Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Farrukhabad209601

एसपी कार्यालय के बड़े बाबू को रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

Nov 14, 2025 10:52:06
Farrukhabad, Uttar Pradesh
जिले में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई हुई है।पुलिस कार्यालय में तैनात बड़े बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।हेड कांस्टेबल से रिश्वत लेते समय एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई।पुराने एसपी कार्यालय परिसर से बड़े बाबू हरेंद्र सिंह चौहान को 15000 हजार रुपये लेते समय एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा।टीम आरोपित बड़े बाबू को अपने साथ ले गई है।
116
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Nov 14, 2025 12:35:16
Tonk, Rajasthan:टोंक बिहार चुनाव में NDA की प्रचण्ड जीत पर टोंक भाजपा का जश्न, घंटाघर चौराहे पर आतिशबाजी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की प्रचण्ड जीत पर टोंक भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। देर शाम कार्यकर्ताओं ने घंटाघर चौराहे पर जमकर आतिशबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा नेतृत्व के समर्थन में जोरदार नारे लगाए。 इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि “यह जीत भाजपा की विकासवादी नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों की जीत है。” अंता विधानसभा उपचुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि धनबल चुनाव जरूर जीता है, मगर भाजपा अपने प्रदर्शन पर मंथन करेगी。 चौहान ने कहा कि बिहार में मिली जीत देश में विकास, सुशासन और स्थिरता की जनस्वीकृति का प्रमाण है。
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Nov 14, 2025 12:33:47
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Nov 14, 2025 12:33:18
0
comment0
Report
Nov 14, 2025 12:32:43
0
comment0
Report
OBOrin Basu
Nov 14, 2025 12:32:38
Noida, Uttar Pradesh:नवसारी के बिलीमोरा में ‘वश’ फिल्म जैसी भयावह घटना: सपने में आदेश मिलने पर मां ने प्यारे-प्यारे दो बच्चों की गला दबाकर कर दी हत्या.बीती देर रात बिलीमोरा के देवसर गांव स्थित महाराजा अपार्टमेंट में ‘वश’ फिल्म जैसी दिल दहला देने वाली घटना हुई।मां को सपने में किसी ने बच्चों को मारने का आदेश दिया था। उसी के अनुसार उसने दोनों मासूम बच्चों का गला दबाकर हत्या कर दी।बच्चों की हत्या करने के बाद उसने अपने ससुर को भी मारने की कोशिश की, लेकिन ससुर किसी तरह भागकर अपनी जान बचा ले गए।इसके बाद वह खुद भी उसी “आदेश” के अनुसार फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थी।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बिलीमोरा पुलिस ने दरवाजा तोड़कर महिला को बचा लिया।बिलीमोरा पुलिस ने हत्यारी मां को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।आरोपी महिला का पति टाइफाइड होने की वजह से बिलीमोरा की एक अस्पताल में भर्ती था और इलाज चल रहा था।पुलिस ने इस निष्ठुर मां के खिलाफ दोहरे हत्याकांड (डबल मर्डर) का मामला दर्ज कर तेजी से जांच शुरू कर दी है。
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Nov 14, 2025 12:32:19
Tonk, Rajasthan:टोंक में यातायात पुलिस का जागरूकता अभियान, 500 विद्यार्थियों को दिए यातायात नियमों की जानकारी. पुलिस मुख्यालय जयपुर के सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान के तहत यातायात पुलिस टोंक में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में करीब 500 विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई और सुरक्षित यातायात अपनाने के लिए प्रेरित किया गया. घासी राम, पुलिस निरीक्षक यातायात शाखा टोंक तथा भेरूलाल, सहायक उप निरीक्षक यातायात टोंक ने बच्चों को यातायात से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों, सुरक्षा उपायों तथा सड़क पर सावधानी बरتने की जानकारी दी. इसके साथ ही बाल वाहिनियों की जांच भी की गई तथा उनमें लगे सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को परखा गया. चालकों व परिचालकों को सुरक्षा मानकों और उनके सही उपयोग के संबंध में प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Nov 14, 2025 12:32:05
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में एक हादसे के बाद 40 वर्षीय कौशलेंद्र कुमार उर्फ पिंकू के शव से उनकी दोनों आंखें गायब हो गईं। परिजनों का डॉक्टरों पर आंखें निकलवाने का आरोप है, प्रशासन ने चूहों द्वारा नुकसान की आशंका बताई है। परिजनों ने मोर्चरी के सामने हंगामा किया और सीएमओ को लिखित शिकायत दी। जिलाधिकारी द्वारा 3 सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है। इससे पहले 24 घंटे पहले अस्पताल की लापरवाही की एक तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें एक बेबस मां ग्लूकोज की बोतल लेकर अपने बेटे को सहारा दे रही थी। घटना के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने से पहले परिजनों ने देखा कि शव में आंखें नहीं थीं; कहा गया कि चूहों ने आंखें खा ली थीं, बाद में बताया गया कि कैंची से हटाई गई थीं। परिजनों ने न्याय की मांग की है और कहा कि उनके दो बच्चे अनाथ हो गए हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top