Back
बागपत में पत्नी के प्रेमी की हत्या का बदला लेने से जुड़ी वारदात
KCKULDEEP CHAUHAN
Nov 12, 2025 11:53:44
Baghpat, Uttar Pradesh
बागपत में पत्नी की बेवफाई और घर से भाग जाने का बदला पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या करके लिया है। प्रेमी अपनी मां के जनाजे में शामिल होने आया था तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर ईंटों से पीट-पीट कर पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी 4 साल पहले अपने चचेरे देवर के साथ भाग गई थी और कोर्ट मैरिज कर ली थी। तब से ही दोनों घर नहीं आए थे लेकिन पति बदला लेने की आग में जल रहा था और इंतजार कर रहा था। आज उसकी मां की मौत हो गई और जब वह अपनी मां को दफन करवाने कब्रिस्तान में आया तो पति ने हत्या कर पत्नी की बेवफाई का इंटकाम ले लिया है। दिनदहाड़े हुई घटना से हड़कंप मचा हुआ है
जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मां को दफनाने कब्रिस्तान पहुंचे एक युवक की सरेआम पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के कस्बे स्थित कब्रिस्तान की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक युवक का नाम नाफ़िश था, जो पिछले कुछ वर्षों से सहारनपुर में रहकर मजदूरी कर रहा था। चार साल पहले नाफिश ने अपने ही चचेरे भाई शौकीन की बहू को लेकर फरार होकर उससे कोर्ट मैरिज कर ली थी। इस घटना के बाद से दोनों परिवारों के बीच गहरी रंजिश चली आ रही थी。
आज जब नाफिश अपनी मां के जनाजे में शामिल होने बागपत पहुंचा और उन्हें दफनाकर वापस लौट रहा था, तभी मौके पर उसके चचेरे भाई शौकीन ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने नाफिश पर ईंट और डंडों से बर्बर हमला किया, जिससे वह मौके पर ही ढेर हो गया。
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया。
121
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowNov 12, 2025 13:20:370
Report
ANAnil Nagar1
FollowNov 12, 2025 13:20:25Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:8 PM GUEST
भाजपा विधायक मोहन सिंह राठौर
कांग्रेस प्रवक्ता अमित तावरे
एस.एस. बंसल, (रिटायर्ड संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी)
0
Report
BDBabulal Dhayal
FollowNov 12, 2025 13:20:140
Report
FWFAROOQ WANI
FollowNov 12, 2025 13:20:000
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 12, 2025 13:19:530
Report
UJUmesh Jadhav
FollowNov 12, 2025 13:19:400
Report
BDBabulal Dhayal
FollowNov 12, 2025 13:19:270
Report
ADAbhijeet Dave
FollowNov 12, 2025 13:19:160
Report
PKPradeep Kumar
FollowNov 12, 2025 13:18:540
Report
SPSatya Prakash
FollowNov 12, 2025 13:18:370
Report
RKRishikesh Kumar
FollowNov 12, 2025 13:18:200
Report