Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Supaul852131

VIP नेता का बड़ा आरोप: चुनाव में योजनाओं का शिलान्यास, पर क्या होती हैं पूरी?

SJSubhash Jha
Jul 05, 2025 13:08:44
Supal, Bihar
रिपोर्ट= सुभाष चंद्रा, सुपौल। स्लग= VIP नेता का सरकार पर बड़ा आरोप, कहा चुनाव का समय आते ही छातापुर में होने लगता है योजनाओं का शिलान्यास। एंकर= VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही छातापुर विधान सभा क्षेत्र में योजनाओं का शिलान्यास शुरू हो जाता है। लेकिन योजनाएं कभी पूरी नहीं होती। दरअसल VIP नेता संजीव मिश्रा छातापुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार दिन रात जन सम्पर्क अभियान चला रहे हैं। जहां वो छातापुर के विभिन्न पंचायतों और वार्डों का भ्रमण कर रहे हैं। इस दौरान लोगों से मिलकर स्थानीय समस्याओं पर चर्चा कर रहे हैं और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सरकार पर हमलावर रहते हैं। इसी कड़ी में VIP नेता संजीव मिश्रा छातापुर विधानसभा क्षेत्र के रामपुर, झखाड़गढ़ ,चरनै, सोहटा जीवछपुर आदि पंचायत का भ्रमण किया। जहां लोगों से मिलकर इलाके की समस्या को लेकर चर्चा की। इस मौके पर संजीव मिश्रा ने कहा कि चुनाव का समय आते ही छातापुर में योजनाओं का शिलान्यास शुरू हो जाता है। एक ही सड़क का कई वार शिलान्यास किया जाता है पर सड़क नहीं बन पाता है। कहा कि शिलान्यास का यह कार्यक्रम सिर्फ चुनाव भर चलता है। चुनाव बीतने के बाद योजनाओं की चर्चा भी नहीं होती। जिसके चलते छातापुर इलाके की सड़क पुल पुलिया बदहाल है। जहां सड़क की जरूरत है वहां सड़क नहीं बनता, जहां पुल की बहुत ही जरूरत है वहां पुल नहीं बन रहा है। उन्होंने कहा कि छतापुर में एक डिग्री कॉलेज नहीं है। कई दशक से लोग डिग्री कॉलेज की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार द्वारा इसको अनसुनी किया जा रहा है। जिससे यहां के छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बाइट= संजीव मिश्रा, VIP नेता।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top