Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Udaipur313027

उदयपुर में भाभी ने ननद की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार!

AJAvinash Jagnawat
Jul 19, 2025 04:33:44
Udaipur, Rajasthan
उदयपुर के ऋषभदेव थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ननद की हत्या कि आरोपी भाभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अंबा घाटी पिपली-ए में 7 दिन पूर्व रीना ने अपनी ननद सविता के सिर में कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिवार के लोगों ने उसे महाराणा भूपाल चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सविता की मौत हो गई। सविता की मौत के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की शुरू की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रीना को उसके पीहर से गिरफ्तार कर लिया। सविता की 15 साल पहले शादी हो गई थी लेकिन वह लम्बे समय से अपने ससुराल नहीं जा रही थी। इसी बात को लेकर दोनो के बीच विवाद रहता था। बाईट- भरत सिंह, थानाधिकारी, ऋषभदेव थाना, उदयपुर
5
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top