Back
भाजपा विधायक ने आतंकवाद पर कड़ा कदम उठाने और मदरसों की समीक्षा की मांग
RMRAJESH MISHRA
Nov 14, 2025 09:50:53
Danti, Uttar Pradesh
मीरजापुर में भाजपा के नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा ने हाल ही में सामने आई आतंकी गतिविधियों में कुछ चिकित्सकों के नाम आने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद किसी भी रूप में देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है और इस पर कठोर कार्रवाई आवश्यक है। विधायक ने इस घटना के बाद मदरसों की कार्यप्रणाली और शिक्षा पद्धति की समीक्षा की मांग की है ताकि किसी भी प्रकार की चरमपंथी गतिविधि पर अंकुश लगाया जा सके। एक रिपोर्ट विधायक मिश्रा ने कहा कि भारत विविधताओं में एकता का प्रतीक है, और किसी भी संस्था या संगठन को ऐसा माहौल नहीं बनने देना चाहिए जिससे राष्ट्र की एकता और अखंडता पर आंच आए। उन्होंने कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी शिक्षण संस्थानों चाहे वे निजी हों, सरकारी हों या धार्मिक में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और आधुनिक शिक्षा के मूल्य को प्राथमिकता दी जाए, ताकि युवा पीढ़ी देश की मुख्यधारा से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सके। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और सामाजिक समरसता बनाए रखना सभी नागरिकों का कर्तव्य है। हर धर्म और समाज के लोगों को मिलकर आतंकवाद जैसी बुराइयों के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। विधायक ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है और गांव-गांव में विकास की लहर पहुंची है। उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान मजबूती से बना रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकारें समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में जुटी हैं। विधायक मिश्रा ने कहा कि हर नागरिक को शिक्षा, विकास और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रयास करना चाहिए, क्योंकि यही आतंकवाद और कट्टरता के खिलाफ सबसे मजबूत जवाब है। पं. रत्नाकर मिश्रा, नगर विधायक, भाजपा
143
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MPMAHESH PARIHAR1
FollowNov 14, 2025 11:48:450
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowNov 14, 2025 11:48:270
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 14, 2025 11:48:150
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 14, 2025 11:46:420
Report
KKKamal Kumar
FollowNov 14, 2025 11:46:200
Report
ANAJAY NATH
FollowNov 14, 2025 11:46:070
Report
WMWaqar Manzoor
FollowNov 14, 2025 11:45:500
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowNov 14, 2025 11:45:390
Report
0
Report
AGAdarsh Gautam
FollowNov 14, 2025 11:45:110
Report
STSumit Tharan
FollowNov 14, 2025 11:44:550
Report
APAbhay Pathak
FollowNov 14, 2025 11:43:240
Report
NZNaveen Zee
FollowNov 14, 2025 11:42:510
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 14, 2025 11:42:290
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 14, 2025 11:41:350
Report