Back
गाजीपुर के अतिप्राचीन श्मशान घाट पर 8 लाख के विश्रामालय की शुरुआत
ATALOK TRIPATHI
Dec 09, 2025 12:40:25
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाजीपुर
अतिप्राचीन श्मशान घाट पर 8 लाख की लागत से बनेगा आधुनिक विश्रामालय, सपा विधायक जै किशन साहू ने किया शिलान्यास
8 लाख की लागत से बनेगा 676 वर्ग फीट का विश्रामालय
सपा विधायक जै किशन साहू ने किया नारियल फोड़कर शिलान्यास
अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों को मिलेगी बड़ी सहूलियत
गाजीपुर के अलावा अन्य जिलों से भी आते हैं अंतिम संस्कार के लिए लोग
विधायक बोले—बैकुंठ धाम पर विश्राम स्थल की कमी लंबे समय से थी
2022 में विधायक बनने के बाद निधि से निर्माण की योजना बनी
पूर्व ईओ की वजह से एनओसी न मिलने से काम अटका रहा
वर्तमान ईओ धीरेंद्र कुमार राय के सहयोग से जारी हुई एनओसी
अब श्मशान घाट के विकास कार्य की हुई औपचारिक शुरुआत
अति प्राचीन है गाजीपुर का गंगा तट स्थित श्मशान घाट
विश्रामालय निर्माण से लोगों को बैठने और रुकने की सुविधा
गाजीपुर के सदर कोतवाली इलाके के गंगा तट पर स्थित अतिप्राचीन श्मशान घाट पर 8 लाख की लागत से विश्रामालय निर्माण का शिलान्यास किया गया। सदर से सपा विधायक जै किशन साहू ने विधि-विधान से नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। बताया जा रहा है कि इस विश्रामालय से अंतिम संस्कार के लिए दूर-दराज से आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
जानकारी के मुताबिक गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित गंगा घाट पर अतिप्राचीन श्मशान स्थल दो भागों में बटा हुआ है। एक श्मशान घाट आधुनिक सुविधाओं से लैस है। जबकि दूसरा अतिप्राचीन श्मशान घाट पर सुविधाओं का आभाव भी है। आज दूसरे श्मशान घाट पर आधुनिक सुविधाओं की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया। सपा विधायक जै किशन साहू ने 676 वर्ग फीट में बनने वाले विश्रामालय का शिलान्यास किया, जो लगभग 8 लाख की लागत से तैयार होगा। श्मशान घाट पर गाजीपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के जनपदों से भी रोजाना बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार के लिए आते हैं। लेकिन दूसरे श्मशान घाट पर बैठने और रुकने की कोई समुचित व्यवस्था न होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। विधायक जै किशन साहू ने कहा कि वह विधायक बनने से पहले भी गंगा घाट के बैकुंठ धाम आते रहे हैं, और यहां एक सुसज्जित विश्राम स्थल की कमी हमेशा महसूस होती थी। जब 2022 में विधायक बना, तभी से अपनी निधि से यहां विश्राम स्थल बनाने की योजना थी। लेकिन पूर्व ईओ द्वारा एनओसी न मिलने से कार्य अटका रहा। वर्तमान ईओ धीरेंद्र कुमार राय से वार्ता और निरीक्षण के बाद एनओसी जारी हुई और आज यह काम शुरू हुआ है। नगर पालिका द्वारा एनओसी जारी किए जाने के बाद अब श्मशान घाट के विकास की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो चुकी है।
विश्रामालय के निर्माण से अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों को रुकने, बैठने और विश्राम करने की सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेंगी। गाजीपुर का यह श्मशान घाट बेहद प्राचीन माना जाता है, और इसके विकास को लेकर लंबे समय से लोगों की मांग भी उठती रही है। अब विश्रामालय बनने से यहां आने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
बाइट —जै किशन साहू -सपा से सदर विधायक , गाजीपुर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 09, 2025 13:45:160
Report
0
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 09, 2025 13:37:2648
Report
53
Report
ASAmit Singh
FollowDec 09, 2025 13:37:11109
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowDec 09, 2025 13:36:3582
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowDec 09, 2025 13:36:2045
Report
NSNivedita Shukla
FollowDec 09, 2025 13:35:37Noida, Uttar Pradesh:Major flooding in Jeddah, Saudi Arabia today
15
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 09, 2025 13:35:2462
Report
RKRupesh Kumar
FollowDec 09, 2025 13:35:0178
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 09, 2025 13:34:48115
Report
NSNivedita Shukla
FollowDec 09, 2025 13:34:3560
Report
113
Report
MKManitosh Kumar
FollowDec 09, 2025 13:33:4472
Report
PKPrashant Kumar
FollowDec 09, 2025 13:33:2691
Report