Back
आजमगढ़ में UPCOP से FIR डाउनलोड कर ठगी: फर्जी पुलिस बनकर QR कोड से पैसे ठगे
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Dec 09, 2025 13:46:49
Azamgarh, Uttar Pradesh
UPCOP ऐप से FIR डाउनलोड कर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 2 ठग गिरफ्तार, फर्जी पुलिस बनकर QR कोड के जरिए पैसे ठगता था गिरोह।
Anchor :- जनपद आजमगढ़ के जहानागंज थाने की पुलिस और साइबर सेल ने एक बड़े अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह उत्तर प्रदेश पुलिस के आधिकारिक UPCOP ऐप से FIR डाउनलोड कर पीड़ितों का नाम-पता निकालता था और फिर फर्जी पुलिस बनकर QR कोड के जरिए पैसे ठगता था। पुलिस ने मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के दो अभियुक्तों अंकित यादव व दीनदयाल यादव को आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के पास से 2 रियलमी मोबाइल, फर्जी पुलिस परिचय पत्र, 4 फर्जी आधार कार्ड, कई टूटे हुए जियो और एयरटेल सिम कार्ड बरामद किया गया।
V.O. :- आजमगढ़ जिले की पुलिस ने मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के दो अभियुक्तों अंकित यादव (24 वर्ष), निवासी भदरई, थाना लेधौरा, जिला टीकमगढ़ तथा दीनदयाल यादव (45 वर्ष), निवासी कनेरा बरियन, थाना बम्हौरी कला, जिला टीकमगढ़ को आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जिले के जहानागंज थाना पर मुकदमा अपराध सं. 362/2025, धारा 66D IT एक्ट एवं 338, 336, 340, 241 BNS के तहत दर्ज है। अभियुक्तों के खिलाफ भदोही साइबर थाने में भी पहले से एक मुकदमा दर्ज है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि UPCOP ऐप से FIR डाउनलोड कर पीड़ित का नाम, पता और केस की पूरी डिटेल निकालते थे। ग्राम प्रधानों के नंबर गूगल और निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से लेकर पीड़ित का मोबाइल नंबर पता करते थे। खुद को उसी थाने का सिपाही बताकर कॉल कर कहते आपका लड़का या लड़की मिल गया है, गिरफ्तारी होने वाली है, केस रफा-दफा कर देंगे या मदद चाहिए तो पैसे भेजो। फिर अलग-अलग QR कोड भेजकर तुरंत पैसे मंगवा लेते थे। एक मामले में मेंहनगर थाने का सिपाही बनकर उसी क्षेत्र की महिला सविता से ठगों ने अपनी लड़की मिलने का झांसा देकर QR कोड पर 22 हजार रुपये ठग लिए थे। इस संबंध में थाना जहानागंज में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस की जांच में अभियुक्त अंकित यादव के फोन से अलीगढ़, गोंडा, गाजीपुर, अमरोहा, गोरखपुर, औरैया, अमेठी, हमीरपुर आदि जिलों की 12 FIR मिलीं, जिनके पीड़ितों को ये लोग निशाना बनाने वाले थे। NCRP पोर्टल पर इनके खिलाफ तमिलनाडु, तेलंगाना, दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़ सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 26 शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि कोई भी अज्ञात व्यक्ति खुद को पुलिसकर्मी बताकर पैसे या QR कोड मांगे तो तुरंत नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें। UPCOP ऐप से FIR डाउनलोड करने की सुविधा सिर्फ पीड़ित या अधिकृत व्यक्ति के लिए है, इसका दुरुपयोग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
Bite :- चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक-ग्रामीण, आजमगढ़
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAmit Singh
FollowDec 09, 2025 15:51:090
Report
0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowDec 09, 2025 15:50:430
Report
NPNavratan Prajapat
FollowDec 09, 2025 15:50:270
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 09, 2025 15:50:000
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 09, 2025 15:49:460
Report
KYKaniram yadav
FollowDec 09, 2025 15:49:310
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 09, 2025 15:49:150
Report
BPBramh Prakash Dubey
FollowDec 09, 2025 15:48:540
Report
BPBramh Prakash Dubey
FollowDec 09, 2025 15:48:450
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowDec 09, 2025 15:48:310
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 09, 2025 15:48:150
Report
0
Report
राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ता ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम से जीपीओ गांधी प्रतिमा तक निकाल
Saraiya, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ता ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम से जीपीओ गांधी प्रतिमा तक निकाला विरोध मार्च।
0
Report
ANAbhishek Nirla
FollowDec 09, 2025 15:45:580
Report