Back
बस में गला काटकर हत्या: आरोपी मोनू गिरफ्तार, पुलिस ने 9 टीमों से किया खुलासा
VKVijay1 Kumar
Nov 14, 2025 13:02:48
Noida, Uttar Pradesh
थाना 39 क्षेत्र में मिली महिला की गर्दन और हाथ कटी लाश के सनसनीखेज मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है।
मृतका की पहचान प्रीति यादव के रूप में हुई, जो तीन बच्चों की मां थी। जांच के दौरान पुलिस ने उसके हत्या आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर लिया। मोनू भी तीन बच्चों का पिता है और दोनों के बीच पिछले कुछ समय से अवैध संबंध चल रहे थे।
पुलिस के अनुसार प्रीति लगातार मोनू को ब्लैकमेल कर रही थी, जिससे परेशान होकर आरोपी ने उसकी हत्या की साजिश रची। हत्या को अंजाम देने के लिए मोनू, जो कि बस चालक है, प्रीति को अपनी ही AC बस में लेकर गया। बस के शीशे ब्लैक थे, जिससे बाहर से किसी को अंदर की गतिविधि दिखाई नहीं सकी।
सेक्टर-82 कट चौकी के पास बस खड़ी करने के बाद मोनू ने पहले प्रीति को पराठा खिलाने का बहाना किया और फिर अचानक गंडांसे से उसकी गर्दन काट दी। बाद में वह शव को बस से निकालकर नाले में फेंक आया। हत्या के बाद इस्तेमाल किया गया गंडांसा उसने गाजियाबाद में जाकर फेंक दिया था।
इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की 9 टीम बनाई गई थीं। टीमों ने लगभग 5000 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और 1100 से अधिक वाहनों की जांच की। तकनीकी और फील्ड इनपुट के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।
डीसीपी यमुना प्रसाद के अनुसार यह हत्या पूरी तरह योजनाबद्ध थी। आरोपी ने बचने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन पुलिस की सूझबूझ और सटीक जांच के चलते उसे दबोच लिया गया।
बाइट डीसीपी यमुना प्रसाद
99
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
35
Report
35
Report
DGDeepak Goyal
FollowNov 14, 2025 14:33:0723
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowNov 14, 2025 14:32:4835
Report
36
Report
TCTanya chugh
FollowNov 14, 2025 14:31:4535
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowNov 14, 2025 14:31:3525
Report
DGDeepak Goyal
FollowNov 14, 2025 14:31:2236
Report
ADAbhijeet Dave
FollowNov 14, 2025 14:31:0636
Report
KMKuldeep Malwar
FollowNov 14, 2025 14:30:4835
Report
DGDeepak Goyal
FollowNov 14, 2025 14:30:230
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RJRahul Joshi
FollowNov 14, 2025 14:23:460
Report