Back
चिड़ावा के जैन मंदिर में महिला ने चांदी के छत्र चुराए; CCTV फुटेज सामने
AKAshok Kumar sharma
Nov 12, 2025 14:35:59
Jhunjhunu, Rajasthan
चिड़ावा(झुंझुनूं)
चिड़ावा के प्राचीन जैन मंदिर से महिला ने चुराए चांदी के छत्र, बातों में उलझाकर दिया वारदात को अंजाम
झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर के गौशाला रोड़ स्थित प्राचीन जैन मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। मंदिर संचालक ने आरोप लगाया है कि एक महिला ने बातों में उलझाकर मंदिर में लगे छत्र चुरा लिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे एक महिला मंदिर संचालक नितिन जैन के घर पर आई। महिला ने संचालक नितिन जैन को रिश्तेदारों व अन्य लोगों का परिचय देकर घर के पीछे गोशाला रोड़ स्थित जैन मंदिर में दर्शन करने की इच्छा व्यक्त की। इस पर मंदिर संचालक नितिन जैन उस महिला के लिए घर से चाय बनवाकर लाने चले गए।
चाय लेकर वापस मंदिर पहुंचे नितिन को महिला मंदिर में नहीं मिली। शक होने पर नितिन ने मंदिर में लगे सीसीटीवी खंगाले। सीसीटीवी में महिला मंदिर में लगी पद्मावती देवी, गौतम स्वामी, चक्रेश्वरी देवी, यक्ष देव व भैरु जी कि मूर्तियों के उपर लगे चांदी के छत्र तोड़ती नजर आई।
संचालक ने बताया कि महिला ने 6 चांदी के छः छत्र चुराए हैं जो लगभग 400 ग्राम चांदी से बने हुए हैं।घटना के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
45
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 12, 2025 16:07:130
Report
DIDamodar Inaniya
FollowNov 12, 2025 16:06:570
Report
DSDevendra Singh
FollowNov 12, 2025 16:06:350
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowNov 12, 2025 16:06:180
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowNov 12, 2025 16:05:550
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowNov 12, 2025 16:05:360
Report
DGDeepak Goyal
FollowNov 12, 2025 16:05:150
Report
SPSatya Prakash
FollowNov 12, 2025 16:03:570
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 12, 2025 16:03:430
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 12, 2025 16:02:520
Report
HBHemang Barua
FollowNov 12, 2025 16:02:400
Report
SPSatya Prakash
FollowNov 12, 2025 16:02:030
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowNov 12, 2025 16:01:520
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowNov 12, 2025 16:01:330
Report
HGHarish Gupta
FollowNov 12, 2025 16:01:090
Report