Back
भीलवाड़ा कांग्रेस में खेमेबाजी तेज, दो जिलाध्यक्षों के अलग-अलग कार्यक्रम
MKMohammad Khan
Dec 09, 2025 11:04:37
Bhilwara, Rajasthan
भीलवाड़ा। कांग्रेस की ओर से भीलवाड़ा शहर और देहात के अध्यक्ष बनाने का मकसद था कि पार्टी को मजबूत किया जाएं। लेकिन दो जिलाध्यक्षों की नियुक्ति ने पार्टी की मजबूरी में बदल दिया है। कारण है दोनों ही पदों पर कद्दावरों का कब्जा। हालांकि शहर अध्यक्ष शिवराम उर्फ जीपी खटीक इतने कद्दावर नहीं है लेकिन जिनका हाथ इनके सिर पर है उनका लोहा राजधानी स्तर पर भी माना जाता है। ऐसे में दो खेमें अब दो गुट बन गए हैं। इसकी झलक सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में हुए दो कार्यक्रमों में दिखी। पहला कार्यक्रम शहर जिलाध्यक्ष शिवराम खटीक के नेतृत्व में सुबह 11 बजे हुआ तो दूसरा कार्यक्रम देहात जिलाध्यक्ष रामलाल जाट के नेतृत्व में दोपहर को हुआ। दरअसल पार्टी की ओर से ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ अभियान और SIR महारैली पर चर्चा को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करनी थी। दोनों ही जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने खेमों के लोगों के साथ कांग्रेस कार्यालय में अलग-अलग समय पर कार्यक्रम किया जबकि जगह, टेंट, कुर्सी सभी वहीं थे जो पहले कार्यक्रम में थे। पार्टी के संसाधनों का उपयोग करना लेकिन अलग अलग कार्यक्रम आयोजित करना अब चर्चाओं को बढ़ाने लगा है। यहां तक कि भीलवाड़ा कांग्रेस में भीतर चल रही खेमेबाजी को सतह पर ला दिया है। इसके चलते भविष्य संदिग्ध नजर आने लगा है। शहर और पंचायती राज चुनाव आने वाले है लेकिन दोनों ही खेमों का इस तरह के रवैये से पार्टी को नुकसान पहुंचने की पूरी आशंका है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Khaga, Uttar Pradesh:खागा।किशनपुर थाना क्षेत्र के सिंधरी गांव में जंगल में विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। किसान दहशत में आ गए। चारों ओर अजगर निकलने की चर्चा होती रही
0
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowDec 09, 2025 12:16:520
Report
MGMartand Gupta
FollowDec 09, 2025 12:16:240
Report
0
Report
0
Report
MSManish Sharma
FollowDec 09, 2025 12:12:150
Report
NJNEENA JAIN
FollowDec 09, 2025 12:11:530
Report
RSRavi sharma
FollowDec 09, 2025 12:11:270
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowDec 09, 2025 12:11:180
Report
AKAlok Kumar
FollowDec 09, 2025 12:11:000
Report
RSRajendra sharma
FollowDec 09, 2025 12:10:450
Report
RJRahul Joshi
FollowDec 09, 2025 12:10:310
Report
DIDamodar Inaniya
FollowDec 09, 2025 12:10:080
Report
VSVishnu Sharma
FollowDec 09, 2025 12:09:4935
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowDec 09, 2025 12:09:0725
Report