Back
प्रतापगढ़ में सांसद खेल महोत्सव: अटल रंगमंच पर दो दिवसीय प्रतियोगिताओं का आयोजन
HUHITESH UPADHYAY
Nov 12, 2025 06:48:55
Pratapgarh, Rajasthan
प्रतापगढ़ में सांसद खेल महोत्सव के तहत अटल रंगमंच पर बुधवार से दो दिवसीय प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। विधानसभा स्तर पर आयोजित हो रही इन प्रतियोगिताओं में 5 हजार खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, सहकारिता मंत्री गौतम दक और सांसद सीपी जोशी करेंगे। सांसद खेल महोत्सव के प्रभारी रितेश सोमानी ने बताया कि पंचायत स्तर पर सांसद खेल महोत्सव के संपन्न होने के बाद अब विधानसभा स्तर पर वृहद पैमाने पर इसका आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पांच ब्लॉक के लगभग 5 हजार खिलाड़ी भाग लेंगे। 13 और 14 नवंबर को कबड्डी, क्रिकेट, वॉलीबॉल के मुकाबले में खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। वहीं महिलाओं के लिए रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यहां जो खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे उन्हें संसदीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिलेगा। सोमानी ने बताया कि महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। अटल रंगमंच पर आयोजित होने वाली इन प्रतियोगिताओं का आगाज वंदे मातरम गीत के साथ होगा, दिन में खेल प्रतियोगिताएं और रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। प्रसिद्ध भजन कलाकार गोकुल शर्मा अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 14 नवंबर को सुबह सामूहिक योग और दोपहर में पुरस्कार वितरण के दौरान भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती गौरव दिवस के रूप में भी मनाई जाएगी। इन प्रतियोगिताओं को संपन्न करवाने में पार्टी पदाधिकारी और 200 शारीरिक शिक्षक सहयोग करेंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowNov 12, 2025 08:26:070
Report
AZAmzad Zee
FollowNov 12, 2025 08:25:480
Report
MSManish Sharma
FollowNov 12, 2025 08:25:190
Report
PPPraveen Pandey
FollowNov 12, 2025 08:25:06Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर
दिल्ली ब्लास्ट में गिरफ्तार शाहीन के एक्स शौहर से बातचीत
0
Report
JSJitendra Soni
FollowNov 12, 2025 08:24:390
Report
VSVISHAL SINGH
FollowNov 12, 2025 08:24:27Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ
पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका
नगराम इलाके में पटाखा फैक्ट्री में धमाका
मौके पर पहुंची पुलिस, राहत बचाव में जुटी
लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र की घटना
0
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowNov 12, 2025 08:24:170
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowNov 12, 2025 08:23:580
Report
SBShowket Beigh
FollowNov 12, 2025 08:23:390
Report
UJUmesh Jadhav
FollowNov 12, 2025 08:23:160
Report
SKSunny Kumar
FollowNov 12, 2025 08:23:020
Report
VAVishnupriya Arora
FollowNov 12, 2025 08:22:470
Report
HBHeeralal Bhati
FollowNov 12, 2025 08:19:260
Report
PKPushpender Kumar
FollowNov 12, 2025 08:19:11Noida, Uttar Pradesh:Kanpur- Dr. जफर हयात, शाहीन का पूर्व पति का टीटी
0
Report
HBHemang Barua
FollowNov 12, 2025 08:18:190
Report