Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

गाजियाबाद में मॉर्निंग वॉक के चेन स्नेचिंग गैंग का परिवार गिरफ्तार

VKVijay1 Kumar
Nov 12, 2025 06:49:14
Noida, Uttar Pradesh
मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों से चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाला फैमिली गैंग हुआ गिरफ्तार, गाजियाबाद कविनगर थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देकर आतंक मचाने वाले पांच बदमाश कविनगर पुलिस ने किए गिरफ्तार। गिरोह में दो महिलाएं और तीन लुटेरे ,मुख्य सरगना की पुलिस कर रही है तलाश। कई चेन के टुकड़े और कैश बरामद। गाजियाबाद एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया की पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि मॉर्निंग वॉक पर जाने वाली महिला और पुरुषों के साथ बाइक सवार बदमाश चेन स्नेचिंग मोबाइल स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं जिसके चलते गोविंदपुरम से तीन शिकायतें आई और वही दो शिकायत है राजनगर से आई जिसके बाद पुलिस चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले लुटेरों की तलाश में जुट गई सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक का नाम राम है दूसरे का नाम मोंटी है तीसरे के नाम चिंटू है और एक महिला मंजू रानी है और दूसरी महिला का नाम रजनी है आपको बता दे गिरफ्तार रामा ,मंजू रानी, और रजनी यह आपस में सगे बहन भाई है और जो मुख्य आरोपी वंचित है श्यामा वह भी रामा का जुड़वा भाई है यह खुलासा किसी फिल्मी कहानी से काम नहीं जिसमें पूरा परिवार ही चेन स्नेचिंग,लूट की घटनाओं को अंजाम दिया करता था दोनों भाई राम और श्याम चैन , मोबाइल स्नेचिंग की घटना करते हैं उनकी बहनें मंजू रानी और रजनी दुकानों पर जाकर चोरी का माल बेच देती थी ताकि शक ना हो बहाना बनाकर की घर में कोई बीमार है या पैसों की दिक्कत है इसलिए हम यह सामान बेच रहे हैं रामा और श्यामा दोनों जुड़वा तो है ही साथ ही साथ दोनों हमशक्ल भी हैं दोनों को एक साथ खड़ा कर दें तो पहचानना मुश्किल होगा इसी बात का यह फायदा उठाते थे जब रामा पकड़ा जाता था तो बोल देता था कि श्यामा ने घटना की है मैने नहीं और जब श्यामा पकड़ा जाता था तो बोल देता था रामा ने घटना की है , लेकिन इस बार रामा की चालाकी उसके काम नहीं आई फिलहाल पुलिस ने रामा और उसकी दोनों बहने और दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया है श्यामा, मोनू,पंकज की तलाश जारी है, पुलिस ने उनके पास से सोने की चेन के चार टुकड़े और पीले धातु के तीन गोलियां ,4570 रुपए नगद बरामद किए हैं। इन पांचो के आपराधिक इतिहास की बात करें तो पांचो का अपराधी इतिहास काफी लंबा है 2019 से यह के स्नैचिंग और लूट की घटनाओं को अंजाम देते आ रहे हैं लूट का जो सामान बेचकर पैसे आते थे उससे यह अय्याशियां किया करते थे。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAkhilesh Sharma
Nov 12, 2025 08:27:30
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के दोवडा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग की हत्या के मामले में investigators ने तीन आरोपित भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना 5-6 नवंबर के बीच घटी थी, जब धूलेश्वर उर्फ नाना ननोमा और अन्य बदमाशों ने पत्थर से मारपीट करते हुए लक्ष्मण लाल ननोमा के पुत्र सोमाजी नमोमा पर हमला किया था। भिड़ंत के बाद पंचों के साथ चर्चा के दौरान वारदात हुई और आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी जिससे जयंतीलाल यादव को गंभीर चोटें आईं और बाद में उदयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। दो घंटे तक उदयपुर के अस्पताल में इलाज के बाद जयंतीलाल की मौत की पुष्टि हुई। इस मामले में धूलेश्वर, भैरूलाल और गुंजन ननोमा को गिरफ्तार किया गया है; उन्होंने हमले की बात कबूल कर ली है और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Nov 12, 2025 08:27:15
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Nov 12, 2025 08:26:07
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के चास कॉलेज चास में शिक्षकों के अभाव के कारण छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है. संस्कृत, बंगला, समाजशास्त्र, खोरठा और कुड़माली जैसे विषयों के शिक्षक नहीं हैं. सरकार कुड़माली और खोरठा में प्रतियोगी परीक्षाओं की बात करती रही, लेकिन कॉलेज में शिक्षकों की कमी के कारण छात्र परेशान हैं और बिना शिक्षकों के पढ़ाई कर रहे हैं. 1967 में शुरू हुए इस कॉलेज से कई नामीगिरामी लोग निकले, पर अब कॉलेज के अस्तित्व पर सवाल उठ रहा है. शिक्षकों की कमी से कई विषयों के छात्रों के भविष्य दांव पर लगे हैं. छात्र प्रशासन और सरकार को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक त्वरित समाधान नहीं हुआ. साथ ही यहां शौचालय और अन्य व्यवस्थाओं की हालत भी ठीक नहीं है. छात्र केंद्र सरकार, राज्य सरकार और राज्यपाल से गुहार लगा रहे हैं कि चास कॉलेज चास में शिक्षकों की कमी पूरी की जाए. कॉलेज के प्रिंसिपल का कहना है कि यह चास कॉलेज धनबाद के विनोद बिहारी विश्व विद्यालय से मान्यता प्राप्त है और विश्वविद्यालय को भी अवगत कराया गया है.
0
comment0
Report
AZAmzad Zee
Nov 12, 2025 08:25:48
Navi Mumbai, Maharashtra:महाराष्ट्र ATS पुणे से पकड़े गए अल कायदा का आतंकी जुबेर से भी दिल्ली ब्लास्ट मामले में पूछताछ कर सकती है। जुबेर पुणे में एक बड़ी IT कंपनी में काम करता था. जुबैर पेशे से इंजीनियर है. अल कायदा आतंकी संगठन के लिए लोगो को शामिल करने का आरोप है. हिरासत में लिए गए इब्राहिम की पत्नी ने बताया कि पुणे में ATS द्वारा कार्रवाई करते हुए जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उससे हमारे परिवार का या मेरे पति का कोई संबंध नहीं है बिना वजह मेरे पति को इस मामले में आरोपी बनाया जा रहा है... कल दोपहर के बाद जब ATS मेरे घर आई तब उन्होंने मेरे घर की पूरी छानबीन की और मैं जो लैपटॉप पर काम करती थी उस लैपटॉप को भी ज़ब्त कर लिया इसके अलावा मेरे पति का फोन मेरा फोन और दो मेरे बच्चों का फोन भी ATS ने जब्त कर कर हमारा एक दूसरा घर एक कुर्ला में वहां लेकर गए, इब्राहिम की पत्नी
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Nov 12, 2025 08:24:17
Keonjhar, Odisha:ଆଙ୍କର: ନିଆଁରେ ପୋଡ଼ି ହୋଇ ୨ୟ ଶ୍ରେଣୀର ଛାତ୍ରୀ ଗୁରୁତର, କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲା ମୁଖ୍ୟ ଚିକିତ୍ସାଳୟରେ ଭର୍ତ୍ତି । ପାଟଣା ବ୍ଲକ ଡୁମୁରିଆ ସରକାରୀ ଉଚ୍ଚ ପ୍ରାଥମିକ ବିଦ୍ୟାଳୟର ୨ୟ ଶ୍ରେଣୀର ଛାତ୍ରୀ ଜୟନ୍ତୀ ମୁଣ୍ଡା ନିଆଁରେ ପୋଡ଼ି ହୋଇ ଗୁରୁତର ହୋଇଛନ୍ତି । ବିଦ୍ୟାଳୟର ଭାରପ୍ରାପ୍ତ ପ୍ରଧାନଶିକ୍ଷକଙ୍କ ସୂଚନା ଅନୁଯାୟୀ, ଗତକାଲି ସନ୍ଧ୍ୟା ସମୟରେ ଜୟନ୍ତୀ, ହଷ୍ଟେଲ୍ ରୋଷେଇ ଘରକୁ ଯାଇଥିବା ବେଳେ ତାଙ୍କ ପୋଷାକରେ ହଠାତ୍ ନିଆଁ ଲାଗିଯାଇଥିଲା । ଜୟନ୍ତୀ ଚିତ୍କାର କରିବାରୁ ରୋଷେୟା ସେଠାରେ ପହଞ୍ଚିଥିଲେ । ତାଙ୍କୁ ପ୍ରଥମେ ଡୁମୁରିଆ, ପରେ ପାଟଣା ଓ ପରେ ଜିଲ୍ଲା ମୁଖ୍ୟ ଚିକିତ୍ସାଳୟ ସ୍ଥାନାନ୍ତର କରାଯାଇଛି । ଜୟନ୍ତୀଙ୍କ ଶରୀରର ୨୦ଭାଗ ପୋଡ଼ିଯାଇଥିବା ବେଳେ, ଛାତ୍ରୀଙ୍କ ଶରୀରରେ ନିଆଁ କିଭଳି ଲାଗିଲା, ତାହା ରହସ୍ୟାବୃତ୍ତ ହୋଇ ରହିଛି । ବାଇଟ ୧- ରୀତା ମୁଣ୍ଡା, ଛାତ୍ରୀଙ୍କ ମା ଲ ବାଇଟ ୨-ଅନନ୍ତ ଚରଣ ମୁର୍ମୁ, ଭାରପ୍ରାପ୍ତ ପ୍ରଧାନଶିକ୍ଷକ, ଡୁମୁରିଆ ସରକାରୀ ଉଚ୍ଚ ପ୍ରାଥମିକ ବିଦ୍ୟାଳୟ ।
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Nov 12, 2025 08:23:58
Bihar:हाइवा ने वृद्ध को रौंदा,मौके पर मौत ।आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम और आगजनी । समझाने बुझाने में जुटी पुलिस। समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बजरंगी चौक स्थित दलसिंहसराय मुख्य पथ पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने एक वृद्ध व्यक्ति को रौंद दिया। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने साहिट वृंदावन के समीप मुख्य पथ को जाम कर दिया और उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की और स्थानीय प्रशासन तथा कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक विद्यापतिनगर से अपने घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वृद्ध करीब 10 मीटर तक सड़क पर घसीटते चले गए। हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई。 मृतक की पहचान अरुण कुमार सिंह (70 वर्ष) के रूप में की गई है। वे साहिट वृंदावन में अपनी बेटी के यहां रहते थे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में जुट गए और प्रशासन के खिलाफ रोष जताने लगे।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सूरज कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर आए दिन भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से यहां स्पीड ब्रेकर लगाने और ट्रकों के अनियंत्रित परिचालन पर रोक लगाने की मांग की है। बाइट: स्थानीय
0
comment0
Report
UJUmesh Jadhav
Nov 12, 2025 08:23:16
Thane, Maharashtra:खडवली भातसा नदी तीरा जवळ रस्त्यावर जीवघेणा खड्डा...एखादी दुर्घटना घडल्यानंतर प्रशासन हा बुजणार का नागरीकांच्या प्रतिक्रिया...खडवली-पडघा या अतिशय रहदारीच रस्त्यावर भातसा नदी तीरा लगत मातोश्री आश्रम जवळ एक भला‌ मोठा जीवघेणा खड्डा गेली अनेक वर्षांपासून पडला आहे. या खड्ड्यात दुचाकी व इतर वाहनं आदळून रोजचं छोटे-मोठे अपघात होत आहेत. या बाबत वारंवार संबंधी सार्वजनिक बांधकाम विभाग कल्याण यांच्याकडे तक्रारी करुन देखील हा खड्डा बुजविण्यात येत नाही. या खड्ड्यामुळे एखादी दुर्घटना घडून एखादी जीवीत हानी होण्याची वाट प्रशासन पहात आहे का? अशा प्रकारच्या संतप्त प्रतिक्रिया येथील नागरिकांतून व्यक्त होत आहेत. लवकरात लवकर हा खड्डा बुजविण्यात यावा अशी मागणी येथून होत आहे.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top