबियत खराब हो गई।जिसके बाद शहर के संजीवनी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इधर डॉक्टर ने बताया कि सीने दर्द होने की शिकायत मिली थी। जिनका उपचार किया गया हैं। बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रायपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। जहाँ उनका और बेहतर उपचार हो सके। वहीं भाजपा विधायक की तबियत खराब होने की सूचना मिलते ही भाजपा के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता अस्पताल पहुँच गए। जहाँ उनका हालचाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top