Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhilwara311001

भीलवाड़ा में आवारा श्वानों का आतंक: 40 लोग घायल!

MKMohammad Khan
Jul 19, 2025 16:37:43
Bhilwara, Rajasthan
LOCATION - BHILWARA REPORT - DILSHAD KHAN 9784959773 भीलवाड़ा। शहर में दिनो-दिन आवारा श्वानों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शहर में शनिवार को 100 फीट रोड और पुलिस लाइन क्षेत्र में आवारा श्वानों ने करीब 40 लोगों को काटकर घायल कर दिया। जिनमें बच्चों सहित महिलाएं और पुरूष भी है। जिनको उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सालय में लाया गया। आवारा श्वानों के इस तरह शहर में लोगों पर हमला करने से भय का माहौल व्याप्त है। शहर के 100 फीट रोड और पुलिस लाइन क्षेत्र में आवारा श्वानों ने तकरीबन 40 लोगों को काटकर घायल कर दिया। जिसके कारण इन क्षेत्रों के लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया। अस्पताल अधिक्षक डॉक्टर अरूण गौड ने कहा कि बारिश के मौसम में श्वान आक्रमक हो जाते है और इसके कारण उनसे दूर रहना चाहिए। आज अस्पताल में करीब 40 घायल आये है जिन पर श्वानों ने हमला किया था। जिनमें गंभीर घायलों को टांके लगाएं और सभी घायलों को रेबीज के इंजेक्शन लगाएं गए है।
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top