Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
West Singhbhum833201

पश्चिम सिंहभूम में सुरक्षाबलों ने 30 आईईडी बम किए निष्क्रिय!

APAnand Priyadarshi
Jul 04, 2025 15:06:21
Chaibasa, Jharkhand
पश्चिम सिंहभूम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 30 आईईडी बम बरामद कर निष्क्रिय किया गया नक्सली मंसूबों को पुलिस ने किया नाकाम, जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में चलाया गया साझा अभियान ANCHOR READ:- पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ चलाए जा रहे संयुक्त ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चाईबासा पुलिस, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ 60 बटालियन एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने पश्चिम सिंहभूम के टोकलो थाना क्षेत्र और सरायकेला जिले के दलभंगा ओपी के सीमावर्ती जंगल व पहाड़ी क्षेत्रों में तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाए गए करीब 30 आईईडी (प्रत्येक का वजन करीब दो-दो किलोग्राम) बरामद किए हैं। इन विस्फोटकों को सुरक्षा बलों की तत्परता से मौके पर ही बम निरोधक दस्ते की मदद से निष्क्रिय कर दिया गया, जिससे एक बड़े हादसे को टाल दिया गया। यह अभियान 04 जुलाई को गुप्त सूचना के आधार पर चलाया गया था, जिसमें नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की फिर एक बड़ी साजिश को नाकाम किया गया। पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के बाद यह ऑपरेशन शुरू किया गया। जांच में सामने आया है कि माओवादी नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछू, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, पिंटु लोहार समेत अन्य सक्रिय नक्सली कोल्हान क्षेत्र में लगातार विध्वंसक गतिविधियों की योजना बना रहे हैं। नक्सलियों की बढती गतिविधि को देखते हुए सुरक्षाबलों ने भी उनके खिलाफ अब अभियान और तेज कर दिया है। इस अभियान में चाईबासा पुलिस, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ 60 बटालियन, एसएसबी और सरायकेला पुलिस भी शामिल रही।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top