Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sikar332001

गंदे पानी के खिलाफ ग्रामीणों का हंगामा, प्रशासन को चेतावनी!

ASAshok Singh Shekhawat
Jul 20, 2025 11:47:56
Sikar, Rajasthan
जिला - सीकर लोकेशन - लोसल विधानसभा - धोद स्थानीय रिपोर्टर - रामगोपाल सैनी Skr 05 9414665435 नगर पालिका के गंदे पानी से परेशान ग्रामीणों ने किया नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन। खबर सीकर जिले‌ के लोसल से जहां पर गंदे पानी की निकासी का रास्ता पालिका क्षेत्र के गांव गणेशपुरा की ओर खोलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन व पालिकाध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि तहसील कार्यालय के पास एकत्रित होने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए पालिका प्रशासन ने रात के समय में जेसीबी के माध्यम से कच्चा रास्ता बनाकर गांव की तरफ खोल दिया। जिसके कारण दो दिन पहले हुई तेज बारिश में गंदा पानी गांव के‌ किसानों ‌के खेतों और लोगों के घरों तक पहुंच गया। गंदा पानी खेतों तक पहुंचने से किसानों की फसल खराब हो रही है और कई बीमारियां भी फैलने की आंशका हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी कर विरोध जताया और प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर पानी निकासी के लिए खोले रास्ते को बंद नहीं किया तो पुरे गांव के लोग पालिका कार्यालय पहुंचकर तालाबंदी कर कामकाज नहीं होने देंगे। बाइट 01 - जयप्रकाश भावरिया, स्थानीय ग्रामीण
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top