Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Aligarh202001

राज्य मंत्री रघुराज सिंह का बड़ा बयान: ठाकरे परिवार को निकालना होगा!

MSManish Sharma
Jul 20, 2025 08:02:53
Aligarh, Uttar Pradesh
एंकर....दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का बड़ा बयान ठाकरे परिवार को महाराष्ट्र से निकाल देना चाहिए" वीओ....उत्तर प्रदेश सरकार में, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे और उनके परिवार को लेकर विवादास्पद बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी है। उन्होंने ठाकरे परिवार की मूल पहचान पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे मूलतः बिहार के रहने वाले हैं और आज मराठी बनकर हिंदी और मराठी समाज को आपस में लड़वाने की कोशिश कर रहे हैं। राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि ठाकरे परिवार के पूर्वज श्रीवास्तव जाति से थे और शिक्षा के लिए महाराष्ट्र गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि आज वही लोग खुद को मूल मराठी दिखाकर क्षेत्रीय राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा,भारत की हर भाषा प्यारी है, चाहे हिंदी हो या मराठी। लेकिन कुछ लोग भाषा को हथियार बनाकर नफरत फैला रहे हैं। ठाकरे परिवार को पहले अपने पूर्वजों की पहचान देखनी चाहिए। रघुराज सिंह ने कहा कि अलीगढ़ में भी मराठी समुदाय के परिवार रहते हैं, वे हर साल गणेश उत्सव मनाते हैं और मैंने खुद उनमें हिस्सा लिया है।कहा है कि हमने कभी नहीं कहा कि मराठी लोग हिंदी बोलें। मराठी उनकी मातृभाषा है, वे बोलते हैं। लेकिन ठाकरे परिवार उल्टा कर रहा है – हिंदी भाषियों को दबाने की कोशिश। राज्य मंत्री ने ठाकरे परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके दादा सिर्फ एक मास्टर थे, फिर भी आज उनके पास इतनी संपत्ति कहां से आई? मैं मांग करता हूं कि ठाकरे परिवार की संपत्ति, उनकी ईडी, और पूरी सम्पति की जांच होनी चाहिए। जनता सवाल कर रही है। ठाकुर रघुराज सिंह ने महाराष्ट्र की जनता से अपील करते हुए कहा, ठाकरे परिवार को निकालना होगा। नहीं तो जनता उनका विरोध करेगी, उनके घरों के बाहर धरना होगा। आने वाले समय में लोग इनके खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी महाराष्ट्र निकाय चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से विजयी होगी। माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा महाराष्ट्र में भी पूरी ताकत से बढ़ रही है। ठाकरे परिवार का समय अब पूरा हो चुका है। जनता उन्हें लोकतंत्र में सिखाएगी सबक। बाइट:- ठा रघुराज सिंह, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री/अध्यक्ष श्रम एवं सेवायोजन, भाजपा, उत्तर प्रदेश
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top