Back
कानपुर देहात के भोगनीपुर में मुठभेड़; तीन लुटेरे गिरफ्तार, एक नाबालिग शामिल
AKAlok Kumar
Nov 12, 2025 07:59:31
Sithmara, Uttar Pradesh
लूट,चोरी के बाद पुलिस और बदमाश की मुठभेड़
कानपुर देहात भोगनीपुर में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार किए गए हैं। जिसमें एक नाबालिक है इस एनकाउंटर में जहाँ दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में देवीपुर चौकी इंचार्ज अभिषेक चौहान भी घायल हो गए।
घटना मंगलवार देर रात की है, जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक बरौर रोड पर खड़े हैं। सूचना मिलते ही भोगनीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही संदिग्ध भागने लगे। पीछा करते हुए जैसे ही पुलिस टीम भज्जापुर रोड पहुंची, बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और दोनों को मौके पर ही दबोच लिया गया।
घायल बदमाशों और चौकी इंचार्ज अभिषेक चौहान को तत्काल पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहाँ सभी का इलाज जारी है।
पकड़े गए तीनो बदमाश वही हैं जिन्होंने 10 नवंबर की रात देवीपुर में शादी समारोह से लौट रही महिला से चैन छीनी थी। यही गिरोह कुछ दिन पहले एक व्यक्ति का बैग लूटकर फरार हुआ था। इनके खिलाफ रनिया क्षेत्र में भी कई लूट के मामले दर्ज हैं।
मुठभेड़ में दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार किए गए हैं। इनके कब्जे से तमंचे, कारतूस और एक काली मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है। घायल चौकी इंचार्ज की हालत स्थिर बताई जा रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVISHAL SINGH
FollowNov 12, 2025 09:52:130
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowNov 12, 2025 09:51:390
Report
RKRishikesh Kumar
FollowNov 12, 2025 09:51:130
Report
SPSatya Prakash
FollowNov 12, 2025 09:50:540
Report
0
Report
WMWaqar Manzoor
FollowNov 12, 2025 09:50:360
Report
WMWaqar Manzoor
FollowNov 12, 2025 09:50:280
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowNov 12, 2025 09:50:180
Report
ASArvind Singh
FollowNov 12, 2025 09:49:390
Report
PSPradeep Soni
FollowNov 12, 2025 09:49:240
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowNov 12, 2025 09:48:570
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowNov 12, 2025 09:48:400
Report
ADAnup Das
FollowNov 12, 2025 09:48:100
Report
ADAnup Das
FollowNov 12, 2025 09:47:580
Report
ADAnup Das
FollowNov 12, 2025 09:46:310
Report