Back
NDए की प्रचंड जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का उफान
PTPawan Tiwari
Nov 14, 2025 11:03:37
Balrampur, Uttar Pradesh
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को मिली प्रचंड बहुमत की जीत के बाद बलरामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। शुक्रवार को अटल भवन कार्यालय का माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया। जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए विजय का जश्न मनाया। कार्यालय परिसर रंगकी आवाज और ‘जय भाजपा’ के नारों से गुंजायमान रहा।
कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशियां साझा कीं। कई नेताओं ने पटाखे चलाकर ऐतिहासिक जीत का स्वागत किया। अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास, सुशासन और पारदर्शिता के एजेंडे पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि एनडीए की जीत जनता की उम्मीदों की जीत है। रस्तोगी ने कहा कि बिहार के लोगों ने वर्षों की अव्यवस्था और भ्रष्टाचार को नकारकर स्थायी सरकार को चुना है।
जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने उत्साहित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जनता के भरोसे का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि परिवारवाद की राजनीति को बिहार की जनता ने सिरे से खारिज कर दिया है। मिश्रा ने कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण को भी जीत का महत्वपूर्ण आधार बताया।
पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि एनडीए ने बिहार चुनाव में लगभग क्लीन स्वीप करते हुए मजबूत सरकार बनाई है। उन्होंने विपक्ष को दी गई शिकस्त को जनता की समझ और विवेक की जीत बताया।
इस दौरान पूरे परिसर में उत्साह और जोश का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने ढोल की धुन पर नृत्य करते हुए ‘मोदी-नीतीश जिंदाबाद’, ‘एनडीए फिर आया’ जैसे नारे लगाए। जश्न कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी, जिला मंत्री अवधेश तिवारी तरुण, पूर्व महामंत्री अजय सिंह पिंकू, महामंत्री वरुण सिंह मोनू, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दिनभर टीवी से जुड़े रहे तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला अपने कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ दिनभर टीवी पर चुनाव परिणाम देखते रहे। एनडीए की प्रचंड जीत तय होते ही विधायक ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह जीत मोदी-नीतीश की जोड़ी और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है。
119
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowNov 14, 2025 12:35:420
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 14, 2025 12:35:300
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowNov 14, 2025 12:35:160
Report
AKAjay Kumar Rai
FollowNov 14, 2025 12:34:570
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowNov 14, 2025 12:34:410
Report
GKGovindbhai Karmur
FollowNov 14, 2025 12:34:270
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowNov 14, 2025 12:34:090
Report
ASABDUL SATTAR
FollowNov 14, 2025 12:33:470
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowNov 14, 2025 12:33:300
Report
ASABDUL SATTAR
FollowNov 14, 2025 12:33:180
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowNov 14, 2025 12:33:010
Report
0
Report
OBOrin Basu
FollowNov 14, 2025 12:32:380
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowNov 14, 2025 12:32:190
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowNov 14, 2025 12:32:050
Report