Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
West Delhi110041

दिल्ली में लाखों की डकैती का मास्टरमाइंड लखनऊ में गिरफ्तार!

RKRajesh Kumar Sharma
Jul 19, 2025 10:05:02
Delhi, Delhi
दिल्ली में लाखों की डकैती, लखनऊ से मास्टरमाइंड गिरफ्तार पश्चिमी जिला एटीएस की टीम ने किया गिरफ्तार पिछले साल मोतीनगर में हुई थी एक घर में हथियार के बल पर लूट ग्यारह लाख नगदी और गहने लूटे राजेश शर्मा पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर थाना इलाके में लाखों की डकैती के मामले में फरार मास्टरमाइंड को आखिरकार दिल्ली पुलिस ने लखनऊ में छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान मनीष रावत के रूप में हुई है। यह मूलतः उत्तर प्रदेश के गोंडा का रहने वाला है, लेकिन बाद में यह पश्चिमी दिल्ली के रमेश नगर इलाके में आकर रहने लगा था। डीसीपी वेस्ट विचित्र वीर ने बताया कि डकैती की यह वारदात पिछले साल 28 अक्टूबर की शाम के समय हुई थी। जब 7 से 8 बदमाश एक घर में घुस गए थे, वहां से 11 लाख कैश और जूलरी लूटकर हथियार की नोक पर फरार हो गए थे। उस मामले में मोती नगर पुलिस की टीम और आपरेशन सेल की टीम ने बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन मनीष रावत उस समय से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस से बचने के लिए ठिकाना बदल रहा था। इसे कोर्ट ने भी भगोड़ा घोषित कर दिया था। इसका पता लगाने के लिए एएटीएस की टीम को टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पता लगाकर गिरफ्तार करने के लिए लगाया गया था। इंस्पेक्टर मनीष चौधरी, की टीम ने आखिरकार इसकी लोकेशन के बारे में पता लगाया और इसे लखनऊ के केशव नगर इलाके में छापा मारकर गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश करने के बाद इसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बाईट विचित्र वीर डीसीपी पश्चिमी जिला
1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top