Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dhanbad826001

12 घंटे में हत्या का आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला!

NMNitesh Mishra
Jul 19, 2025 17:30:45
Dhanbad, Jharkhand
एंकर -- धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिराजपुर दामुमुड़ा में नन बैंकिंग कंपनी के एजेंट कामेश्वर मण्डल की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अशोक मंडल को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता जानकारी दी।सिटी एसपी ने बताया कि मृतक कामेश्वर मंडल पहले नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी रोज वैली में एजेंट के रूप में कार्यरत था। आरोपी अशोक मंडल ने उसके पास 8,000 रुपये जमा किए थे। बाद में कंपनी डूब गई और निवेशकों की राशि फंस गई।पैसे की वापसी को लेकर अशोक मंडल लगातार दबाव बना रहा था, लेकिन कामेश्वर मंडल पैसा नहीं लौटा पाया। इसी बात से नाराज़ होकर अशोक ने पहले लाठी से हमला किया, फिर कुल्हाड़ी से गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल कामेश्वर मंडल को इलाज के लिए SNMMCH धनबाद ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 12 घंटे में आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया गया है।हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी,खून लगा कपड़ा बेडशीट सहित अन्य समान बरामद किया गया है। बाइट -- ऋत्विक श्रीवास्तव(सिटी एसपी,धनबाद)
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top