Back
हाई कोर्ट के आदेश के बाद भगवतसिंह ने बालोतरा प्रधान का पदभार संभाला
MMMAYANK MAYANK
Nov 12, 2025 07:03:57
Balotra, Rajasthan
जिला बालोतरा
करीब छह माह से चले आ रहे सियासी खींचतान और कानूनी रस्साकशी के बाद आखिरकार बालोतरा पंचायत समिति के बहुचर्चित प्रधान प्रकरण पर विराम लग गया। बुधवार अलसुबह भगवतसिंह ने पुनः पंचायत समिति प्रधान का पदभार ग्रहण किया। यह कार्रवाई राजस्थान हाईकोर्ट के आदेशों की पालना में की गई。
जानकारी के अनुसार, हाईकोर्ट ने पिछले दिनों इस मामले में स्पष्ट आदेश जारी करते हुए प्रशासन को भगवतसिंह को प्रधान पद का कार्यभार सौंपने के निर्देश दिए थे और साथ ही पालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए भी कहा था। आज इसी आदेश की पालना में अधिकारियों ने आनन-फानन में पदभार सौंपने की औपचारिकता पूरी की。
उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण को लेकर पिछले छह महीनों से पंचायत समिति क्षेत्र में राजनीतिक हलचल बनी हुई थी। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार तकरार चल रही थी, वहीं मामला अदालत की दहलीज तक पहुंच गया था। आज हाईकोर्ट में इस मामले की अवमानना याचिका पर भी सुनवाई प्रस्तावित है。
भगवतसिंह के पदभार संभालने के बाद समर्थकों में खुशी की लहर देखी गई। उन्होंने इसे न्याय की जीत बताया और कहा कि सत्य की हमेशा विजय होती है। वहीं, प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार अब संबंधित विभाग हाईकोर्ट में अपनी पालना रिपोर्ट पेश करेगा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAMAN KAPOOR
FollowNov 12, 2025 08:51:420
Report
VSVISHAL SINGH
FollowNov 12, 2025 08:51:210
Report
DSDanvir Sahu
FollowNov 12, 2025 08:49:5894
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
FollowNov 12, 2025 08:49:466
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowNov 12, 2025 08:48:520
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowNov 12, 2025 08:48:210
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 12, 2025 08:47:560
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 12, 2025 08:47:440
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowNov 12, 2025 08:47:320
Report
KJKamran Jalili
FollowNov 12, 2025 08:46:260
Report
VRVikash Raut
FollowNov 12, 2025 08:46:090
Report
MMMAYANK MAYANK
FollowNov 12, 2025 08:45:500
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowNov 12, 2025 08:45:310
Report
BSBhanu Sharma
FollowNov 12, 2025 08:45:180
Report
PSPrashant Shukla
FollowNov 12, 2025 08:37:380
Report