Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Balrampur271201

नए आपराधिक कानूनों की जानकारी देकर छात्रों व आमजन को बनाया जा रहा “कानून का जानकार नागरिक”

Nov 01, 2025 14:01:21
Balrampur, Uttar Pradesh
बलरामपुर। आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता अभियान 2.0 के तहत बलरामपुर पुलिस द्वारा जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पांडेय के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में आमजन, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, व्यापारी वर्ग व सामाजिक संगठनों के बीच संवाद स्थापित कर नए आपराधिक कानूनों की प्रमुख विशेषताओं की जानकारी दी गई। भारत सरकार द्वारा 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के तहत जीरो FIR, ई-FIR, महिला एवं बाल संरक्षण, साइबर अपराध और समयबद्ध न्याय जैसी व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KRKishore Roy
Nov 02, 2025 05:17:40
Noida, Uttar Pradesh:अलवर | थार-बाइक भिड़ंत में एक ही परिवार के चार जनों की मौत, बच्ची गंभीर अलवर-भिवाड़ी मेगा हाईवे पर शनिवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। तेज रफ्तार थार और बाइक की जोरदार भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल female ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक बच्ची जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार मृतक महेंद्र अपने भतीजे की शादी के संगीत कार्यक्रम में शामिल होकर शनिवार शाम करीब साढ़े 7 बजे परिवार के साथ मोटरसाइकिल से नंगली झीड़ा गांव लौट रहा था। जैसे ही वह ककराली मोड़ के पास पहुंचा, भिवाड़ी की ओर से आ रही तेज रफ्तार थार ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महेंद्र, उसका बेटा पूर्वांश और भतीजी पायल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया घटना के समय तेज रफ्तार से दौड़ती गाड़ी का भी वीडियो वहा लगे एक सीसीटीवी में भी कैद हुआ है परिजनों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए महेंद्र की पत्नी गुड्डी देवी और नौ वर्षीय खुशबू को जयपुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान गुड्डी देवी की भी मौत हो गई, जबकि खुशबू का निजी अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और थार गाड़ी को जब्त कर लिया। हालांकि चालक हादसे के बाद फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना की सूचना पर अस्पताल में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नेता प्रतिपक्षा टीकाराम जूली भी अस्पताल पहुंचे, पीड़ित परिवार से मिले और सांत्वना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना ने इलाके में गम और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Nov 02, 2025 05:16:55
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़— विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन में आतंकवादी और बम की सूचना पर मचा हड़कंप, भागलपुर से आनंद विहार जा रही विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना पर मचा हड़कंप, ट्रेन को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रोक कर चैकिंग कराई गई, चैकिंग के लिये करीब 42 मिनट तक विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर रुकी रही, सुबह 05:58 मिनट पर विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन को रोक कर की गई चैकिंग, अलीगढ़ स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी ने डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ते की मदद से चेकिंग, हालांकि चैकिंग में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति, विस्फोटक आदि सामान नहीं मिला, सब कुछ सामान्य मिलने पर ट्रेन को आनंद बिहार गंतव्य को किया रवाना, अब से कुछ दिनों पहले भी एक ट्रेन में बम होने की सूचना निकली थी फर्जी, अलीगढ़ रेलवे स्टेशन का मामला।
0
comment0
Report
MGMOHIT Gomat
Nov 02, 2025 05:16:44
0
comment0
Report
BBBimal Basu
Nov 02, 2025 05:16:34
Basirhat, West Bengal:हम इस भारत के वोटर हैं , हमें वो लोग हटा देंगे , हमे CAA में डाल देंगे , तो हम बीजेपी नेताओ को पेड़ से लटका के नहीं मरेंगे तो क्या उन्हें रसगुल्ले खिलाएंगे ? हमारे वोटर को अगर हटाते हैं मैं आज भी बोल रहा हूँ , बीजेपी का कोई भी नेता अगर दादागिरी करता है तो उसे सीधा करके नहीं बल्कि उल्टा करके पेड़ से लटका कर उसे पीटूंगा एसआईआर নিয়ে এবার হুমকি তৃণমূল নেতার বৈধ ভোটারের নাম বাদ গেলে বিজেপি নেতাদের গাছে ঝুলিয়ে পেটানোর নিদান দিলেন হাড়োয়ার দাপুটে তৃণমূল নেতা আব্দুল খালেক মোল্লা। এস আই আর শুরু হয়ে গিয়েছে এ রাজ্যে। আরএসআইআর নিয়ে বিজেপিদের হুমকি দিয়ে গাছে বেঁধে ও ঝুলিয়ে পেটানোর হুমকি দিলেন হাড়োয়া পঞ্চায়েত সমিতির সহ-সভাপতি আব্দুল খালেক মোল্লা। এস আই আর নিয়ে বিএলএ দের নিয়ে একটি বিশেষ সভা করেন এই তৃণমূল নেতা আব্দুল খালেক মোল্লা। সেই সভার শেষে তিনি বলেন যদি কোন বৈধ ভোটার বাদ যায় বা বৈধ ভোটারকে অবৈধ করার জন্য যদি কোন বিজেপি নেতারা রুপ দেয় তাহলে ওই সমস্ত বিজেপি নেতাদের গাছের গায়ে বেঁধে ও গােঝে ঝুলিয়ে পেটাবো। যা নিয়ে হাড়োয়া এলাকায় তৈরি হয়েছে রাজনৈতিক উত্তেজনা। খালেক মোল্লা ( হাড়োয়া পঞ্চায়েত সমিতির সহ সভাপতি ) 1) B1 রাজেন্দ্র সাহা (হাড়োয়ার বিজেপি নেতা )
0
comment0
Report
MGMOHIT Gomat
Nov 02, 2025 05:16:00
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर: खेलते खेलते पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिरी दो मासूम बच्चियां, दोनों की दर्दनाक मौत。 ईंट भट्ठे के नजदीक खेत में गहरे गड्ढे के पास खेल रही थी दोनों बच्चियां。 गहरे गड्ढे से बच्चियों के शवों को बाहर निकाल भेजा गया पोस्टमार्टम हाउस。 मृतक बच्चियों की उम्र बताई जा रही है 5 और 7 वर्ष。 एकाएक दोनों बच्चियों की मौत से गम में डूबे परिजन और ग्रामीण。 बीते कल शाम से दोनों बच्चियां अचानक गायब हो गई थी, बीते कल से ही थाना पुलिस और परिजन बच्चियों की तलाश कर रहे थे, आज सुबह बच्चियों के शव एक खेत के पास गहरे गड्ढे में मिले.. डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव देवी का नगला की घटना。
0
comment0
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
Nov 02, 2025 05:15:51
Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में सपा के पूर्व विधायक हरगोविंद भार्गव का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वायरल ऑडियो में सपा के पूर्व विधायक हरगोविंद भार्गव पर व्यापारी से गाली गलौज करने का आरोप लगा है आपको बता दें कि व्यापारी मंदिर निर्माण के लिए पूर्व सपा विधायक से चंदा मांगने गया था। व्यापारी का आरोप है कि पूर्व सपा विधायक ने भगवान को गाली दी और बोले मैं भगवान को नहीं मानता। दोनों का बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ऑडियो में दोनों ही एक दूसरे पर आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं और बहस करते नजर आ रहे हैं इतना ही नहीं उल्टा सपा के पूर्व विधायक हरगोविंद भार्गव सिधौली कोतवाली पहुंच जाते हैं और व्यापारी पर अभद्रता और गाली गलौज का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देते हैं पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है यह पूरा मामला सिधौली कोतवाली क्षेत्र का है। वही इस पूरे मामले पर पूर्व सपा विधायक हरगोविंद भार्गव का कहना है किसी दिवाकर गुप्ता के नाम से फिरौती और दान देने की कॉल आई उसे दिवाकर गुप्ता ने चार-पांच फोन की मैं सिधौली आ चुका था मैं कोतवाली आया था। तहरीर दे दी है फिलहाल व्यापारी और पूर्व सपा विधायक का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
0
comment0
Report
Nov 02, 2025 05:09:41
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Nov 02, 2025 05:07:18
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में खेत में सो रहे वृद्ध की गोली मारकर हत्या, चार पुलिस टीमें जांच में जुटीं कड़ैला गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई, जहां अज्ञात बदमाशों ने खेत में सो रहे वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने घटना के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया है。 आप को बता दे कि, कड़ैला गांव निवासी 70 वर्षीय मखन्चू वनवासी अपनी妻ी के साथ खेत में बने पाही पर सो रहे थे। देर रात अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और मखन्चू पर गोली चला दी। गोली लगते ही वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी。 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था में मखन्चू को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके से दो कारतूस के खोखे बरामद हुए हैं。 घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है。 घटना की जानकारी देते हुये एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस की चार टीमें सक्रिय रूप से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं。
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Nov 02, 2025 05:07:02
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। बड़नगर रोड पर स्थित कार्तिक मेले में एक बार फिर अनूठी परंपरा का नजारा देखने को मिला, जहां गधों का पूजन कर और गुलाब जामुन खिलाकर मेले का शुभारंभ किया गया। मेले में गधों की धूम के बीच गुलाब जामुन की मिठास ने सभी का दिल जीत लिया। इस दिलचस्प आयोजन में पार्षद कैलाश प्रजापत मुख्य अतिथि रहे, जिनकी उपस्थिति में मेले की शुरुआत की। गधों के इस मेले में प्रदेश भर से गधा व्यापारी पहुंचे हैं, जो अपने गधों को बेचने और खरीदने के लिए उज्जैन की धरती पर एकत्र हुए हैं। मनोज बाबूलाल प्रजापत एवं राकेश प्रजापत गधे वाला ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार मेले में गधों की कीमत 2000 से लेकर 8000 रुपए तक जा रही है। हालांकि आधुनिकता के इस दौर में गधों का उपयोग कम हो गया है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी गधे सामान ढोने का प्रमुख साधन बने हुए हैं। खास बात यह है कि यहां गधों को सलमान, शाहरुख, ऐश्वर्या, जैकलिन, शबनम और शबाना जैसे नाम दिए गए हैं, जो बाजार में आकर्षण का केंद्र बने हुए है। गधे पालक मनोज बाबूलाल प्रजापत का कहना है, कार्तिक पूर्णिमा से पहले यह मेला वर्षों से आयोजित होता आ रहा है, और यह परंपरा प्रजापत समाज द्वारा निभाई जाती है। इस बार भी व्यापारी अच्छी बिक्री की उम्मीद कर रहे हैं, जिससे मेले का माहौल उत्साहपूर्ण बना हुआ है। कार्यक्रम का संचालन प्रजापत समाज के मुख्य महासचिव दिलीप प्रजापत ने किया。
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Nov 02, 2025 05:06:19
Delhi, Delhi:मेलबर्न में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का शुक्रवार को कॉन्सर्ट हुआ था। AAMI पार्क के बाहर कुछ खालिस्तानी समर्थक पहुंच गए और “सिक्ख्स फॉर जस्टिस (SFJ)” नाम के संगठन के झंडे लहराने लगे। इन लोगों ने जोर-ज़ोर से नारेबाज़ी की और दिलजीत दोसांझ के शो को बंद करने की धमकी दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ये लोग लाउडस्पीकर पर गालियां दे रहे थे और कॉन्सर्ट में पहुंचे सिख फैंस को “गद्दार” कह रहे थे। इस घटना से मेलबर्न की सिख कम्युनिटी काफी नाराज़ है। कॉन्सर्ट के मौके पर बाहर एक फ्लैश मॉब डांस का कार्यक्रम रखा गया था, लेकिन बढ़ते तनाव के कारण उसे रद्द करना पड़ा। कई लोग पुलिस से भी नाराज़ दिखे क्योंकि उनका कहना था कि ऐसे संगठनों पर पहले ही कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए थी। दरअसल, SFJ ने पहले ही ऐलान किया था कि वो 1 नवंबर के दिलजीत दोसांझ शो को “पंथिक शटडाउन” के ज़रिए रोकेंगे। उनका कहना है कि यह तारीख “सिख जनसंहार स्मृति माह” से जुड़ी है। SFJ ने दिलजीत दोसांझ पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अभिनेता अमिताभ बच्चन को सम्मान देकर सिख पीड़ितों के साथ “गद्दारी” की है। हालांकि, कॉन्सर्ट के अंदर माहौल शांतिपूर्ण रहा और दिलजीत दोसांझ ने शानदार परफॉर्मेंस दी। लेकिन स्टेडियम के बाहर हुआ यह विवाद एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानी गतिविधियों पर सवाल खड़े कर गया है।
0
comment0
Report
GYGAUKARAN YADU
Nov 02, 2025 05:06:08
Bemetara, Chhattisgarh:15 साल छोटे बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की हत्या। 3 बच्चों की मां को इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार। चेन्नई से आया युवक, कुल्हाड़ी से काटा। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में शादीशुदा महिला ने 15 साल छोटे बॉयफ्रेंड के साथ रहने के लिए पति की हत्या कर दी.... बॉयफ्रेंड ने साजिश के तहत गर्लफ्रेंड के पति के सिर पर कुल्हाड़ी से 2 बार वार किया... हत्या के बाद बॉयफ्रेंड कुल्हाड़ी को बैग में रखकर लिफ्ट लेकर रायपुर पहुँचा। इसके बाद रायपुर से चेन्नई फरार हो गया। दरअसल, आरोपी बिहार का रहने वाला है। वह चेन्नई में काम करता था.... इस दौरान इंस्टाग्राम के जरिए उसकी मुलाकात महिला से हई थी... महिला के 3 बच्चे हैं। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को चेन्नई से गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top