Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Begusarai851101

भतीजे ने चाची पर किया चाकू से जानलेवा हमला, बेगूसराय में मचा हड़कंप!

JCJitendra Chaudhary
Jul 19, 2025 05:31:38
Begusarai, Bihar
जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में एक बार फिर रिश्ता शर्मसार हुआ है जहां मामूली विवाद के कारण भतीजे ने अपने ही चाची को चाकू गोद गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल अवस्था में महिला को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना डंडारी थाना क्षेत्र के सिसौनी गांव की है। घायल महिला की पहचान सिसौनी गांव के रहने वाले पंकज कुमार की पत्नी कविता देवी के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में बताया है की कविता देवी अपने घर में अकेली सोई हुई थी। तभी युवक घर में घुस गया और जान मारने की नीयत से ताबड़तोड़ कविता देवी पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया है की कविता देवी खून से लटपट होकर वहीं पर पड़ी हुई थी। घर के उन सदस्य को देखने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया है कि पिछले महीने युवक के द्वारा घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। तभी इसकी शिकायत उनके परिजनों से की गई थी इसी से नाराज होकर युवक ने घर में घुसकर महिला के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने बताया है कि अपने स्तर से युवक कविता देवी को चाकू से हमला कर मार दिया। परिजनों का कहना है कि महिला का रिश्ते में भतीजा लगता है। और वह अपराधी की किस्म का युवक है। फिलहाल घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल इस घटना की सूचना पीड़ित परिवार ने डंडारी थाना पुलिस को दी है। मौके पर डंडारी थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं आरोपी युवक घर छोड़कर फरार है उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बाइट परिजन बाइट परिजन
2
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top