Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Khairthal-TijaraKhairthal-Tijara

किशनगढ़बास थाने में कांस्टेबल की चौथी मंजिल से गिरने की रहस्यमय घटना!

KMKuldeep Malwar
Jul 19, 2025 08:31:48
Bagheri Kalan, Rajasthan
खबर - TV KHABER जिला - KHERTHAL_TIJARA विधानसभा किशनगढ़बास- रिपोर्टर - कुलदीप मावर (8432754602) लोकेशन-किशनगढ़बास(खैरथल) Twitter:@kuldeepmaw75614 खैरथल जिले के किशनगढ़बास थाना परिसर में आज एक बड़ी घटना सामने आई है। थाने में तैनात कांस्टेबल वीरेंद्र यादव संदिग्ध परिस्थितियों में थाने की चौथी मंजिल से नीचे गिर गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल को तत्काल अलवर के सरकारी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। अचानक चौथी मंजिल से गिरने की तेज आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने देखा कि कांस्टेबल वीरेंद्र नीचे जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। आनन-फानन में उसे तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर स्थिति में अलवर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र यादव को सिर में गहरी चोटें आई हैं। वही ये हादसा कैसे हुआ क्या यह एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना थी या आत्महत्या का प्रयास था इसकी जांच के लिए पुलिस के आलाधिकारी लगे हुए है। घटना के बाद थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई जवान मौके से ही घायल वीरेंद्र को लेकर अलवर रवाना हो गए।
1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top