Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhilwara311001

आसींद सीएचसी में बिरса मुंडा की 150वीं जयंती पर विशाल स्वास्थ्य शिविर

MKMohammad Khan
Nov 12, 2025 10:27:17
Bhilwara, Rajasthan
भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर आसींद सीएचसी पर विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन. विद्यार्थियों को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को उद्देश्यमय बनाना चाहिए. आसींद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती कार्यक्रम 'जनजाति गौरव वर्ष' के अवसर पर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। खंड ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रीतम गुप्ता के निर्देशन में नाक गला रोग विशेषज्ञ डॉ भूपेंद्र भोजवानी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ नीलम खटवानी, डॉ राजेंद्र मीणा, डॉ राकेश दरिया, डॉ ललीत पायक, डॉ आदब अगवाणी, डॉ पूजा गढ़वाल, सहित सभी चिकित्सा कर्मचारियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। वरिष्ठ तकनीकी सहायक सुखदेव कुमावत ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का इलाज किया जा रहा है तथा कई प्रकार की प्रयोगशाला जांच, मधुमेह, बीपी, टीबी, पीलिया, एनीमिया, गर्भवती महिलाओं की जांच, X ray, टीकाकरण किया जा रहा है कैंप में उपस्थित मरीजों एवं परिजनों को लाडो प्रोत्साहन योजना, TB मुक्त भारत योजना, परिवार कल्याण कार्यक्रम, 23 नवंबर को पल्स पोलियो कार्यक्रम, आयुष्मान योजना के बारे में बताया गया। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक जाकिर खान ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर क्षेत्र के आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों के कार्ड सम्बंधित कर्मचारियों के माध्यम से वितरित किए जा रहे हैं।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HBHeeralal Bhati
Nov 12, 2025 11:57:33
Jalore, Rajasthan:एंकर कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने आज सांचौर में खाद-बीज निर्माण की 3 फैक्ट्रियों में छापा मारा। मंत्री किरोड़ीलाल के सांचौर में छापा मारने की खबर आने पर हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान एक फैक्ट्री से प्रतिबंधित बायोस्टिमुलेंट खाद मिली है। साथ ही अन्य फैक्ट्रियों से किसानों के यूरिया खाद को दूसरे कट्टों में भरकर इंडस्ट्रीज को बेचना सामने आया है। सबसे पहले मंत्री किरोड़ी मीणा सुबह 11.30 बजे 'स्वास ग्रीन एग्रीटेक इंडिया' फैक्ट्री पहुंचे। फैक्ट्री में बड़ी संख्या में प्रतिबंधित बायोस्टिमुलेंट खाद मिला। साथ ही सामने आया कि यहां बिना लाइसेंस खाद तैयार किया जा रहा था। यहां पर किरोड़ी मीणा ने अचलपुर निवासी फैक्ट्री मालिक महिपाल सिंह को फोन किया और मौके पर बुलाया। फोन पर किरोड़ी मीणा ने कहा कि फैक्ट्री पहुंचों नहीं तो फैक्ट्री पर ताला लग जाएगा। वहीं फैक्ट्री में मेड इन चाइना लिखे बैग मिले थे, जिसमें खाद भरी हुई थीं। वहीं कुछ डीएपी खाद के बैग पर अहमदाबाद में फर्म रजिस्टर्ड लिखा हुआ मिला। लेकिन खाद की फैक्ट्री सांचौर में थी। दोपहर करीब 12.30 बजे मंत्री किरोड़ी मीणा दिनेश एग्रो फैक्ट्री पहुंचे। यहां उन्होंने जांच की। जांच के बाद मंत्री ने कहा कि किसान का यूरिया यहां से इंडस्ट्रीज को भेजा जा रहा है। किसानों को मिलने वाली सब्सिडी फैक्ट्री और यूरिया खरीदने वाले ले रहे हैं। प्लांट पर कोई बोर्ड नहीं है। गोदाम में माल भरा हुआ है। ऊपर किसी कंपनी का नाम नहीं है। करीब 30 हजार बैग रखे हैं। सरकार पर्याप्त यूरिया भेज रही है, फिर भी किसानों के पास यूरिया नहीं पहुंच पा रहा है, क्योंकि किसान का यूरिया ब्लैक में जा रहा है। किरोड़ी मीणा डेढ़ बजे दिनेश एग्रो फैक्ट्री के पास स्थित एक बिना नाम लिखी फैक्ट्री में पहुंचे। मंत्री ने बताया कि यहां IPL लिखे पीले कट्टों में यूरिया है। पीले कट्टों से ये यूरिया बिना फर्म का नाम लिखे हुए सफेद कट्टों में भरकर महंगे दाम में ब्लैक में इंडस्ट्रीज को बेच रहे हैं। पीले कट्टों का यूरिया बिना सब्सिडी के 1200 रुपए का है। सब्सिडी के बाद ये कट्टा किसान को लगभग 300 रुपए के आसपास मिलता है जिसे ब्लैक में 500-600 रुपए में बेच रहे हैं। ऐसे में फैक्ट्री वालों को भी लगभग 300 रुपए के आसपास और इंडस्ट्रीज वालों को भी 500-600 रुपए बच जाते हैं। मंत्री मीणा ने कहा कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारीयों को निर्देश दिए गए कि जिस भी फैक्ट्री में खाद निर्माण में संदेह हों, उनकी जांच की जाए। साथ ही मौके पर मिली खाद के सैंपल लेकर लैब में जांच भेजने के निर्देश दिए।
0
comment0
Report
PKPravesh Kumar
Nov 12, 2025 11:56:53
Ayodhya, Uttar Pradesh:दिल्ली में लाल किले के सामने हुए भीषण बम ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के हवाले से गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है कि उनका मुख्य निशाना अयोध्या का श्रीराम जन्मभूमि मंदिर था। सूत्रों के अनुसार, अयोध्या और वाराणसी दोनों को लेकर आतंकी संगठन ने एक बड़ा मॉड्यूल तैयार किया था। अयोध्या में विस्फोट की साजिश को अंजाम देने के लिए गिरफ्तार आतंकी शाहीन ने यहां के स्लीपर मॉड्यूल को एक्टिवेट कर रखा था। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और खुफिया इनपुट के चलते साजिश नाकाम हो गई। आतंकियों की गिरफ्तारी के साथ भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। इस खुलासे के बाद अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। राम नगरी को अभेद किला बना दिया गया है। मंदिर परिसर के चारों ओर सुरक्षा के कई घेरों का निर्माण किया गया है। श्रद्धालुओं को अब राम मंदिर में प्रवेश से पहले कई लेयर की जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा। सभी प्रवेश द्वारों पर डोर मेटल डिटेक्टर, बम स्क्वॉड और एंटी-स्नाइपर टीमें तैनात की गई हैं। ड्रोन की मदद से हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। एसएसपी गौरव ग्रोवर और जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और प्रमुख घाटों पर विशेष चेकिंग अभियान शुरू कराया है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु को देखते ही तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन लगातार बैठकें कर सुरक्षा को अभेद बनाने की रणनीति पर काम कर रहा है। दिल्ली धमाके के बाद राम नगरी अयोध्या पूरी तरह सतर्क है और अब सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक अभेद किला बन चुकी है।
0
comment0
Report
PKPravesh Kumar
Nov 12, 2025 11:56:24
Ayodhya, Uttar Pradesh:दिल्ली में लाल किले के सामने हुए भीषण बम ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है।सूत्रों के हवाले से गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है कि उनका मुख्य निशाना अयोध्या का श्रीराम जन्मभूमि मंदिर था। सूत्रों के अनुसार, अयोध्या और वाराणसी दोनों को लेकर आतंकी संगठन ने एक बड़ा मॉड्यूल तैयार किया था। अयोध्या में विस्फोट की साजिश को अंजाम देने के लिए गिरफ्तार आतंकी शाहीन ने यहाँ के स्लीपर मॉड्यूल को एक्टिवेट कर रखा था। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और खुफिया इनपुट के चलते साजिश नाकाम हो गई। आतंकियों की गिरफ्तारी के साथ भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं।इस खुलासे के बाद अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। राम नगरी को अभेद किला बना दिया गया है। मंदिर परिसर के चारों ओर सुरक्षा के कई घेरों का निर्माण किया गया है। श्रद्धालुओं को अब राम मंदिर में प्रवेश से पहले कई लेयर की जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा। सभी प्रवेश द्वारों पर डोर मेटल डिटेक्टर, बम स्क्वॉड और एंटी-स्नाइपर टीमें तैनात की गई हैं। ड्रोन की मदद से हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।एसएसपी गौरव ग्रोवर और जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और प्रमुख घाटों पर विशेष चेकिंग अभियान शुरू कराया है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु को देखते ही तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन लगातार बैठकें कर सुरक्षा को अभेद बनाने की रणनीति पर काम कर रहा है। दिल्ली धमाके के बाद राम नगरी अयोध्या पूरी तरह सतर्क है और अब सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक अभेद किला बन चुकी है.
0
comment0
Report
ADAnup Das
Nov 12, 2025 11:54:38
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস *অভিযোগ একই ব্যক্তি দুই দেশের নাগরিক,নিচ্ছে দুই দেশের সুযোগ সুবিধা চাকরি থেকে শুরু করে লক্ষ্মীর ভান্ডার, তাদের ছেলেমেয়ে দুই দেশেই স্কুলে ভর্তি বর্তমানে বাংলাদেশে ছেলে মেয়ে দুইজন,থানায় অভিযোগ করে বিচার পায়নি দাবি সংসারে সদ্য বিবাহিত হয়ে সংসারে সব জানতে পেরে গৃহবধূকে তাড়িয়ে দেয়,সেই গৃহবধূ এখন তত্ব দিয়ে অভিযোগ,বিজেপি এই নিয়ে তীব্র নিন্দা করে,তৃণমূল এর পক্ষ থেকে বলে প্রমাণিত হলে শাস্তি হওয়া দরকার। এমনই চাঞ্চল্যকর ঘটনাটি ঘটেছে নদীয়ায় একই ব্যক্তি দুই দেশের নাগরিক। এক দেশে স্কুল শিক্ষিকা তো অন্য দেশে লক্ষ্মীর ভান্ডার রেশন সহ সমস্ত সুযোগ সুবিধা নিচ্ছেন।এমনকি ভোটের সময় এক দেশ থেকে পাড়ি দিয়ে অন্য দেশে এসে ভোট দিচ্ছে বলে গুরুতর অভিযোগ নদিয়ার মাজদিয়ার বাসিন্ধা এবং বগুলার গৃহবধুর। গৃহবধূর বাড়ি নদীয়ার কৃষ্ণগঞ্জের মাজদিয়া নাঘাটা এলাকায় । বছরখানেক আগে আনুষ্ঠানিকভাবে বিবাহ হয় বগুলার কলেজ পাড়ার বাসিন্দা বিশ্বজিৎ বিশ্বাসের সঙ্গে । বিশ্বজিৎ বিশ্বাস কলকাতা কর্পোরেশনের কর্মী বলে দাবি করেন গৃহবধূ ۔ বিয়ের পর সংসার সুখেই চলছিল হঠাৎ গৃহবধূর সন্দেহ হয়,তার স্বামী গোপনে কি জেন ওষুধ খান । ওই গৃহবধূ গোপনে ব্যাগ থেকে সেই ওষুধ সংগ্রহ করে চিকিৎসককে দেখালে চিকিৎসক জানান তার স্বামী কঠিন রোগে আক্রান্ত । এরপর পরিবারের লোকজন জামাইকে কলকাতার একটি দামি চিকিৎসকের কাছে চিকিৎসা করান,এই ঘটনার পর থেকেই স্বামী স্ত্রীর মধ্যে দূরত্ব বাড়তে থাকে । এক সময় গৃহবধূকে বাড়ি থেকে বের করে দেওয়া হয় এমনকি বাড়িতে তালা লাগিয়ে দেওয়া হয় । এরপর গৃহবধূ মৌসুমী বিশ্বাস তিনি সমস্ত ঘটনা হাঁসখালি থানায় লিখিতভাবে জমা দেন । সেই খানে তার শশুর সুনীল বিশ্বাস বাংলাদেশী বলে অভিযোগ দায়ের করেন । এমনকি গৃহবধূর গুরুতর অভিযোগ তার স্বামীরা দুই ভাই, দুই ভাই সরকারি চাকরি করেন এমনকি একটি ননদ আছে ননদের নাম শিউলি বিশ্বাস ও তার স্বামী বিশ্বজিৎ বিশ্বাস দুজনেই বাংলাদেশে গোপালগঞ্জ ওড়াকান্দির বাসিন্দা । পেশায় দুজনই শিক্ষকতা করেন তাদের দুটি সন্তান আছে । তাদের বিরুদ্ধে গুরুতর অভিযোগ করলেন গৃহবধূ তার ননদ এবং নন্দাই দুজনে বাংলাদেশের স্কুলের শিক্ষকতার চাকরি করছেন সেখানকার ভোটার।আবার পশ্চিমবঙ্গের নদীয়ার বগুলার তাদের ভোটার লিস্টের নাম রয়েছে । গৃহবধূর অভিযোগ ননদ এর স্বামী বিশ্বজিৎ বিশ্বাস চিত্তরঞ্জন বিশ্বাসকে বাবা পাতিয়ে ভোটার লিস্টে, আধার কার্ডে , প্যান কার্ডে এমনকি রেশন কার্ডেও নাম তুলেছে । এমনকি তার ননদ শিউলি বিশ্বাস লক্ষ্মীর ভান্ডার ,রেশন সহ সমস্ত সুযোগ সুবিধা নিচ্ছেন । এমনকি ননদের দুই সন্তানকে গাড়াপোতার একটি প্রাথমিক বিদ্যালয়ে ভর্তি করা আছে । প্রতিবছর এক ক্লাস থেকে অন্য ক্লাসে উঠে যাচ্ছে বহাল তবিতাতে, অথচ তারা বসবাস করে বাংলাদেশে, পড়াশোনা করো বাংলাদেশে । গৃহবধূর অভিযোগ এসআইয়েরে আবহে গৃহবধূর শ্বশুর সুনীল বিশ্বাস মেডিকেল ভিসা করে বাংলাদেশ থেকে এদেশে রয়েছে । এ ব্যাপারে গৃহবধুর শাশুড়ি জবা রানী বিশ্বাসের আছে জানতে চাইলে তিনি গৃহবধুর কথা অস্বীকার করেন এমনকি তার যে মেয়ে বাংলাদেশে থাকে সেটাও তিনি অস্বীকার করেন । সত্যি ঢাকতে তিনি বলেন তার দুই ছেলে কোন মেয়ে নেই । অথচ প্রতিবেশীরাও বলছেন তার দুই ছেলে এক মেয়ে । এ ব্যাপারে তৃণমূল নেতা অনুপ দাস বলেন এটা অপরাধ একই ব্যক্তি দুই দেশে বসবাস করছে, দুই দেশের সুযোগ-সুবিধা নিচ্ছে এটা ঘোরতর অন্যায় । প্রশাসন নিশ্চয়ই এর বিরুদ্ধে কড়া ব্যবস্থা নেবে । এ ব্যাপারে বিজেপির জেলার নেতা অমিত প্রামানিক বলেন আমরা যে আশঙ্কা করছিলাম সেটাই সত্য প্রমাণ হল । এই জন্যই তো এস আই আর এর প্রয়োজন । জাল ভোটার কার্ড, জাল আধার কার্ড, জাল পাসপোর্ট , পাশাপাশি অন্য দেশে বাস করে টাকা দিয়ে স্কুলের শিক্ষককে কিনে একের পর ক্লাসে উত্তীর্ণ হওয়া ভারতীয় দণ্ডবিধি অনুযায়ী ব্যবস্থা নেওয়ার প্রয়োজন । কারণ দুই দেশের নাগরিক রয়েছে দুই দেশের সুযোগ সুবিধা নিচ্ছে । এর জন্য দায়ী সম্পূর্ণ রাজ্য সরকার । তিনি বলেন অবিলম্বে এদের বিরুদ্ধে কড়া ব্যবস্থা নিতে হবে । পাশাপাশি তিনি আক্ষেপের শুরে বলেন গৃহবধূ পুলিশকে লিখিতভাবে সমস্ত ঘটনা জানানো সত্যেও কোন ব্যবস্থা নেয়নি কারণ শাসকদলের মদতে এরা এই সমস্ত কাজ করে চলেছে । যার জন্য পুলিশ কোন ব্যবস্থা নিতে সাহস পাচ্ছে না । এই বিষয়ে প্রশাসনের কোনো মন্তব্য দিতে রাজি হননি SIR এর আবহে।
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Nov 12, 2025 11:54:16
Churu, Rajasthan:सादулपुर में पुलिस विभाग की ओर से ट्रैफिक रूल्स प्रदर्शनी का आयोजनAuthorities ने आमजन से नियमों के पालन की अपील की सादुलपुर सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को सादुलपुर के नंद प्लाज़ा के पास पुलिस विभाग की ओर से ट्रैफिक रूल्स से संबंधित प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और नियमों का पालन करने की अपील की गई। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी मनोज खेमदा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल मीणा, आईपीएस अभिजीत सिंह पाटिल, थाना अधिकारी राजेश सिहाग, परिवहन विभाग के अधिकारी रॉबिन सिंह तथा नगर पालिका ईओ सीताराम मीणा उपस्थित रहे। इस अवसर पर ASP किशोरी लाल ने कहा कि “अधिकांश लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी तो होती है, लेकिन वे उनका पालन नहीं करते, जिसके चलते रोजाना सड़क हादसे हो रहे हैं। कई बार ऐसे हादसों में परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य की जान चली जाती है।” उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देशन में प्रदेशभर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आईपीएस अभिजीत सिंह पाटिल ने कहा कि सड़क हादसों में सबसे अधिक जान गंवाने वाले युवा होते हैं, जिनके जाने से परिवार पर गहरा असर पड़ता है। उन्होंने युवाओं से नियमों का पालन करने और “सेफ ड्राइव–सेव लाइफ” के संदेश को जीवन में अपनाने की अपील की। थाना अधिकारी राजेश सिहाग ने कहा कि हाल ही में आपस में बाइक भिड़ंत से आठ लोगों की मौत हुई, जो बेहद चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, “हमारी थोड़ी सी गलती पूरे परिवार को सजा दे देती है। ट्रैफरिक रूल्स को हमें दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए—चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जान बचाने के लिए।” परिवहन विभाग के रॉबिन सिंह ने कहा कि भारत जनसंख्या के मामले में नंबर एक पर पहुंच गया है, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों के मामले में भी शीर्ष पर है। उन्होंने बताया कि कोविड काल में जितनी मौतें नहीं हुईं, उससे अधिक सड़क हादसों में हुई हैं। उन्होंने वाहन चालकों से धीमी गति से वाहन चलाने और ओवरस्पीडिंग से बचने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में हेलमेट का वितरण किया गया तथा छात्राओं ने ट्रैफिक रूल्स विषय पर आकर्षक रंगोलियाँ बनाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
0
comment0
Report
SKSHIV KUMAR
Nov 12, 2025 11:53:59
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में बकाएदारों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां जिला प्रशासन ने पहले गांव में मुनादी करवा के बकायदाओं को आगाह किया। इसके बाद 2 करोड़ से ज्यादा बकायदार की राइस मिल को सील कर दिया गया। साथ ही उसकी जमीन को भी कुर्क कर दिया गया। जिला प्रशासन की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई थाना खुदागंज क्षेत्र के मँझिला गांव में सिंह राइस मिल पर की है। बताया जा रहा है कि सिंह राइस मिल को सरकारी धान को कूटने के लिए दिया गया था। लेकिन राइस मिल में सरकार को चावल वापस नहीं दिया। प्रशासन का 2 करोड़ 3 लाख रुपए का बकाया था। आज कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने राइस मिल को सील कर दिया। साथ ही 1.703 हेक्टेयर जमीन को कुर्क कर लिया। इससे पहले जिला प्रशासन ने मुनादी करवरकर बकाएदारों को कार्रवाई के लिए सूचित किया और उसके बाद राइस मिल को सील कर दिया। फिलहाल जिला प्रशासन की कार्रवाई से बकाएदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Nov 12, 2025 11:53:44
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में पत्नी की बेवफाई और घर से भाग जाने का बदला पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या करके लिया है। प्रेमी अपनी मां के जनाजे में शामिल होने आया था तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर ईंटों से पीट-पीट कर पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी 4 साल पहले अपने चचेरे देवर के साथ भाग गई थी और कोर्ट मैरिज कर ली थी। तब से ही दोनों घर नहीं आए थे लेकिन पति बदला लेने की आग में जल रहा था और इंतजार कर रहा था। आज उसकी मां की मौत हो गई और जब वह अपनी मां को दफन करवाने कब्रिस्तान में आया तो पति ने हत्या कर पत्नी की बेवफाई का इंटकाम ले लिया है। दिनदहाड़े हुई घटना से हड़कंप मचा हुआ है जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मां को दफनाने कब्रिस्तान पहुंचे एक युवक की सरेआम पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के कस्बे स्थित कब्रिस्तान की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक युवक का नाम नाफ़िश था, जो पिछले कुछ वर्षों से सहारनपुर में रहकर मजदूरी कर रहा था। चार साल पहले नाफिश ने अपने ही चचेरे भाई शौकीन की बहू को लेकर फरार होकर उससे कोर्ट मैरिज कर ली थी। इस घटना के बाद से दोनों परिवारों के बीच गहरी रंजिश चली आ रही थी。 आज जब नाफिश अपनी मां के जनाजे में शामिल होने बागपत पहुंचा और उन्हें दफनाकर वापस लौट रहा था, तभी मौके पर उसके चचेरे भाई शौकीन ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने नाफिश पर ईंट और डंडों से बर्बर हमला किया, जिससे वह मौके पर ही ढेर हो गया。 दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया。
0
comment0
Report
AMAbhishek Mathur
Nov 12, 2025 11:53:09
Hapur, Uttar Pradesh:दिल्ली में लालकिले के पास आई-20 कार में हुए धमाके के बाद यूपी में भी पुलिस हाईअलर्ट पर है. दिल्ली से सटे हापुड़ जिले में पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग वाहनों में सवार तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से पुलिस ने ढ़ाई किलो पोटास और करीब 35 लीटर हाईड्रो फ्लोराइड कैमिकल बरामद किया है. पकड़े गये तीनों व्यक्तियों से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है. हापुड़ अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि हापुड़ की पिलखुवा पुलिस एनएच-9 दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर चेकिंग कर रही थी. तभी पुलिस ने दो वाहनों में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया. जिनमें एक शोएब निवासी ग्राम उमरी कला, कांठ मुरादाबाद के पास से 35 किलो हाईड्रो फ्लोराईड कैमिकल बरामद हुआ है. एएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान सामने आया है कि शोएब दिल्ली से कैमिकल लेकर आया था. कैमिकल का इस्तेमाल कांच के प्रॉडक्ट की साफ-सफाई और उस पर नक्काशी में इस्तेमाल करने के लिए लाया जा रहा था. शोएब से पूछताछ में पुलिस जुटी हुई है और सच्चाई का पता लगा रही है. वहीं, पुलिस ने दो अन्य युवक शोभित कुमार व विजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम कपसा कला, पिसावां, सीतापुर को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने ढ़ाई किलो करीब पोटास बरामद की है. पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्तियों ने बताया कि वह खेत पर जानवरों को भगाने के लिए पोटास को खरीदकर ला रहे थे. पुलिस दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है.
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Nov 12, 2025 11:52:56
Jaipur, Rajasthan:प्रदेश में पहली बार घूमर फेस्टिवल को लेकर प्रदेश की महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है। उपमुख्यमंत्री और पर्यटन व कला एवं संस्कृति मंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि घूमर नृत्य राजस्थान का पारंपरिक नृत्य व सांस्कृतिक पहचान है। यह आयोजन राज्य के सातों संभाग मुख्यालयों पर एक ही दिन 19 नवम्बर को भव्य रूप में आयोजित होने जा रहा है। वहीं इसी दिन जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम के फुटबॉल ग्राउंड पर राज्यस्तरीय घूमर फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। देखिये खास रिपोर्ट। घूमर महोत्सव पर दिशा निर्देश: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में घूमर महोत्सव—2025 की तैयारी एवं समन्वय के संबंध में आज राजस्थान पर्यटन भवन में जनप्रतिनिधियों एवं स्टेकहोल्डर्स के साथ एक बैठक ली। दिया कुमारी ने बताया कि जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, कोटा और भरतपुर में 19 नवंबर को आयोजित होगा। यह घूमर महोत्सव राजस्थान की कला संस्कृति से छंटा बिखेरेगा। इसमें 12 वर्ष से अधिक उम्र की बालिकाएं और किसी भी उम्र की महिलाएं इसमें भाग ले सकेंगी। उपमुख्यमंत्री दिया कुमाली ने स्कूल-कॉलेज की छात्राओं, गृहणियों, प्रोफेशनल डांसर, कामकाजी महिलाओं का आह्वान किया कि वे इस नृत्य फेस्टिवल में भाग लें और अपनी कला संस्कृति को बढ़ावा दें। दिया कुमारी ने सभी को घूमर महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने फेस्टिवल में पधारने वाले दर्शको से भी पारम्परिक वेशभूषा में आने का आह्वान किया। घूमर फेस्टिवल में भाग लेने के लिए नि:शुल्क पंजीकरण— राजस्थान पर्यटन विभाग की वेबसाइट gh o o mar.rajasthan.gov.in पर नि:शुल्क पंजीकरण किया जा सकता है। नृत्य तैयारी के लिए सातों शहर में नि:शुल्क वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। 11 से 16 नवम्बर जयपुर में जवाहर कला केंद्र में 6 दिवसीय वर्कशॉप चालू है। साउंड ट्रैक पर घूमर के आयोजन के लिए विशेष रूप से साउंड ट्रैक तैयार करवाया गया है, Seven संभाग में वही साउंड ट्रैक पर घूमर नृत्य किया जाएगा। जयपुर में लाइव म्यूजिक पर होगा घूमर— राज्यस्तरीय घूमर फेस्टिवल जयपुर में विद्याधर नगर स्टेडियम के फुटबॉल ग्राउंड पर भव्य आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर गणगौर घूमर डांस अकादमी की कार्यकारी निदेशक ज्योति तोमर के निर्देशन में अकादमी के सदस्यों एवं जयपुर से चयनित सदस्यों द्वारा लाइव म्यूजिक पर घूमर नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। बाइट— दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री
0
comment0
Report
SKSandeep Kumar
Nov 12, 2025 11:52:31
Hamirpur, Himachal Pradesh:विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का हल्लाबोल प्रदर्शन। यूपी के हमीरपुर जिले में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया है। किसानों ने खाद की किल्लत, जंगली जानवरों से फसल की बर्बादी, मनरेगा और खाद्य वितरण में व्याप्त धांधली समेत कई गंभीर मुद्दों पर प्रशासन के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि गेहूं और अन्य रबी फसलों की बुवाई के पीक सीजन में भी खाद वितरण केंद्रो पर कालाबाजारी और धांधली चरम पर है। जरूरतमंद किसानों को घंटों लाइन में लगने के बावजूद खाद नहीं मिल रही, जबकि बिचौलिए महंगे दामों पर इसकी बिक्री कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि छुट्टा और जंगली जानवर नीलगाय आदि द्वारा फसलों को पहुंचाए जा रहे भारी नुकसान से किसानों की मेहनत बर्बाद हो रही है लेकिन प्रशासन प्रभावी गौ-आश्रय केंद्र बनाने में पूरी तरह से विफल रहा है। किसानों ने मनरेगा योजना में हो रही व्यापक धांधली और नहरों की सफाई न होने पर रोष व्यक्त किया है। किसानों ने कहा कि सिंचाई विभाग की घोर लापरवाही के कारण नहरें खरपतवार से पटी पड़ी हैं, जिससे बुंदेलखंड के किसान समय पर सिंचाई से वंचित हैं। धरने के बाद किसानों ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र और ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे। प्रशासन ने किसानों को जल्द समस्या समाधान का आश्वासन दिया है।
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Nov 12, 2025 11:52:15
Jaipur, Rajasthan:कैसे रुकेंगे सड़क हादसे, जब केवल कागजों में बन रहे ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर! - डेढ़ साल में बनना था ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर, 3 साल में भी नहीं हो सका तैयार - बियानी कॉलेज समूह के ट्रस्ट की गड़बड़ी, सरकार से उठा लिया 4.92 करोड़ का फंड - मौके पर न ड्राइविंग ट्रैक बना, न ही बिल्डिंग जयपुर। सड़क हादसे रोकने की दिशा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गंभीर हैं। पिछले दिनों उन्होंने प्रदेशभर में सड़क हादसे रोकने की दिशा में विशेष अभियान शुरू करवाया है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए ड्राइवर्स को ट्रेनिंग दिए जाने और विश्राम गृह बनाए جانے की भी आवश्यकता जताई है। लेकिन जयपुर में ऐसा ही एक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर बनाने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। यह फर्जीवाड़ा बियानी कॉलेज समूह के एक ट्रस्ट द्वारा किया गया है। आपको बता दें कि शिक्षा के क्षेत्र में बियानी कॉलेज समूह का नाम काफी पुराना है। लेकिन सड़क सुरक्षा की शिक्षा के क्षेत्र में बियानी कॉलेज समूह के ट्रस्ट ने बड़ा फर्जीवाड़ा किया है। राजधानी जयपुर से 20 किमी से अधिक दूर कालवाड़ रोड पर चम्पापुरा में केन्द्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और राज्य के परिवहन विभाग के सहयोग से ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाना था। इसके लिए ट्रस्ट ने 3 वर्ष से भी ज्यादा समय पहले केन्द्र सरकार की आरडीटीसी योजना के अंतर्गत आवेदन किया था। आवेदन की पात्रता शर्त यह होती है कि सम्बंधित प्राइवेट पार्टनर के पास सड़क सुरक्षा का 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। साथ ही संस्था का टर्नओवर 50 लाख रुपए से अधिक होना चाहिए। इसके लिए बियानी कॉलेज समूह के ट्रस्ट जयपुर रूरल हैल्थ एंड डवलपमेंट ट्रस्ट ने आवेदन किया था। इसके लिए ट्रस्ट की 5 एकड़ भूमि को अगले 33 वर्ष के लिए केन्द्रीय मंत्रालय के पास गिरवी रखा गया है। इस तरह ट्रस्ट ने जनहित की एक मिसाल पेश की थी। लेकिन ट्रस्ट इस पहल के जरिए कितना जनहित कर रहा है, इसका खुलासा तब हुआ, जब ट्रस्ट ने पहली किश्त के रूप में मिले 2 करोड़ 20 लाख की राशि ट्रेनिंग सेंटर निर्माण पर खर्च ही नहीं की। लेकिन रोचक बात यह रही कि ट्रस्ट ने इसके लिए बकायदा पीडब्ल्यूडी और परिवहन विभाग के अधिकारियों से राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र भी बनवा लिया। बियानी समूह के ट्रस्ट को क्या करना था, क्या किया? - रीजनल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर के लिए ट्रस्ट को करना था निर्माण - भूमि गिरवी रखे जाने के बाद डेढ़ वर्ष की अवधि में करना था सेंटर का निर्माण - इसके लिए निर्धारित मानकों के अनुसार बनाया जाना था ड्राइविंग ट्रेनिंग ट्रैक - वहीं ट्रैक के पास ही बनाई जानी थी ट्रेनिंग सेंटर की बिल्डिंग - लेकिन अब 3 वर्ष से अधिक समय बीतने के बावजूद भी मौके पर निर्माण नहीं हुआ मौके पर जी मीडिया टीम को क्या मिला ? - ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर के लिए कोई भी ट्रैक पूरा नहीं बना है - ट्रैक के कुछ हिस्से में केवल गिट्टी डली हुई हैं, बाकी हिस्सा अभी भी कच्चा - मॉनिटरिंग रूम, कम्युनिकेशन रूम वगैरह भी नहीं बनाए गए - 21 माह पहले जिस बिल्डिंग के सैम्पल लिए गए वह मुख्य सड़क पर अगले हिस्से में - जबकि ट्रस्ट ने आयुर्वेद कॉलेज के पिछले हिस्से की भूमि दी है ट्रेनिंग सेंटर के लिए - सेंटर की बिल्डिंग कागजों में बनी दिखाई, लेकिन मौके पर निर्माण पूरा नहीं - अभी पहली मंजिल की छत डाली जा रही, इसके ऊपर भी निर्माण की कवायद परिवहन अधिकारियों की रही लापरवाही! इस पूरे मामले में सबसे बड़ी गड़बड़ी परिवहन विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की रही है। दरअसल जी मीडिया की टीम ने जब रीजनल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर के स्थल का दौरा किया तो यहां पर न भवन बना हुआ पाया गया और न ही ड्राइविंग ट्रैक बन सका है। लेकिन अधिकारियों ने कागजों में इन निर्माणों को पूरा हुआ मान लिया है। दरअसल केन्द्र सरकार से ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर के लिए 3 किश्तों में साढ़े 5 करोड़ रुपए का अनुदान मिलता है। बियानी समूह के इस ट्रस्ट को पहली किश्त के रूप में 2 करोड़ 20 लाख रुपए की राशि दी गई थी। इसके बाद जब दूसरी किश्त जारी करने से पहले पहली किश्त की राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र मांगा गया तो अधिकारियों ने आंखें बंद कर यह जारी कर दिया। इस तरह नियम टूटे, अफसर रहे मौन - संचालन समिति में दूसरी किश्त जारी करने से पहले बैठक बुलाई जानी चाहिए थी - यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट की रिपोर्ट का अनुमोदन आवश्यक था - 3 वर्ष में समिति की मैनेजमेंट कमेटी की 10 से 12 बैठकें होनी चाहिए थी - जनरल काउंसिल की कम से कम 3 बैठक थी अनिवार्य - लेकिन सूत्रों की मानें तो इन कमेटियों की बैठकें ही नहीं हुई - परिवहन विभाग के सदस्य बैठक में नहीं गए, इसलिए बैठक की वैधता भी नहीं - परिवहन मुख्यालय की योजना एवं विकास शाखा को हर माह करना था निरीक्षण - लेकिन एक बार भी निरीक्षण नहीं किया गया, फिर भी यूसी रिपोर्ट दे दी गई - निचले अफसरों की अनुशंसा पर परिवहन आयुक्त शुचि त्यागी ने भी हस्ताक्षर किए - इसी आधार पर ट्रस्ट को दूसरी किश्त के 2 करोड़ 75 लाख रुपए जारी हुए - जबकि ट्रस्ट ने पहली किश्त के 2 करोड़ 20 लाख ही खर्च नहीं किए थे ट्रस्ट ने साधी चुप्पी इस पूरे मामले में जी मीडिया ने बियानी कॉलेज समूह के जयपुर रूरल हैल्थ एंड डवलपमेंट ट्रस्ट से जुड़े राजीव बियानी से पक्ष जानने के लिए कई बार प्रयास किया। उन्होंने फोन पर बातचीत में ट्रस्ट द्वारा ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर बनाने की पूरी प्रक्रिया को सही बताया, लेकिन कैमरे पर अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए उपलब्ध नहीं हुए。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top