Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kabirdham491995

विजय शर्मा का जन्मदिन: करोड़ों की विकास योजनाओं की सौगात!

STSATISH TAMBOLI
Jul 19, 2025 10:40:30
Kawardha, Chhattisgarh
कवर्धा सीजी दिनांक 19 जुलाई स्लग-बर्थडे, रिपोर्ट सतीश तंबोली ---- छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मनाया जन्मदिन, जिले को दी करोड़ों की विकास कार्यो की सौगात – नक्सलियों पर भी कसा शिकंजा कहा-जंगल नक्सलियों का घर जरूर है, लेकिन अब उन्हें जंगल के 10 फीट नीचे से भी खोज निकाला जाएगा। एंकर छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर वे कवर्धा दौरे पर रहे, जहां उनके कार्यालय में जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन के मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कवर्धा जिले को करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को और मजबूत किया जाएगा। ईस दौरान उन्होंने हाल ही में हुई एक बड़ी नक्सल विरोधी कार्रवाई की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि लगातार हो रही बारिश के बावजूद सुरक्षा बलों ने साहस दिखाते हुए एक सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिसमें एक नक्सली कमांडर सहित पांच नक्सलियों को मार गिराया गया। इसे उन्होंने सुरक्षा बलों की बड़ी उपलब्धि बताया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा जवानों ने जिस बहादुरी से काम किया है, वह प्रशंसा के योग्य है। जंगल नक्सलियों का घर जरूर है, लेकिन अब उन्हें जंगल के 10 फीट नीचे से भी खोज निकाला जाएगा। इस मौके पर जिले के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे। बॉइट-विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री
6
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top