Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Banswara327001
बांसवाड़ा में शराबी बेटे ने मां और परिवार को मारी मारपीट, तीन घायल
AOAjay Ojha
Nov 14, 2025 05:46:01
Banswara Rural, Rajasthan
जिला बांसवाड़ा दानपुर थाना क्षेत्र के कोटडा गांव में एक शराबी बेटे ने रात को अपनी मां के साथ जमकर मारपीट की, बीच बचाव करने आए चचेरे भाई और उसकी भाभी पर भी शराबी बेटे ने हमला कर दिया और घायल कर दिया, मारपीट करने के बाद शराबी बेटा वहां से फरार हो गया, आसपास के ग्रामीणों ने तीनों घायलों को स्थानीय चिकित्सालय लाए जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को शहर के महात्मा गांधी चिकित्सालय में रेफर किया गया, एचजी चिकित्सालय में तीनों का उपचार किया गया और वार्ड में भर्ती कराया गया, कहा जा रहा है कि नर्मदा अपने घर पर थी तभी उसका बेटा शराब के नशे में आया और उसने उसके साथ मारपीट की, मारपीट के दौरान भाई संजय और उसकी पत्नी सुशीला दोनों बचाने आई तब शराबी बेटे ने उनके साथ भी मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई कर रही है。
174
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SDSurendra Dasila
Nov 14, 2025 07:35:52
Dehradun, Uttarakhand:एंकर कहते हैं राजनीति में कोई किसी का हमेशा दुश्मन नहीं होता है। राजनीति में आपसी फायदों के लिए दोस्त और दुश्मन बदलते रहते हैं। आज आपको एक ऐसी ही राजनीतिक दुश्मनी जो दोस्ती में बदल रही है उसकी रिपोर्ट दिखाते हैं । March 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत की सरकार विधानसभा में वित्त विधेयक पारण करने के दौरान गिर गई थी। हरीश रावत ने इस खेल का सबसे बड़ा विलेन हरक सिंह रावत को बताया था। हरक सिंह रावत 2022 के चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे और तब भी हरीश रावत ने उनका जमकर विरोध किया था। लेकिन अब 2027 के चुनाव से पहले ऐसा लगता है कि हरक सिंह और हरीश रावत की दुश्मनी अब खत्म हो चुकी है। क्योंकि कांग्रेस आला कमान ने हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया है और इस मामले पर हरीश रावत भी कह रहे हैं कि हरक सिंह रावत तब नकारात्मक ऊर्जा से काम करते थे लेकिन अब सकारात्मक ऊर्जा से पार्टी को आगे बढ़ाएंगे । बाइट हरीश रावत पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड हरिश रावत ने 2022 में हरक सिंह रावत को कांग्रेस में शामिल होने के बावजूद टिकट नहीं लेने दिया था और हर मंच पर हरीश रावत ने कहा था की हरक सिंह रावत लोकतंत्र के आरोपी हैं और उनको क्षमा मांगनी होगी। लेकिन अब जिस तरह से कांग्रेस आला कमान ने हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया है इसे देखकर लगता है की इस फैसले में हरीश रावत की सहमति भी शामिल है। इस मामले पर जब हरक सिंह रावत से पूछा गया तो उनका कहना है कि उन्होंने 4 से 5 घंटे हरीश रावत के साथ बंद कमरों में मैराथन बैठक की है। 2 से 4 महीने लग गए और इस खाई को लगभग पाट लिया गया है अब हरक सिंह रावत और हरीश रावत दुश्मन से दोस्त बन गए हैं और हरक सिंह रावत खुलकर कह रहे हैं कि हरीश रावत जैसे कद का नेता उत्तराखंड में कोई नहीं वह मेरे बड़े भाई हैं। बाइट हरक सिंह रावत अध्यक्ष चुनाव प्रबंधन समिति कांग्रेस किसी ने सही कहा है की राजनीति में कोई किसी का हमेशा दुश्मन नहीं होता और दुश्मन कब दोस्त बन जाए यह कहा नहीं जा सकता। हरक सिंह रावत और हरीश रावत पिछले कुछ महीने पहले ऐसा लगता था कि जैसे इनके बीच में मेल कभी नहीं होगा लेकिन अब दोनों साथ-साथ बैठक भी कर रहे हैं और आला कमान के फैसले पर दोनों खुश हैं।
0
comment0
Report
ASAVNISH SINGH
Nov 14, 2025 07:35:36
0
comment0
Report
NSNaresh Sethi
Nov 14, 2025 07:33:38
Kot Kapura, Punjab:ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਜੀ ਦੇ 350 ਸਾਲਾ ਸ਼ਹੀਦੀ ਪੁਰਬ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਅਲੱਗ-ਅਲੱਗ ਸਮਾਗਮ ਕਰਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਜਿਸ ਤਹਿਤ 20 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਫਰੀਦਕੋਟ ਤੋਂ ਇੱਕ ਧਾਰਮਿਕ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਆਰੰਭ ਹੋਵੇਗਾ ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਅੱਜ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਗੁਰਦਿੱਤ ਸਿੰਘ ਸੇਖੋ ਵੱਲੋਂ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਕਿਲਾ ਮੁਬਾਰਕ ਵਿੱਚ ਬਣੇ ਬਾਬਾ ਫਰੀਦ ਜੀ ਦੇ ਤਪ ਅਸਥਾਨ ਤੇ ਸਧਾਰਨ ਪਾਠ ਦੇ ਆਰੰਭ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਜਿਸ ਦਾ ਭੋਗ 20 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਪਵੇਗਾ ਅਤੇ ਭੋਗ ਉਪਰੰਤ ਗੁਰੂ ਮਹਾਰਾਜ ਦੀ ਬੀੜ ਨੂੰ ਪਾਲਕੀ ਵਿੱਚ ਸਜਾ ਕੇ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਮਹਾਰਾਜਾ ਦੇ ਕਿਲੇ ਦੇ ਅੰਦਰ ਬਾਬਾ ਫਰੀਦ ਜੀ ਦੇ ਤਪ ਅਸਥਾਨ ਵਾਲੀ ਜਗ੍ਹਾ ਜਿੱਥੇ ਬਾਬਾ ਫਰੀਦ ਜੀ ਵੱਲੋਂ 40 ਦਿਨ ਤਪ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਉਸ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਤਾਮੀਰ ਹੋਈ ਸੀ ਪਰ ਇਸ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਜਾਨ ਤੇ ਮਨਾਹੀ ਸੀ ਪਰ ਹੁਣ 14 ਤਰੀਕ ਨੂੰ ਇਸ ਕਿਲੇ ਦੇ ਦਰਵਾਜੇ ਸੰਗਤ ਲਈ ਖੋਲ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹਨ ਜਿੱਥੇ ਸੰਗਤ 14 ਤਰੀਕ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ 20 ਤਰੀਕ ਤੱਕ ਬਾਬਾ ਫਰੀਦ ਜੀ ਦੇ ਤਪ ਅਸਥਾਨ ਤੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋ ਸਕਣਗੇ ਅਤੇ ਨਾਲ ਹੀ ਇਸ ਕਿਲੇ ਦੀ ਖੂਬਸੂਰਤ ਇਮਾਰਤ ਨੂੰ ਵੀ ਦੇਖ ਸਕਣਗੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਇੱਕ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ ਵੀ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਜਿਸ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਡੀਐਸਪੀ ਤਰਲੋਚਨ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣਾ ਖੂਨਦਾਨ ਕਰਕੇ ਕੀਤੀ ਗਈ。
0
comment0
Report
VVvirendra vasinde
Nov 14, 2025 07:31:34
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-मुम्बई आगरा नेशनल हाईवे के बिजासन घाट में पिछले 15 घंटे से लगा है जाम रेंगते हुए निकल रहे हैं वाहन। मुम्बई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 03 बिजासन घाट पर पिछले 15 घंटे से जाम लगा हुआ है हालात ये हैं कि महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश दोनो तरफ करीब पांच-पांच किमी तक का लंबा जाम लगा हुआ है। व्यवस्था संभालने के लिए मात्र दो पुलिसकर्मी तैनात हैं जो रातभर से आवागमन को सुचारू करने में जुटे हुए हैं। दरअसल गुरुवार दोपहर को एक कंटेनर वाहन ने पिकअप और ट्रक को टक्कर मारी थी, इसमें तीन लोग घायल हुए। इसके बाद घाट पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी। चौकी और दो थानों का कुछ पुलिस बल मौके पर पहुंचा था; इसके बाद क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया गया। इसके बाद आवागमन शुरू हुआ, लेकिन वाहनों की लंबी कतार और वाहनों के रांग साइड से निकालने के कारण घाट में ट्रैफिक जाम बढ़ता गया और रातभर से वाहन रेंगते हुए निकल रहे हैं। बिजासन चौकी का पुलिस बल सीएम ड्यूटी में पानसेमल गया है। यहां मात्र एक प्रधान आरक्षक और आरक्षक तैनात हैं, बाकी हाईवे मेंटेनेंस के कुछ कर्मचारी सहयोग कर रहे हैं। सुबह 7 बजे तक भी महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश सीमा में करीब तीन-तीन किमी की लंबी लाइन लगी है और वाहन रेंगते हुए निकल रहे हैं।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Nov 14, 2025 07:30:53
Dungarpur, Rajasthan:भगवान बिरसा मुंडा की 150वी जयंती का राज्य स्तरीय समारोह कल डूंगरपुर जिले में शहर में स्थित एसबीपी कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। इधर सीएम के दौरे को लेकर एसबीपी कॉलेज के खेल मैदान में जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही है। जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने आज एसबीपी कॉलेज खेल मैदान पहुंचकर तैयारियो का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि सीएम दोपहर करीब 12 बजे डूंगरपुर पुलिस लाइन के हेलीकॉप्टर से उतरेंगे जहां से वे एसबीपी कॉलेज खेल मैदान पहुंचेंगे। वहीं खेल मैदान में सबसे पहले सीएम जनजाति संस्कृति व विकास से जुड़ी प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसके बाद वे राज्य स्तरीय समारोह में भाग लेंगे। राज्य स्तरीय समारोह में सीएम कई विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही सीएम भजनलाल शर्मा समाज कल्याण की ओर से 40 स्कूटियाँ, 23 इलेक्ट्रिक व्हील चेयर का वितरण करेंगे। इसके साथ ही 2 सुखद दाम्पत्य योजना के लाभार्थियों को 5-5 लाख रुपए और एक अंतर्जातीय विवाह योजना के लाभार्थी को 10 लाख में से पहली किश्त ढाई लाख का चेक देंगे। इस मौके पर सीएम आजीविका संवर्धन हेतु महिला स्वयं सहायता समूहों को 31 करोड़ रुपए के ऋण का वितरण भी करेंगे। इसके साथ ही सीएम लाभार्थियों से संवाद करेंगे। इसके बाद सीएम कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। राज्य स्तरीय समारोह राष्ट्रीय समारोह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जुडेगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली अपना संबोधन देंगे。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top