Back
पातड़ां में जाम से परेशान लोग, ओवरब्रिज और ट्रैफिक लाइट की मांग
SGSatpal Garg
Dec 09, 2025 06:47:04
Patran, Punjab
पातड़ां से सतपाल गर्ग
स्टोरी। पातड़ां में बढ़ती ट्रैफिक समस्या बनी मुसीबत
मुख्य मार्ग पर दिनभर जाम, एंबुलेंस सेवा भी प्रभावित; लोगों ने ट्रैफिक लाइट और ओवरब्रिज की उठाई मांग
एंकर। । दिल्ली–संगरूर क़ौमी मुख्य मार्ग पर स्थित पातड़ां शहर में ट्रैफिक व्यवस्था दिनों-दिन बिगड़ती जा रही है। सड़क पर लगातार बढ़ रहे वाहनों के दबाव के कारण शहरवासी लंबे-लंबे जाम में फंसे रहते हैं। स्थिति यह है कि बुजुर्गों, वाहन चालकों और स्कूल छात्रों को रोजाना घंटों तक जाम से जूझना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम लगने से एंबुलेंस सेवा भी प्रभावित हो जाती है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं, जिससे यात्रियों को काफी समय तक परेशान रहना पड़ता है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से ट्रैफिक कंट्रोल करने की कोशिशें की जाती हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान आज तक नहीं हो पाया है। लोगों ने बताया कि शहर में बढ़ती ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक लाइट, ओवरब्रिज और सही पार्किंग सिस्टम की सख्त जरूरत है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि शहर से गुजरते भारी वाहन यहां जाम बढ़ाने के मुख्य कारण हैं। इसके अलावा क़ौमी मुख्य मार्ग के साथ लगते स्टेट हाईवे पर जाने वाले वाहन जब सर्विस रोड से निकलते हैं तो स्थिति और भी बिगड़ जाती है। दिल्ली–कटरा एक्सप्रेस से आने वाले वाहन भी इसी राह से गुजरते हैं, जिससे जाम और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
बाइट: शहर निवासी
“रोजाना कई घंटे जाम में फंसे रहना पड़ता है। एंबुलेंस तक रास्ता न मिलने से मरीजों की जान को खतरा रहता है। प्रशासन को जल्द से जल्द ओवरब्रिज या ट्रैफिक लाइट लगानी चाहिए। भारी वाहनों को शहर के अंदर से रोकने की भी जरूरत है।”
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRaj Kumar Bhati
FollowDec 09, 2025 07:51:340
Report
SASARWAR ALI
FollowDec 09, 2025 07:49:4852
Report
PSPramod Sharma
FollowDec 09, 2025 07:49:3334
Report
PKPradeep Kumar
FollowDec 09, 2025 07:49:1354
Report
SLSanjay Lohani
FollowDec 09, 2025 07:48:56103
Report
RSRajkumar Singh
FollowDec 09, 2025 07:48:4460
Report
BBBindu Bhushan
FollowDec 09, 2025 07:48:0052
Report
VVvirendra vasinde
FollowDec 09, 2025 07:47:3643
Report
DBDURGESH BISEN
FollowDec 09, 2025 07:47:2332
Report
BBBhupendra Bishnoi
FollowDec 09, 2025 07:46:52103
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowDec 09, 2025 07:46:3957
Report
PSPramod Sharma
FollowDec 09, 2025 07:46:1982
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowDec 09, 2025 07:46:0337
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowDec 09, 2025 07:45:4089
Report
PSPramod Sharma
FollowDec 09, 2025 07:45:1731
Report