Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

संजय सिंह ने अयोध्या से सामाजिक न्याय यात्रा का ऐलान; दिल्ली धमाके पर निशाने

RRRakesh Ranjan
Nov 12, 2025 12:16:03
Noida, Uttar Pradesh
सांसद संजय सिंह दिल्ली धमाके को लेकर सरकार पर कसा तंज। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज अयोध्या पहुंचे, एक होटल के सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान सरयू से संगम तक होने वाली पदयात्रा का ऐलान किया। 12 नवंबर से सरयू घाट से सामाजिक न्याय यात्रा शुरू होगी, 24 नवंबर को प्रयागराज संगम पर ये यात्रा समाप्त होगी, यात्रा का उद्देश्य—बेरोजगारी, आर्थिक संकट और सामाजिक अन्याय के खिलाफ जनजागरण। संजय सिंह ने बताया कि यात्रा में युवा, किसान, शिक्षक और समाज के सभी वर्ग होंगे शामिल। संजय सिंह ने दिल्ली ब्लास्ट पर केंद्र को घेरा। कहा—लाल किले के आतंकी हमले में नौ लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी भूटान यात्रा पर। बोले—ऐसे समय में पीएम को विदेश यात्रा रद्द कर देश की चिंता करनी चाहिए थी। संजय सिंह ने कहा कि भारत में कोई भी आतंकी हमला युद्ध माना जाएगा, बिहार चुनाव पर भी टिप्पणी करते हुए संजय सिंह ने कहा कि “SIR के जरिए बड़ा चुनावी घोटाला हुआ है, 80 लाख वोट काटे गए, 5 लाख डुप्लीकेट वोट, 1 लाख फर्जी नाम, 315 विदेशी नागरिकों के नाम भी सूची में मिले।” इसका असर परिणामों पर भी असर पड़ेगा या नहीं, यह बड़ा सवाल है।
99
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSumit Kumar
Nov 12, 2025 13:46:33
Hathras, Uttar Pradesh:एंकर/बाइट अध्यापक बने हाथरस डीएम अतुल वत्स ने छात्रों को बताया सफलता की सीढ़ी का मूलमंत्र, पूछे गए सवालों का सही जवाब देने वाले छात्रों को डीएम अतुल वत्स ने अपनी जेब में लगे हुए पैन पुरुस्कार स्वरूप देकर किया सम्मानित। आपको बता दें बुधवार को जिलाधिकारी हाथरस अतुल वत्स बुधवार को गांव लहरा स्थित संविलियन विद्यालय पहुंचे, यहाँ उन्होंने पहले तो विद्यालय का निरीक्षण किया इस दौरान जिलाधिकारी अतुल वत्स ने विद्यालय में सफाई व्यवस्था, मिड-डे-मील की गुणवत्ता को चैक किया, इसके बाद जिलाधिकारी ने क्लास के अंदर पहुंचकर छात्रों को हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान और गणित विषय पर पढ़ाया भी, जिलाधिकारी अतुल वत्स ने क्लास में मौजूद छात्रों से सवाल पूछे और सही जवाब देने वाले छात्रों को जिलाधिकारी अतुल वत्स ने अपने कोर्ट की जेब में लगे हुए पैन को छात्रों को पुरुस्कार स्वरूप देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वामी भारती सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बाइट:-अतुल वत्स - डीएम हाथरस।
0
comment0
Report
JPJai Pal
Nov 12, 2025 13:45:39
Haldwani, Uttar Pradesh:वाराणसी में मुंबई से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (IX1023) को बीच उड़ान के दौरान बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद हड़कंप मच गया। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तुरंत हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया और विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। धमकी मिलते ही विमान को तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत उसे आइसोलेशन बे में ले जाया गया है। विमान में सवार कुल 176 यात्रियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। यात्रियों के सुरक्षित उतरने के बाद, बम निरोधक दस्ते द्वारा विमान और यात्रियों के सामान की विस्तृत और गहन जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां और अधिकारी धमकी के स्रोत की जांच में जुट गए हैं। देश के कई एयरपोर्ट्स और एयरलाइंस को इस तरह की धमकी मिलने की खबरों के बीच, इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।
0
comment0
Report
Nov 12, 2025 13:39:37
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर, नगर पालिका परिषद पूरनपुर के चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता ने आज अपने प्रतिष्ठान गंगा राइस मिल पर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा एवं सदस्य विधान परिषद संतोष सिंह के आगमन पर उनका फूलमालाओं से हार्दिक स्वागत किया।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष भाजपा हर्ष प्रधान, ब्लॉक प्रमुख पति अपूर्व सिंह, सभासद सौरभ सक्सेना ‘रासू’, सभासद पति हरिओम वाल्मीकि, नरेश पाल सिंह, नगर उपाध्यक्ष एड. उपेंद्र भारती, नगर मंत्री अंकित वाल्मीकि, नगर कार्यकारिणी सदस्य रितेश गुप्ता, गौरव पाण्डेय, विवेक तिवारी, अचल मोहन पाण्डेय सहित नगर के अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने पूरनपुर आगमन पर सभी कार्यकर्ताओं से भेंट की और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन भी किया।
0
comment0
Report
Nov 12, 2025 13:39:14
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top