Back
आगरा में दुल्हन ने सुहागरात पर परिवार को नशीला पदार्थ देकर फरार
BSBhanu Sharma
Dec 09, 2025 13:31:55
Dholpur, Rajasthan
नई नवेली दुल्हन सुहागरात को पति एवं उसके परिजनों को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर हो गई फरार, तीन दिन पहले ही झारखंड की युवती से आगरा में हुई थी शादी,
धौलपुर जिले के कोलारी थाना क्षेत्र के पिपेहरा गांव में अजीब मामला देखने को मिला है। सुहागरात को दुल्हन पति एवं उसके सभी परिजनों को खाने सब्जी में नशीला पदार्थ मिला दिया। रात में ही घर से बड़ी बहन के साथ फरार हो गई। सुबह जब परिजनों को होश आया तो घर में सामान बिखरा हुआ देख होश उड़ गए। पति एवं अन्य परिजनों को अस्पताल में भर्ती कराकर मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देख दुल्हन उसकी बड़ी बहन एवं बिचौलियों को पकड़ने के लिए दबिश दी
पिपहेरा गांव निवासी सोनू कुमार पुत्र सुरेश सिंह ने बताया 6 दिसंबर 2025 को उसकी शादी झारखंड की युवती मंजू के साथ आगरा में संपन्न हुई थी। कोर्ट मैरिज के साथ मंदिर में शादी की रस्में अदा हुई थी। शादी संपन्न होने के बाद दुल्हन को विदा करा कर घर लेकर आ गए। घर पर भी शादी की सभी रस्में निभाई गई। दुल्हन ने पहली बार परिवार के सभी सदस्यों के लिए खाना बनाया था। खाने के अंदर दुल्हन मंजू एवं उसकी बड़ी बहन ने कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। सोनू ने बताया पहली रात होने की वजह से उसके काफी अरमान थे। खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सोने चले गए। सोनू एवं उसकी पत्नी मंजू भी एक कमरे में आराम करने चले गए।
करीब रात 11:00 बजे के आसपास घर के सभी सदस्य अचेत और बेहोश हो गए। परिवार के सभी लोग बेहोश हो जाने के बाद दुल्हन मंजू एवं उसकी बड़ी बहन ने अलमारी बक्सों की तलाशी ली। लेकिन सामान उनको कुछ भी हासिल नहीं हुआ। घर गृहस्थी के सामान को मकान में फेंक कर दुल्हन एवं उसकी बड़ी बहन फरार हो गई।
मंगलवार सुबह परिजनों को होश आया। दुल्हन एवं उसकी बड़ी बहन घर से गायब होने के साथ सामान बिखरा हुआ देख परिजनों के होश उड़ गए। पति सोनू एवं उसके पिता सुरेश की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। जिन्हें परिजनों ने बसई नवाब सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने के बाद बसई नवाब चौकी इंचार्ज वीर विक्रम सिंह मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने घटनास्थल का मौका मुआयना कर एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने खाद्य सामग्री के नमूने लिए हैं। वही सोनू एवं उसके पिता सुरेश की सेहत में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई
एक लाख 20 हजार में हुआ सौदा
पीड़ित युवक सोनू ने बताया आगरा में किसी रिश्तेदार के जरिए जरिए यह रिश्ता झारखंड की युवती मंजू के साथ एक लाख बीस हजार रुपए में तय कराया था।
पूरी राशि दुल्हन मंजू के परिजनों को सौंपी गई थी। इसके अलावा शादी में और भी अतिरिक्त खर्च आया था।
6 दिसंबर 2025 को कोर्ट मैरिज एवं मंदिर में शादी हुई थी। लेकिन पहली रात को दुल्हन खाद्य पदार्थ में नशीला पदार्थ खिलाकर एवं उसे छोड़कर घर से फरार हो गई
कर्ज लेकर की थी शादी
पीड़ित सोनू ने बताया उसके परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। शादी करने के लिए उसके पिता सुरेश ने करीब 3 लाख रुपए का कर्ज लिया था।
जिसमें से नगद दुल्हन पक्ष को दे दिए थे वहीं इसके अतिरिक्त करीब 1 लाख का अतिरिक्त खर्च शादी में आया
वसई नवाब चौकी इंचार्ज वीर विक्रम सिंह ने बताया मामले की गंभीरता को देख पुलिस ने टीम गठित की है। पुलिस ने दबिश देकर शादी कराने वाले बिचौलिया को पूछताछ आदि के लिए हिरासत में लिया है। दुल्हन एवं उसकी बड़ी बहन की पुलिस तलाश कर रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
80
Report
106
Report
Cohal Chak Ramwapur, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर तीन वर्षीय मासूम बच्ची की हत्यारिन सौतेली मां को भवानीगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार।चौरा बनगवा गांव में दो दिन पहले घटना को दिया था अंजाम।दुकान का समान नुकसान करने पर सौतेली माँ ने गला घोटकर बच्चीं की हत्या की थी-बृजेश वर्मा CO डुमरियागंज।
96
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowDec 09, 2025 14:24:0117
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowDec 09, 2025 14:23:4989
Report
JPJai Pal
FollowDec 09, 2025 14:23:2522
Report
VSVISHAL SINGH
FollowDec 09, 2025 14:23:0484
Report
19
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowDec 09, 2025 14:22:45Unnao, Uttar Pradesh:डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के मजार जाने पर हमला बोला है अब देखना होगा की डिप्टी सीएम के हमले पर सपा मुखिया कब और कैसे पलटवार करते हैं
51
Report
BDBabulal Dhayal
FollowDec 09, 2025 14:22:3262
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 09, 2025 14:22:1253
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 09, 2025 14:21:5941
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowDec 09, 2025 14:20:3755
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowDec 09, 2025 14:20:1862
Report
16
Report