Back
मौलाना ने अखिलेश से पूछा: मुसलमान मुख्यमंत्री कब बनेंगे?
AKAjay Kashyap
Nov 12, 2025 07:31:34
Bareilly, Uttar Pradesh
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव जी 13 नवम्बर को बरेली आ रहे हैं, इससे पहले बरेली मे हुए बवाल के दिनों मे भी बरेली आ रहे थे, मगर कुछ कारणों की वजह से नही आ सके। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी अखिलेश यादव की मुस्लिम विरोधी नितीयो को लेकर बराबर आलोचना करते रहे हैं। मौलाना ने फिर बयान देकर सियासी गलियारों मे एक बहस छेड़ दी है। मौलाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 20 प्रतिशत मुसलमान और 7 प्रतिशत यादव और 5 प्रतिशत अन्य लोगों ने सामूहिक तौर पर वोट देकर श्री मुलायम सिंह यादव को कई बार मुख्यमंत्री बनाया, फिर एक बार खुद अखिलेश यादव को भी मुख्यमंत्री बनाया। अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी को खड़ा करने मे कोई भूमिका नही निभाई, बल्कि बनी बनाई इमारत पर आकर बैठ गए। सपा को खड़ा करने मे शिवपाल यादव और आजम खां की खास भूमिका रही है, मगर जिस दिन से अखिलेश यादव ने सपा की कमान संभाली, दुसरे ही दिन से इन दो लोगों को हाशिए पर डाल दिया गया। जिसकी वजह से दो बार विधानसभा के चुनाव और तीन बार लोकसभा चुनाव मे समाजवादी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। मौलाना ने अखिलेश यादव से सवाल करते हुए पूछा कि 20 प्रतिशत मुसलमानो के कंधों पर सवार होकर आप का परिवार कब तक मुख्यमंत्री बनता रहेगा। क्या मुसलमान को मुख्यमंत्री बनायेंगे ? अखिलेश यादव से उत्तर प्रदेश के मुसलमानो का मुतालबा है कि बहुत जल्द समाजवादी पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक बुलाए, और उस बैठक मे मुसलमान मुख्यमंत्री बनाए जाने का प्रस्ताव पास करायें। चूंकि आपके परिवार के लोगो को कई बार मुसलमान मुख्यमंत्री बना चूके हैं, मगर अब मुसलमानो की बारी है, इस पर आपको गम्भीरता से विचार करना होगा। मौलाना ने कहा कि समाजवादी पार्टी का पूरा ढांचा मुसलमानो के उपर टिका हुआ है, मुसलमानो ने मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और उनके परिवार को बहुत कुछ दिया है, मगर ये लोग जब सत्ता मे आए तो इन्होंने मुसलमानो को कुछ नहीं दिया। यहां तक कि लोकसभा हो या विधानसभा मुसलमानो की आबादी के हिसाब से टिकट भी नही दिये गये। जिन ब्रादियो की आबादी 2%, 5%, 7% है उनको दो गुना ज्यादा टिकट दिये गये। मुसलमानो की सबसे ज्यादा 20 प्रतिशत आबादी है इन्हीं को सबसे कम टिकट दिए गए। मगर अब सपा मे रहने वाले मुसलमान भी जाग उठे हैं, 2027 मे अगर आबादी के हिसाब से टिकट नही दिये गये तो सपा के अंदर ही बगावत हो जायेगी। मौलाना ने आगे कहा कि किसी नेता के किसी व्यक्ति के घर चले जाने से या खाना खा लेने से पूरी कौम की किस्मत नही बदल सकती है, बल्कि उल्टा प्रभाव पड़ता है। अखिलेश यादव ये ना समझे की हम किसी मुसलमान के घर खाना खा लेंगे तो पूरी मुस्लिम कौम की भलाई हो जायेगी। आज के दौर का मुसलमान जागरूक और पढ़ा लिखा है, वो खूब भली भांति तमाम चीजों को समझता है। बाइट मौलाना शाहबुद्दीन बरेलवी, अध्यक्ष, आल इंडिया मुस्लिम जमात
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VPVinay Pant
FollowNov 12, 2025 09:18:540
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 12, 2025 09:18:360
Report
0
Report
HBHemang Barua
FollowNov 12, 2025 09:17:520
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 12, 2025 09:17:080
Report
AMAjay Mehta
FollowNov 12, 2025 09:16:570
Report
MKMohammad Khan
FollowNov 12, 2025 09:16:350
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 12, 2025 09:16:240
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowNov 12, 2025 09:16:090
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowNov 12, 2025 09:15:440
Report
HBHemang Barua
FollowNov 12, 2025 09:15:280
Report
ARAarti Rai
FollowNov 12, 2025 09:13:220
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 12, 2025 09:12:59Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UP): DANISH AZAD ANSARI (UP MINISTER) ON SAMAJWADI PARTY CHIEF AKHILESH YADAV’S STATEMENT/ BIHAR ASSEMBLY ELECTIONS 2025 EXIT POLL
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 12, 2025 09:12:470
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 12, 2025 09:12:200
Report