Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Azamgarh276001

आजमगढ़ के अग्रसेन चौक पर टक्कर के बाद मारपीट वीडियो वायरल

VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Nov 12, 2025 14:05:18
Azamgarh, Uttar Pradesh
स्थान - Azamgarh शहर के मुख्य चौराहे पर दो वाहनों की टक्कर को लेकर हुए मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच व कार्यवाही में जुटी। जनपद आजमगढ़ के शहर में व्यस्ततम क्षेत्र के अग्रसेन चौराहे पर दिनदहाड़े हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक एक व्यक्ति को बीच सड़क पर पीटते नजर आ रहे हैं। यह पूरा घटनाक्रम शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अग्रसेन चौराहे का रहा जहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अग्रसेन चौराहे के पास आज دوपहर को दो पहिया वाहनों की टक्कर में दो दबंग युवकों ने एक व्यक्ति के साथ बीच सड़क पर झगड़ा कर मारपीट की। चौराहे के एक छोर से दूसरे छोर तक यह झड़प चलती रही। हालांकि उस दौरान एक व्यक्ति बीच-बचाव की कोशिश करता दिखाई दिया, लेकिन जब मौके पर भीड़ जुटने लगी तो हमलावर युवक वहां से निकल लिये। इस घटना के दौरान पीड़ित की पहचान गंभीरवन निवासी हरेंद्र भारती के रूप में हुई है, जो नगर के एक शॉपिंग मॉल में कार्यरत हैं। हरेंद्र ने बताया कि जब वह स्कूटी से मॉल जा रहे थे, तभी सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास गलत दिशा से आ रही एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। जब हरेंद्र ने बाइक सवार से नुकसान की भरपाई की मांग किया, तो मौके पर पहुंचे दो अन्य युवक ने बाइक के पक्ष में आकर खड़े हुए और स्कूटी सवार युवक से मारपीट करने लगे। वहीं इस घटना को लेकर स्कूटी चालक न्याय की गुहार लगता रहा। सीओ सिटी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो संज्ञान में आया है। जहां शहर क्षेत्र के अग्रसेन चौराहे के पास वीडियो की जानकारी हुई है, स्थानीय लोगों से जानकारी में पता चला कि वाहन के आगे पीछे को लेकर तू-तू मैं-मैं हुई है। उन्हें चिन्हित कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। 3. शुभम तोदी, क्षेत्राधिकारी नगर, आज़मगढ़
77
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RRRakesh Ranjan
Nov 12, 2025 15:45:30
0
comment0
Report
Nov 12, 2025 15:33:13
0
comment0
Report
DKDebojyoti Kahali
Nov 12, 2025 15:32:30
Cooch Behar, West Bengal:তুফানগঞ্জ দলীয় নির্দেশ মেনে উপ-পৌরপতির পদ থেকে ইস্তফা দিলেন তুফানগঞ্জ পৌরসভার উপ-পৌরপতি তনু সেন। বুধবার তুফানগঞ্জ পৌরসভায় সাংবাদিক বৈঠকের মাধ্যমে এই কথা জানানো হয়। পাশাপাশি তুফানগঞ্জ পৌরসভার চেয়ারম্যানের হাতে ইস্তফা পত্র তুলে দেন তনু সেন। উল্লেখ্য ২০২২ সালের মার্চ মাসে তুফানগঞ্জ পৌরসভার উপ পৌরপতির দায়িত্বভার গ্রহণ করেছিলেন তনু সেন এবং 2025 এর ১২ ই নভেম্বরে তিনি দলীয় নির্দেশ তিনি পদত্যাগ করলেন। গত পৌর নির্বাচনে ভাল ফলাফল করেছিল তুফানগঞ্জ পৌরসভা। কিন্তু কিছুদিন আগেই সাংগঠনিক রদ বদলে তুফানগঞ্জ শহর যুব সভাপতির পদ থেকে তাকে সরানো হয়। তাকে সরানো নিয়েই শুরু হয়েছিল রাজনৈতিক চাপানউতোর। এরই মাঝে এদিন তিনি স্ব ইচ্ছায় সাংবাদিক বৈঠক করে পৌরসভার ভাইস চেয়ারম্যানের পদ থেকে সরে দাঁড়ালেন।
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Nov 12, 2025 15:31:32
Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर में अब सोना-चांदी नहीं, घरों के बाहर रखे जूते-चप्पल हो रहे चोरी, कचरा बीनने वाली महिलाओं के गिरोह से मचा हड़कम्प सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कचरा बीनने के बहाने ये महिलाएं गलियों में घूमती हैं और मकानों के बाहर खुले में रखे जूते-चप्पल और अन्य सामान पर हाथ साफ कर देती हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह गिरोह रोजाना तड़के चार से पांच बजे के बीच सक्रिय होता है, जब लोग गहरी नींद में सोए रहते हैं। चोर इस समय का फायदा उठाकर चोरी को अंजाम देते हैं और भाग जाते हैं। इस दौरान शहरवासी प्रदीप तेली ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इस तरह की चोरियां लगातार हो रही हैं। पहले कई घरों के बाहर से पानी के मीटर चोरी हुए थे, और अब जूते-चप्पलों की चोरी की घटनाएं सामने आने लगी हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द ही इन चोरों को गिरफ्तार करने और शहर की गलियों में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
0
comment0
Report
KSKamal Solanki
Nov 12, 2025 15:31:12
Dhar, Madhya Pradesh:ईलेक्ट्रिक स्कूटर में अचानक लगी भीषण आग, ब्लास्ट से फैली दहशत धार जिले के नागदा में बुधवार को उस समय बड़ा हादसा होते-होते बचा जब मंडी रोड स्थित एलुमिनियम दुकान के सामने खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में अचानक आग लग गई। गाड़ी से अचानक धुआँ निकलने लगा उसके बाद देखते ही देखते विस्फोट के साथ ऊँची लपटें उठने लगी जिससे मेन रोड सहित पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि स्थानीय लोगों द्वारा पानी डालकर आग बुझाने के शुरुआती प्रयास नाकाम रहे और कुछ ही मिनटों में स्कूटर का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया。 गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए अंततः पानी की मदद से आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top