Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhalawar326001

युवा नेत्री वर्षा शर्मा बनीं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष, जानें क्या है उनकी योजना!

MPMAHESH PARIHAR1
Jul 20, 2025 15:00:42
Jhalawar, Rajasthan
झालरापाटन (झालावाड़) एंकर इंट्रो_ झालावाड़ जिले में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी युवा नेत्री वर्षा शर्मा को मिली है ऐसे में नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष का आज नगर कांग्रेस कमेटी झालरापाटन के द्वारा स्वागत किया गया। झालरापाटन नगर कॉंग्रेस कार्यालय पर नवनियुक्त महिला कॉंग्रेस की जिलाध्यक्ष वर्षा शर्मा का शॉल ओढ़ाकर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन ने कहा कि महिला कॉंग्रेस में जिलाध्यक्ष के पद पर वर्षा शर्मा पूर्व में महिला कॉंग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष भी रही है। महिलाओं के हक और सम्मान में हमेशा साथ खड़ी मिलेंगी। महिलाओं के हक की लड़ाई में महिला कॉंग्रेस को जिले में अग्रिम पंक्ति में लाकर कॉंग्रेस को मजबूती देने का काम करेंगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वर्षा शर्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जिला महिला कॉंग्रेस की कार्यकारिणी बनाकर महिला कॉंग्रेस को मजबूती प्रदान देना और फिर पूरे जिले में महिलाओं को आगे संगठन में जगह देना और उनके सम्मान में हमेशा खड़ा रहना प्राथमिकता रहेगी। Mahesh Parihar Zee Media Jhalawar
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top