Back
Solar Spider से जुड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश, 2 विदेशी गिरफ्तार
BPBHUPESH PRATAP
Mar 12, 2026 12:03:27
Greater Noida, Uttar Pradesh
एंकर पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के थाना साइबर क्राइम, थाना नॉलेज पार्क और मेरठ ज़ोन की साइबर कमांडों की टीम द्वारा एक समन्वित प्रयास के तहत Solar Spider नामक थ्रेट एक्टर से जुड़े एक साइबर अपराध मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 02 विदेशी नागरिकता के अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई उस समय शुरू की गई जब इंटेलिजेंस इनपुट से संकेत मिला कि इस समूह का एक मॉड्यूल पिछले सप्ताह से सक्रिय हो गया।
जांच में सामने आया कि यह समूह कुछ को-ऑपरेटिव बैंको की सुरक्षा मानकों की वल्नरेबिलिटी का फायदा उठा कर साइबर फ्रॉड करने की योजना बना रहा था। उनकी योजना लक्षित बैंकों से लगभग ₹60–80 करोड़ की राशि को अवैध रूप से म्यूल खातों में ट्रांसफर करने और बाद में इस धनराशि को क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से देश के बाहर भेजने की थी।
गोपनीय इंटेलिजेंस की सहायता से त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा इस सक्रिय मॉड्यूल को ध्वस्त कर दिया गया। इस मामले में विदेशी नागरिकता के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि इस मॉड्यूल ने 07–08 मार्च के सप्ताहांत के दौरान गुजरात स्थित एक को-ऑपरेटिव बैंक से धोखाधड़ी कर ₹7 करोड़ की राशि का फ्रॉड करते हुए ट्रांसफर कर ली थी। आरोपी जानबूझकर ऐसे ट्रांजेक्शन सप्ताह के अंतिम दिनों में करते थे जब बैंक बंद रहते हैं, ताकि बैंक या उसके ग्राहकों को धोखाधड़ी का पता चलने से पहले ही ट्रांसफर पूरा किया जा सके。
जांच टीम ने तुरंत Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) और संबंधित बैंकों को सूचित किया ताकि आगे होने वाले किसी भी ट्रांसफर को रोका जा सके। सभी को समय रहते सचेत करने के कारण कई करोड़ रुपये की संभावित अतिरिक्त धोखाधड़ी को रोका जा सका।
आगे की जांच में यह भी ज्ञात हुआ है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति साइबर थ्रेट एक्टर Solar Spider से जुड़े हुए हैं, जो पहले भी इसी प्रकार के साइबर हमलों में शामिल रहा है। उल्लेखनीय है कि इसी थ्रेट एक्टर के एक अन्य इकाई को वर्ष 2025 में गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। इस घटना के मद्देनज़र को-ऑपरेटिव बैंको के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की जा रही है, जिसमें उन्हें अपने साइबर सुरक्षा की रूपरेखा को मजबूत करने, सिस्टम वल्नरेबिलिटी की समीक्षा करने तथा निगराणी तंत्र को और सुदृढ़ बनाने की सलाह दी गई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
प्रारंभिक जांच से यह भी संकेत मिले हैं कि इस नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन हैं और इसकी गतिविधियों के तार नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में सक्रिय साइबर अपराध नेटवर्क से जुड़े हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RRRakesh Ranjan
FollowMar 12, 2026 13:36:430
Report
मेरठ – नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: मेरठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैमरे के सामने 'विक्टिम क
1
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 12, 2026 13:36:170
Report
AOAjay Ojha
FollowMar 12, 2026 13:35:440
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 12, 2026 13:35:290
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 12, 2026 13:35:190
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 12, 2026 13:35:020
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowMar 12, 2026 13:34:460
Report
HSHarish Sharma2
FollowMar 12, 2026 13:34:350
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 12, 2026 13:34:14Noida, Uttar Pradesh:यूपी के सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
0
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 12, 2026 13:34:06Noida, Uttar Pradesh:Incredible video shows massive eruption of Kilauea, a volcano in Hawaii.
0
Report
PJPrashant Jha2
FollowMar 12, 2026 13:33:510
Report
NSNeeraj Sharma
FollowMar 12, 2026 13:33:100
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowMar 12, 2026 13:32:530
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 12, 2026 13:32:410
Report