Back
राजसमंद में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजाति नायकों की प्रदर्शनी
DSdevendra sharma2
Nov 14, 2025 12:07:58
Rajsamand, Mohi, Rajasthan
राजसमंद में पहली बार ऐसी प्रदर्शनी, जहां दिखी देश के विभिन्न जनजाति महानायकों की झलक. कलेक्टर और अतिरिक्त जिला कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन. जनजाति महानायकों की गाथाएं सुन गदगद हुए हृदय. जिला कलक्टर हसीजा ने अनायास ही कहा- 'ये ही हमारे प्रेरणास्रोत'. भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर सूचना केंद्र में लगी जनजाति महानायक पर आधारित प्रदर्शनी. बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती (जनजाति गौरव वर्ष) के तहत राजसमंद स्थित सूचना केंद्र में भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. बता दें कि जिले में यह पहली बार था जब एक साथ देशभर के जनजाति नायकों के योगदान, बलिदान और गाथाओं को प्रदर्शित किया गया हो. इस अभिनव प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा, जिला प्रमुख रतनी देवी जाट, जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने किया. प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कलक्टर हसीजा ने अनायास ही कहा- 'ये जनजाति नायक हमारे प्रेरणा के स्रोत हैं'. इस मौके पर जिला परिषद सीईओ बरेवा, एडीएम नरेश बुनकर, एसीईओ डॉ सुमन अजमेरा, समाजसेवी माधव जाट, जवाहर जाट सहित कई गणमान्य मौजूद रहे. बता दें कि प्रदर्शनी में भारत के प्रमुख जनजाति नायकों में भगवान बिरसा मुंडा, गोविंद गुरु, राणा पूंजा भील, टंट्या मामा, रानी दुर्गावती, सिदो–कानो मुर्मू, फूलो–झानो, तिलका मांझी, वीर नारायण सिंह, शंकर शाह, रघुनाथ शाह, गुंडाधुर, बुधु भगत, भागा टुडू, रानी गाइदिन्लू, दुर्जन सिंह, भीमा नायक, झाड़ा पहाड़िया, लक्ष्मण नायक, गंगा नारायण सिंह, नीलांबर-पीतांबर, जयपाल सिंह मुंडा आदि के योगदान एवं बलिदान को बखूबी प्रदर्शित किया गया. साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनजाति कल्याण के क्षेत्र में किए गए कार्यों को प्रदर्शित किया गया. प्रेजेंटेशन देते हुए जिला परिषद सीईओ बैरवा ने बताया कि जनजाति गौरव दिवस हमारे आत्मगौरव, विरासत और अस्मिता का पर्व है. भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती इस परंपरा का प्रतीक है, जिसने हमें साहस, एकता और आत्मसम्मान की अदम्य शक्ति प्रदान की. इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए सरकार द्वारा चलाई जाए वाली पहलें केवल योजनाएँ नहीं, बल्कि हमारे भविष्य में नए विश्वास, अवसर और उन्नति की उजली किरण हैं.
131
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VKVINOD KANDPAL
FollowNov 14, 2025 13:53:510
Report
PPPoonam Purohit
FollowNov 14, 2025 13:53:310
Report
JSJitendra Soni
FollowNov 14, 2025 13:53:170
Report
HBHeeralal Bhati
FollowNov 14, 2025 13:52:590
Report
0
Report
DSDevendra Singh
FollowNov 14, 2025 13:52:450
Report
DGDeepak Goyal
FollowNov 14, 2025 13:52:230
Report
TCTanya chugh
FollowNov 14, 2025 13:52:080
Report
NPNavratan Prajapat
FollowNov 14, 2025 13:51:580
Report
SSsubhash saheb
FollowNov 14, 2025 13:51:450
Report
VRVIJAY RANA
FollowNov 14, 2025 13:51:360
Report
0
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowNov 14, 2025 13:51:270
Report
TCTanya chugh
FollowNov 14, 2025 13:51:130
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowNov 14, 2025 13:50:580
Report