Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mumbai City400001

गंगा के रौद्र रूप ने भोजपुर में मचाई दहशत, वीडियो हुआ वायरल!

MSManish Singh
Jul 19, 2025 11:04:40
Mumbai, Maharashtra
date/-19.07.25 report/-manish kumar singh ara bihar anchor/-बाढ़ का खौफ से डरे भोजपुर जिले के कई इलाकों के लोग।दर्जनों घर हुआ गंगा में विलीन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, दहशत में हैं ग्रामीण,गंगा के रौद्र रूप से घबराए लोग घरों से निकल सुरक्छित जगह तलाशने में लगे। घटनास्थल पर पहुंचे भोजपुर जिलाधिकारी और जिले के कई पदाधिकारी।  v/o/-: भोजपुर जिले में शाहपुर और बड़हरा प्रखंड इलाके में गंगा का खौफनाक रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण शाहपुर और बड़हरा प्रखंड के गंगा नदी से सटे दियारा इलाके व आसपास के गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। गांव के लोग अपने सामानों को लेकर अपने सुरक्षित स्थान पर अब धीरे-धीरे जाने लगे हैं, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है, देख सकते हैं इस वीडियो में शाहपुर प्रखंड के तटवर्ती जवनिया गांव के लोग बाढ़ की आशंका से भयभीत हो गए है,गंगा किनारे सटे घर भी धीरे-धीरे एक एक कर विलीन हो रहा है।,अभी राहत की बात यह है कि गंगा नदी अभी अपने खतरे के निशान से नीचे बह रही है,लेकिन जिस तरह से गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, उससे आशंका जतायी जा रही है कि जल्द ही क्षेत्र के निचले मैदानी इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन जाएंगे,वही बाढ़ का जायजा लेने भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुलतानिया सहित जिले के कई वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और बाढ़ से ग्रसित लोगों से मुलाकात की और उनको आश्वासन दिलाया कि आप लोगों को सुरक्षा के लिए हम लोग हमेशा तत्पर रहेंगे घबराने की कोई बात नहीं है। पिछले कई वर्षों क्षेत्र में आई प्रलयंकारी बाढ़ ने प्रखंड के तटवर्ती इलाकों में रह रहे लोगों को बड़े पैमाने पर जान-माल की क्षति पहुंचायी थी ,बाढ़ के मंजर को याद कर आज भी लोगों के रूह कांप जाते है। गंगा नदी के निचले हिस्से में बसे ग्रामीणों का कहना है कि दो- तीन दिन से गंगा नदी तेज बहाव के साथ चल रही है। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जैसे- जैसे गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है। वैसे ही ग्रामीणों में बाढ़ को लेकर दहशत बन रही है। बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए लोग अभी से ही एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए है।हालांकि जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देश पर जिला प्रशासन ने भी कटाव रोकने के लिए जीओ बैग का सहारा ले रही है और कई जगहों पर ठोकर बांध भी बनाए जा रहे हैं ताकि लगातार हो रहे कटाव को जल्द से जल्द रोका जा सके।मगर गंगा के तेज धार में ये समाहित हो जा रहे हैं।फिलहाल इस इलाके के लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं।हालांकि शाहपुर प्रखंड के कई इलाकों में भाकपा माले नेताओं ने दौरा किया है और जिला प्रशासन से मांग किया है कि जो भी बेघर हुए हैं उनको।जिला प्रशासन उचित मुआवजा दिलाने का काम करे। बाईट/तनय सुल्तानिया(जिलाधिकारी भोजपुर) बाइट/-दिलराज प्रीतम(भाकपा माले नेता)
2
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top