Back
रायबरेली: बच्चों के रोने का फायदा उठाकर पर्स चोरी करने वाली बावरिया गैंग गिरफ्तार
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Dec 02, 2025 14:33:50
Raebareli, Uttar Pradesh
रायबरेली में लुटेरों का बावरिया गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ा है। इस गैंग की महिलाएं चलते ई रिक्शे पर पलक झपकते ही लोगों का पर्स साफ कर देती हैं। इसके लिए यह लुटेरी महिलाएं बच्चों का इस्तेमाल करती हैं। दरअसल पिछले दिनों कोतवाली पुलिस को दो अलग अलग शिकायत मिली थी जिसमे लूट का तरीका एक जैसा था। पीड़ितों ने बताया था कि वह लोग जैसे ही ई रिक्शा पर बैठे तभी बच्चों को गोद में लेकर दो महिलाएं भी चढ़ी और अचानक उनके बच्चे रोने लगे। पीड़ित महिलाओं का सारा ध्यान रोते बच्चों पर था और उसी दौरान उनके पर्स से पैसे गायब हो गए। पुलिस ने इन शिकायतों पर मामला दर्ज कर तहकीकात की तो बावरिया गैंग के दो दंपत्ति हत्थे लग गए। इन्होंने पूछताछ में बताया कि यह लोग बैंक या बाजार में अन्य जगह शिकार की तलाश में खड़े रहते हैं। जब शिकार ई रिक्शा पर सवार होता है तभी यह गैंग के सदस्य अपनी महिलाओं को बच्चों समेत सवार कर देते हैं। यह लुटेरी महिलाएं कुछ ऐसा करती हैं जिससे बच्चे ज़ोर ज़ोर से रोने लगते हैं। तभी ध्यान बटते ही यह लोग पर्स से रुपया साफ कर देते हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए मंजू व उसका पति जीतेद्र और कृष्णा व उसके पति नीरज के कब्ज़े से लुटे गए पैसे बरामद कर लिये हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 02, 2025 14:36:0260
Report
DGDeepak Goyal
FollowDec 02, 2025 14:35:4754
Report
VSVishnu Sharma
FollowDec 02, 2025 14:35:31102
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowDec 02, 2025 14:35:15109
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowDec 02, 2025 14:34:5943
Report
PSPradeep Soni
FollowDec 02, 2025 14:34:36109
Report
MKMukesh Kumar
FollowDec 02, 2025 14:34:24104
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 02, 2025 14:34:00Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी वाराणसी में काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा आर्चना किये हैं। वह विजुअल इस आईडी में इंजेस्ट हुआ है।
54
Report
ANAJAY NATH
FollowDec 02, 2025 14:33:33Sambalpur, Odisha:୩୦ ତମ ଜାତୀୟ ରୋଡ଼ ସାଇକଲିଂ ଚାମ୍ପିୟାନସିପ ପାଇଁ ସମସ୍ତ ଙ୍କୁ ଶୁଭେଚ୍ଛା ବାର୍ତ୍ତା ଦେଲେ ସମ୍ବଲପୁର ସାଂସଦ ତଥା କେନ୍ଦ୍ର ଶିକ୍ଷା ମନ୍ତ୍ରୀ ଧର୍ମେନ୍ଦ୍ର ପ୍ରଧାନ
61
Report
ANAJAY NATH
FollowDec 02, 2025 14:33:1898
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 02, 2025 14:33:0078
Report
ADArvind Dubey
FollowDec 02, 2025 14:32:5049
Report
AVArun Vaishnav
FollowDec 02, 2025 14:32:1947
Report