Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jalaun285123

जालौन के रामजानकी मंदिर में प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी, वीडियो मीडिया पर वायरल

JSJitendra Soni
Nov 12, 2025 06:04:21
Jalaun, Uttar Pradesh
ब्रेकिंग जालौन जालौन में बिहार से आई प्रेमिका ने अपने प्रेमी से मंदिर में रचाई शादी, प्रेमी जोड़े अमित कुमार और सोनिया राय की आपसी सहमति के बाद मंदिर में हुई शादी, कालपी नगर के रामजानकी मंदिर में रीति रिवाज के साथ हुई शादी, मंदिर में भगवान शिव को साक्षी मानकर प्रेमी जोड़े ने लिए सात-फेरे, एक-दूसरे को पति-पत्नी किया स्वीकार, प्रेमी अमित कुमार ने परिवार की ओर से संपन्न कराया विवाह, जालौन के रहने वाले अमित कुमार और बिहार की रहने वाली सोनिया ने एक-दूसरे को पहनाई वरमाला, प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी क्षेत्र में बनी चर्चा का विषय, प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के रामजानकी मंदिर का मामला।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RJRakesh Jaiswal
Nov 12, 2025 07:39:52
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन में एसआईआर कार्य में लापरवाही बरतने पर बीएलओ निलंबित。 विधानसभा निवार्चचन क्षेत्र-185 खरगोन के मतदान केन्द्र क्रमांक-394 की बीएलओ श्रीमती सपना कर्मा को एसआईआर कार्य में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया。 देवलगांव की प्राथमिक शिक्षक श्रीमती सपना कर्मा द्वारा ईआरओ नेट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं करवाने। बैंक खाता पासबुक आधार कार्ड और मतदाता परिचय पत्र की छायाप्रति तहसील कार्यालय खरगोन की निर्वाचन शाखा में जमा नहीं करने。 बीएलओ प्रशिक्षण में बिना सूचना अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित किया है。 सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग इकबाल आदिल हुसैन द्वारा म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1) के तहत निलंबन आदेश जारी किया गया है। निलंबन अवधि में श्रीमती सपना का मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सेगांव कार्यालय रहेगा。
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Nov 12, 2025 07:39:30
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। क्रमोन्नत वेतनमान की मांग करते हुए एक हजार से अधिक शिक्षकों ने बिलासपुर हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिकाओं की संख्या को देखते हुए इस मामले में हाई कोर्ट में प्रतिदिन सुनवाई हो रही थी। हाई कोर्ट के इतिहास में यह दूसरी बार है जब इतनी बड़ी संख्या में एक ही मुद्दे को लेकर याचिका दायर की गई है। इससे पहले चिटफंड कंपनियों के खिलाफ निवेशकों व एजेंटों ने हाई कोर्ट में बड़ी संख्या में याचिका दायर की थी। तकरीबन 20 हजार शपथ पत्र दायर किए गए थे। बहरहाल क्रमोन्नत वेतनमान को लेकर दायर शिक्षकों की याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।शिक्षिका सोना साहू को क्रमोन्नत वेतनमान देने का हाई कोर्ट के आदेश के बाद शिक्षा जगत में हलचल सी मच गई थी। सोना साहू की याचिका पर हाई कोर्ट के फैसले को आधार बनाकर एक हजार से अधिक शिक्षकों ने क्रमोन्नत वेतनमान की मांग करते हुए याचिका दायर की है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता शिक्षकों के अधिवक्ताओं ने कोर्ट को बताया कि सोना साहू के प्रकरण में हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की याचिका को खारिज कर दिया है। अधिवक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की जानकारी देते हुए कोर्ट को बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में लिखा है कि कानून का प्रश्न अभी खुला है और यह तय किया जाना बाकी है। मामले की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता शिक्षकों के अधिवक्ताओं से पूछा है कि सोना साहू की याचिका पर हाई कोर्ट का फैसला अन्य याचिकाओं पर क्यों प्रभावी होना चाहिए। जिस आदेश के आधार पर क्रमोन्नति दी गई थी वह पंचायत विभाग के शिक्षकों के लिए था। पंचायत विभाग से शिक्षा विभाग में संविलियन के बाद इसे लागू करने का क्या आधार है। कोर्ट ने यह भी पूछा कि क्रमोन्नति लाभ नियुक्ति तिथि से मिलेगा या संविलियन तिथि के बाद।
0
comment0
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
Nov 12, 2025 07:38:45
Bijnor, Uttar Pradesh:सनकी पत्नी की करतूत यह खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर से है। बिजनौर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक सनकी पत्नी अपने पति के गुस्से को उसकी गाड़ी पर निकालती दिख रही है। पति ने गाड़ी ठीक कराने के लिए मिस्त्री को दी थी, लेकिन पत्नी ने गैराज में जाकर गाड़ी हथोड़े से तोड़ दी। मिस्त्री ने उसे रोकने की कोशिश की, पर वह नहीं मानी और गाड़ी तोड़ती रही। मिस्त्री ने पत्नी का वीडियो बना कर पुलिस को शिकायत दी है। पत्नी के खर्च के लिए रुपये न देने पर आगबबूला हो गई और गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिये गए। गांव रम्मनवाला, नजीबाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत मामला है, जहां खर्चे के लिए पति ने पैसे नहीं दिए थे, 그래서 गुस्साई पत्नी ने गैराज में जाकर गाड़ी के शीशे तोड़ दिये।
0
comment0
Report
UJUmesh Jadhav
Nov 12, 2025 07:38:33
Thane, Maharashtra:भिवंडी बायपासवर केजीएन ऑटो गॅरेजला लागली भीषण आग... पाच वाहने जळून झाली खाक... भिवंडी शहरातील भिवंडी-कल्याण बायपास रोडवरील केजीएन ऑटो गॅरेजमध्ये आज सकाळी भीषण आग लागली. या आगीत गॅरेजमध्ये उभी असलेली सुमारे पाच वाहने पूर्णपणे जळून खाक झाली आहेत. या घटनेची माहिती मिळताच अग्निशमन दलाची गाडी तात्काळ घटनास्थळी पोहोचली आणि मोठ्या प्रयत्नांनंतर आग आटोक्यात आणण्यात आली. तथापि, आगीचे कारण अद्याप अस्पष्ट आहे. माहितीनुसार, गॅरेज इक्बाल अब्दुल्ला शेख मलिक यांच्या नावाने चालवले जाते. आगीत कोणतीही जीवितहानी झाली नाही, परंतु मोठ्या प्रमाणात आर्थिक नुकसान होण्याची भीती आहे. स्थानिक पोलिसांनी गुन्हा दाखल केला आहे आणि आगीच्या कारणाचा तपास सुरू केला आहे. मात्र या ठिकाणी नागरीकांनी गर्दी केल्याने काही येथे वाहतूक कोंडी निर्माण झाली होती.
0
comment0
Report
DKDevinder Kumar Kheepal
Nov 12, 2025 07:38:09
Dhuri, Punjab:
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Nov 12, 2025 07:35:44
Noida, Uttar Pradesh:अलवर से बड़ी खबर नगर निगम की अतिक्रमण को लेकर बड़ी कारवाही चूड़ी मार्केट बजाजा बाजार तिलक मार्केट सहित शहर के व्यस्तम बाजारों से हटाया अतिक्रमण बाजारों में हो रहे अतिक्रमण को लेकर नगर निगम प्रशासन ने उठाया सख्त कदम नगर निगम प्रशासन के साथ पुलिस जाप्ता भी अतिक्रमण की कारवाही में मौजूद नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका ने कहा बाजार में अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों से पहले अतिक्रमण हटाने को लेकर की गई थी अपील लेकिन व्यापारियों ने अपनी मर्जी से नहीं हटाया था अतिक्रमण बाजार में अतिक्रमण होने से बाधित हो रही थी यातायात व्यवस्था अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में मचा हड़कंप d दुकानदार अतिक्रमण टीम को देखकर खुद ही दुकानों के बाहर लगे सामान को लगे हटाने
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Nov 12, 2025 07:35:36
Puri, Odisha:ଅଜି ପବିତ୍ର ମାର୍ଗଶିର ପ୍ରଥମାଷ୍ଟମୀ। ପଢୁଆଁ ଅଷ୍ଟମୀ ଭାବେ ପାଳନ କରାଯାଏ। ପାଟବସ୍ତ୍ରରେ ଚତୁର୍ଦ୍ଧାମୂର୍ତ୍ତି ପଢ଼ୁଆଁ ହେବେ। ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ମାମୁଁ ଘର ମାଧବ ପୀଠରୁ ଆସିଛି ପଢୁଆଁ ଭାର। ଆଜି ପଢ଼ୁଆଁ ହେବେ ଶ୍ରୀବିଗ୍ରହ। ନୂଆବସ୍ତ୍ର ପିନ୍ଧି ଦର୍ଶନ ଦେବେ ବଡ଼ଠାକୁର । ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ଉଦ୍ଦେଶ୍ୟରେ ନିଆଳି ପ୍ରାଚୀର ଅଧିଷ୍ଠାତା ଦେବତା ଶ୍ରୀମାଧବଙ୍କ ପୀଠ ମଉଳା କ୍ଷେତ୍ରରୁ ଆସିଛି ପଢୁଆଁ ଭାର। ପୂର୍ବରୁ ମହାପ୍ରଭୁ ଶ୍ରୀଜଗନ୍ନାଥ, ଶ୍ରୀବଳଭଦ୍ର, ଦେବୀ ସୁਭଦ୍ରା, ସୁଦର୍ଶନ, ମାଧବ, ଭୂଦେବୀ, ଶ୍ରୀଦେବୀ ଓ ପତିତପାବନଙ୍କ ପାଇଁ ପାଟବସ୍ତ୍ର ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଜରିଆରେ ପ୍ରଦାନ କରାଯାଇଛି। ପଢୁଆଁ ଭାରରେ ଆସିଛି ଅରୁଆ ଚାଉଳ, ବିରି, ନଡ଼ିଆ, ଗୁଡ଼, ପାଚିଲା କଦଳୀ, ଘିଅ, ଚନ୍ଦନ କାଠ, ପାନ, ଗୁଆ, ଅଳେଇଛ, ଲବଙ୍ଗ ସମେତ ଗୋପାଳବଲ୍ଲଭ ପାଇଁ ବିଭିନ୍ନ ଫଳମୂଳ, ତୁଳସୀ ଓ ପଦ୍ମ ଫୁଲ । ଏସବୁକୁ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଗାରଦରେ ଦିଆଯାଇଛି। ବେଶ ଆଡ଼ମ୍ବରରେ ଶ୍ରୀମାଧବ ଜିଉଙ୍କ ପୀଠରୁ ପଢୁଆଁ ଯାତ୍ରା ଆରମ୍ବ ହୋଇଥିଲା। ମଙ୍ଗଳବାର ସକାଳୁ ଶୋଭାଯାତ୍ରା ସହ ଭାର ବାହାରିଥିଲା। ଭୋଇ ସେବକମାନେ ପତାକା ଧରି ଆଗେଆଗେ ଚାଲିଥିଲେ। ଗଡ଼ୁଆ ସେବକଙ୍କ ଦ୍ବାରା ପାଇକ ଆଖଡ଼ା ସାଙ୍ଗକୁ ରାମତାଳି ଓ ଲଉଡ଼ି ପ୍ରଦର୍ଶନ ହେଉଥିଲା। ବହୁ ସଂକୀର୍ତନ ଦଳ ଶୋଭାଯାତ୍ରାରେ ସାମିଲ୍ ହୋଇ ଭାବମୟ ପରିବେଶ ସୃଷ୍ଟି କରିଥିଲେ। ଢୋଳିଆ ଓ ମହୁରିଆଙ୍କ ମଙ୍ଗଳବାଦ୍ୟରେ ନିନାଦିତ ହେଉଥିଲା ଏହି ଦିବ୍ୟ ଯାତ୍ରା। ୨୦ ଜଣ ବେହେରା ଉପବାସ ବ୍ରତ ପାଳନ ସହ ୧୦ଟି ଭାର ନେଇ ଶ୍ରୀକ୍ଷେତ୍ର ଆସିଥିଲେ। ଛତିଶା ନିଯୋଗ ସେବକ, ଭକ୍ତ ଓ ଶ୍ରୀଜଗନ୍ନାଥ ପ୍ରେମୀ ମଧ୍ୟ ଏଥିରେ ਸାମିଲ ହୋଇଥିଲେ ।ଶ୍ରୀଶ୍ରୀ ମାଧବାନନ୍ଦ ଜିଉ ବିକାଶ ପରିଷଦ ପକ୍ଷରୁ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଗାରଦରେ ସମସ୍ତ ଭାର ପ୍ରଦାନ କରାଯାଇଥିଲା । ଏହା ବହୁ ପ୍ରାଚୀନ କାଳରୁ ଚାଲି ଆସୁଥିଲେ ବି କାଳକ୍ରମେ କୌଣସି କାରଣରୁ ବନ୍ଦ ହୋଇଯାଇଥିଲା | ମାତ୍ର ଗତ କିଛି ଭର୍ଷ ହେଲା ପୁନର୍ବାର ଏହି ପରମ୍ପରାକୁ ଉଜ୍ଜୀବୀତ ରଖିବାକୁ ପ୍ରଚେଷ୍ଟା କରାଯାଇଛି। ପ୍ରଥମ ବର୍ଷ ସହସ୍ରାଧିକ ଭକ୍ତଙ୍କ ମେଳରେ ଏହା ଆୟୋଜିତ ହୋଇଥିଲା।ଆଜି ବଡ଼ଦାଣ୍ଡରେ ଆରିସା ପିଠା ବଣ୍ଟନ କରାଯିବ。
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Nov 12, 2025 07:34:56
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के हीरोड़ीह थाना क्षेत्र के कोदंबरी गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब कपड़ा बेचने के बहाने आए तीन युवक बकरा चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। बताया जा रहा है कि तीनों युवक बकरे को बोरे में भरकर भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया और मौके पर ही पकड़ लिया। ग्रामीणों ने तीनों युवकों को पकड़कर जमकर पिटाई की और उन्हें बिजली के खंभे से बांध दिया। इसके बाद लोगों ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही हिरोड़ीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में लेने कर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तीनों युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार मवेशी चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे लोग सतर्क हो गए हैं। इसी सतर्कता की वजह से तीनों चोर आज पकड़े गए। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में है कि क्या इनके साथ और भी लोग इस चोरी गिरोह में शामिल हैं।
0
comment0
Report
WMWaqar Manzoor
Nov 12, 2025 07:32:16
:In a major, well-coordinated operation, Ganderbal Police today carried out extensive Search Operations at multiple locations across District Ganderbal, targeting individuals and premises associated with the proscribed organization “Jamaat-e-Islami (JeI)”, banned under the Unlawful Activities (Prevention) Act (UAPA). The district-wide counter–terror and anti-separatist operation was conducted simultaneously in several areas with the assistance of other security agencies. The action followed credible intelligence inputs indicating attempts by JeI-linked elements to revive organizational activities through covert channels and front groups. During the raids, a large quantity of incriminating materials—including documents, digital devices, and printed content having direct links with the banned outfit—were recovered and seized for detailed analysis. Several suspects have been detained for questioning to ascertain their role in unlawful and subversive activities. These operations form a crucial part of Ganderbal Police’s sustained preventive strategy aimed at dismantling the terror–separatist ecosystem, cutting off its ideological, financial, and logistical networks, and ensuring that peace and normalcy remain undisturbed in the district. Reaffirming its commitment to maintaining law and order, Ganderbal Police emphasized that such actions are purely preventive and intelligence-driven, designed to safeguard public peace and thwart any attempts to exploit local sentiments for disruptive agendas. Ganderbal Police reiterates its firm resolve to continue operations against all individuals and entities associated with proscribed organizations and terror networks, ensuring lasting peace, stability, and security across the district.
0
comment0
Report
SSSAURABH SAURABH
Nov 12, 2025 07:31:58
0
comment0
Report
MCManish Chaudary
Nov 12, 2025 07:31:47
Pithoragarh, Uttarakhand:आज नगर निगम पिथौरागढ़ द्वारा नगर के सिमलगैर वार्ड में घायल और निराश्रित गायों के लिए गौशाला का लोकार्पण किया। वर्षों से नगर के गौ-सेवकों व आम जनमानस द्वारा निराश्रित एवं घायल गौवंशों के उपचार, रख-रखाव हेतु गौ शरणालय की मांग की जा रही थी। जिसको देखते हुए नगर निगम द्वारा निगम कार्यालय के समीप जीर्ण-क्षीर्ण पड़े गोठ का जीर्णोद्धार कराया गया है,जिससे निराश्रित गोवंशो को समय पर प्राथमिक उपचार के पश्चात गौ-सदन भेजा जा सके। अब बाजार मैं नहीं घूमेगी बीमार गोवंश नगर मैं काफी लम्बे समय से गौ-सेवकों व आम जनमानस द्वारा निराश्रित एवं घायल गौवंशों के उपचार, रख-रखाव हेतु गौ शरणालय की मांग की जा रही थी।
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Nov 12, 2025 07:31:34
Bareilly, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव जी 13 नवम्बर को बरेली आ रहे हैं, इससे पहले बरेली मे हुए बवाल के दिनों मे भी बरेली आ रहे थे, मगर कुछ कारणों की वजह से नही आ सके। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी अखिलेश यादव की मुस्लिम विरोधी नितीयो को लेकर बराबर आलोचना करते रहे हैं। मौलाना ने फिर बयान देकर सियासी गलियारों मे एक बहस छेड़ दी है। मौलाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 20 प्रतिशत मुसलमान और 7 प्रतिशत यादव और 5 प्रतिशत अन्य लोगों ने सामूहिक तौर पर वोट देकर श्री मुलायम सिंह यादव को कई बार मुख्यमंत्री बनाया, फिर एक बार खुद अखिलेश यादव को भी मुख्यमंत्री बनाया। अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी को खड़ा करने मे कोई भूमिका नही निभाई, बल्कि बनी बनाई इमारत पर आकर बैठ गए। सपा को खड़ा करने मे शिवपाल यादव और आजम खां की खास भूमिका रही है, मगर जिस दिन से अखिलेश यादव ने सपा की कमान संभाली, दुसरे ही दिन से इन दो लोगों को हाशिए पर डाल दिया गया। जिसकी वजह से दो बार विधानसभा के चुनाव और तीन बार लोकसभा चुनाव मे समाजवादी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। मौलाना ने अखिलेश यादव से सवाल करते हुए पूछा कि 20 प्रतिशत मुसलमानो के कंधों पर सवार होकर आप का परिवार कब तक मुख्यमंत्री बनता रहेगा। क्या मुसलमान को मुख्यमंत्री बनायेंगे ? अखिलेश यादव से उत्तर प्रदेश के मुसलमानो का मुतालबा है कि बहुत जल्द समाजवादी पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक बुलाए, और उस बैठक मे मुसलमान मुख्यमंत्री बनाए जाने का प्रस्ताव पास करायें। चूंकि आपके परिवार के लोगो को कई बार मुसलमान मुख्यमंत्री बना चूके हैं, मगर अब मुसलमानो की बारी है, इस पर आपको गम्भीरता से विचार करना होगा। मौलाना ने कहा कि समाजवादी पार्टी का पूरा ढांचा मुसलमानो के उपर टिका हुआ है, मुसलमानो ने मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और उनके परिवार को बहुत कुछ दिया है, मगर ये लोग जब सत्ता मे आए तो इन्होंने मुसलमानो को कुछ नहीं दिया। यहां तक कि लोकसभा हो या विधानसभा मुसलमानो की आबादी के हिसाब से टिकट भी नही दिये गये। जिन ब्रादियो की आबादी 2%, 5%, 7% है उनको दो गुना ज्यादा टिकट दिये गये। मुसलमानो की सबसे ज्यादा 20 प्रतिशत आबादी है इन्हीं को सबसे कम टिकट दिए गए। मगर अब सपा मे रहने वाले मुसलमान भी जाग उठे हैं, 2027 मे अगर आबादी के हिसाब से टिकट नही दिये गये तो सपा के अंदर ही बगावत हो जायेगी। मौलाना ने आगे कहा कि किसी नेता के किसी व्यक्ति के घर चले जाने से या खाना खा लेने से पूरी कौम की किस्मत नही बदल सकती है, बल्कि उल्टा प्रभाव पड़ता है। अखिलेश यादव ये ना समझे की हम किसी मुसलमान के घर खाना खा लेंगे तो पूरी मुस्लिम कौम की भलाई हो जायेगी। आज के दौर का मुसलमान जागरूक और पढ़ा लिखा है, वो खूब भली भांति तमाम चीजों को समझता है। बाइट मौलाना शाहबुद्दीन बरेलवी, अध्यक्ष, आल इंडिया मुस्लिम जमात
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Nov 12, 2025 07:31:05
Jalaun, Uttar Pradesh:सांस्कृतिक विरासत में रचे-बसे जालौन के कस्बा कालपी में मंगलवार को प्रेम और आपसी सहमति की एक ऐसी मिसाल देखी, जिसने न सिर्फ दो दिलों को बांधा, बल्कि पूरे इलाके में खुशियों की लहर दौड़ा दी। जालौन निवासी अमित कुमार और बिहार की सोनिया राय ने रामजानकी मंदिर में पवित्र विवाह बंधन में बंधकर एक नए जीवन की शुरुआत की।\n\nधार्मिक अनुष्ठानों के बीच संपन्न हुआ विवाह\n\nयह शादी किसी भव्य आयोजन का हिस्सा नहीं, बल्कि दो हृदयों के आपसी मेल का नतीजा था। विवाह का विधि-विधान पंडित देवेंद्र पाठक ने संपन्न कराया। मंदिर का पवित्र और शांत वातावरण इस जोड़े के लिए सबसे उपयुक्त स्थल साबित हुआ। दोनों ने भगवान शिव को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया। समारोह में दोनों परिवारों के लोग मौजूद रहे।\n\nदो संस्कृतियों का मधुर संगम\n\nयह विवाह दो अलग-अलग संस्कृतियों के मधुर संगम का भी प्रतीक बना। बिहार से आई दुल्हन सोनिया राय ने पूरे उत्साह के साथ स्थानीय उत्तर भारतीय रीति-रिवाजों का पालन किया। वहीं, अमित कुमार ने जालौन, उत्तर प्रदेश की ओर से परिवार का प्रतिनिधित्व किया। दोनों परिवारों के बीच आपसी सहयोग और सम्मान ने इस बंधन को और भी मजबूती प्रदान की।\n\nसोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया में छाई खुशी\n\nअमित और सोनिया की यह प्रेम कहानी स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। शादी की तस्वीरें और वीडियो लोगों के बीच खूब साझा किए जा रहे हैं, जिनमें मंदिर की सजावट और जोड़े की खुशी साफ झलक रही है। इस 'प्रेम विवाह को एक सुंदर मिसाल' करार दिया है।\n\nएक नई शुरुआत का प्रतीक\n\nअमित कुमार और सोनिया राय की यह सफल प्रेम कहानी यह साबित करती है कि सच्चा प्यार और आपसी समझ हर सामाजिक और सांस्कृतिक की मुश्किलों को पार कर सकती है। दोनों ने जिस जिम्मेदारी अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की है, वह युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा है। कालपी के लोग इस जोड़े को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं और इसे प्रेम और एकता के एक सुंदर प्रतीक के रूप में याद रखेंगे।\n\nबाइट:- अमित कुमार--प्रेमी\nबाइट:- सोनिया राय--प्रेमिका
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top