Back
बाल दिवस: नेहरू के सपने आज भी बच्चों के बचपन पर भारी पड़ते दिखते
ASARUN SINGH
Nov 14, 2025 04:18:40
Farrukhabad, Uttar Pradesh
बाल दिवस पर हकीकत का आईना: नेहरू के सपने और मासूमों का टूटता बचपनकभी पंडित जवाहरलाल नेहरू ने बच्चों में देश का भविष्य देखा था। वे कहते थे—“आज के बच्चे कल का भारत हैं।” मगर 21वीं सदी की सच्चाई इस सपने से कहीं दूर होती जा रही है। शहरों की गलियों, नालियों और बाजारों में यह सपना हर रोज धूल फांकता नजर आता है।कहीं नालियों से कचरा बिनते मासूम हैं, तो कहीं होटल और दुकानों पर मजदूरी करते बच्चे। कोई स्कूल की किताबों से दूर जीवन की गणित सुलझाने में लगा है, तो कोई सोशल मीडिया की चमक में ‘रील’ बनाते हुए अपनी मासूमियत खो रहा है। सरकार की करोड़ों की योजनाओं और जागरूकता अभियानों के बावजूद बचपन आज भी श्रम और शोषण के बोझ तले दबा है।हर साल करोड़ों रुपये बाल कल्याण, शिक्षा और पोषण योजनाओं पर खर्च किए जाते हैं, लेकिन इन योजनाओं का असर जमीनी स्तर पर कितना है—इसका उत्तर सड़क किनारे गुमटी पर बर्तन धोते बच्चे के चेहरे की थकान दे देती है। आंकड़ों में सफलता दिखती है, लेकिन सच्चाई जर्जर स्कूलों और टूटी चप्पलों में नजर आती है।बाल दिवस पर जब स्कूलों में नेहरू टोपी और गुलाब लगाए समारोह मनाए जा रहे हैं, तभी उसी शहर के किसी कोने में कोई मासूम अपने झोले में रद्दी भरता दिखाई देता है। सवाल यही है—क्या नेहरू का सपना बस भाषणों और फोटो तक सिमट गया है? क्या हम सब मिलकर इन मासूमों के बचपन को फिर से मुस्कान दे सकते हैं?बाल दिवस याद दिलाता है कि विकास तभी सच्चा है, जब कोई भी बच्चा किताबों और खिलौनों से वंचित न रहे। जब हर बच्चा सुरक्षित, शिक्षित और संजीदा भारत के सपने में विश्वास कर सके।
151
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
64
Report
61
Report
63
Report
37
Report
PSPrince Suraj
FollowNov 14, 2025 05:47:19Noida, Uttar Pradesh:जिन लोगों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा है आगे सरकार भी उनके साथ रहेगी। एलजेपी के साथ पहले कुछ कंफ्यूजन था अब सब कुछ ठीक है, नीतीश कुमार ही रहेंगे
67
Report
CRCHANDAN RAI
FollowNov 14, 2025 05:46:4732
Report
RSRandhir Singh
FollowNov 14, 2025 05:46:1951
Report
AOAjay Ojha
FollowNov 14, 2025 05:46:0123
Report
SBShowket Beigh
FollowNov 14, 2025 05:45:1014
Report
25
Report
55
Report
29
Report
113
Report
OTOP TIWARI
FollowNov 14, 2025 05:32:1927
Report