Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pratapgarh312605

प्रतापगढ़ में आरएएस अधिकारियों के तबादले का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल!

HUHITESH UPADHYAY
Jul 20, 2025 04:36:08
Pratapgarh, Rajasthan
Slug : 2007ZRJ_PRTP_RAS_R जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796 हेडर/हेडलाईन : प्रतापगढ़ में आरएएस अधिकारियों के तबादले, उपखंड स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल एंकर/इंट्रो : राज्य सरकार द्वारा किए गए नवीनतम प्रशासनिक फेरबदल के तहत प्रतापगढ़ जिले में आरएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इन तबादलों के अंतर्गत जिले के विभिन्न उपखंडों में नए उपखंड अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, वहीं कुछ वर्तमान अधिकारियों को अन्य जिलों में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यकुशलता और सुशासन को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। प्रतापगढ़ में निरमा विश्नोई को सहायक कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वे इससे पूर्व हनुमानगढ़ जिले के बड़गांव में उपखंड अधिकारी के पद पर कार्यरत थीं। वहीं अश्विन मालू को प्रतापगढ़ का नया उपखंड अधिकारी बनाया गया है। मालू इससे पहले जालोर में सहायक कलेक्टर थे। अरनोद में योगेश सिंह देवल को उपखंड अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। देवल का तबादला दूदू, जयपुर से किया गया है। धरियावद में सत्य नारायण को उपखंड अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो इससे पहले बीकानेर में सहायक कलेक्टर के रूप में कार्यरत थे। इसी तरह पीपलखूंट में नीलेश कुमार कलाल को उपखंड अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले सलूम्बर में सहायक कलेक्टर थे। सुहागपुरा में काजल मीना को उपखंड अधिकारी बनाया गया है। वे टोंक से प्रतापगढ़ स्थानांतरित हुई हैं। वहीं दूसरी ओर, प्रतापगढ़ जिले के कुछ अधिकारियों का तबादला अन्य स्थानों पर किया गया है। प्रतापगढ़ के वर्तमान उपखंड अधिकारी मणिलाल तीरगर को कपासन, चित्तौड़गढ़ में सहायक कलेक्टर नियुक्त किया गया है। धरियावद के उपखंड अधिकारी राकेश कुमार न्यौल को रेलमगरा, राजसमंद स्थानांतरित किया गया है। सहायक कलेक्टर भागचंद रेगर को अब ऋषभदेव, उदयपुर में उपखंड अधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक हलकों में इन तबादलों को शासन की कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय नागरिकों को नए अधिकारियों से कार्य में पारदर्शिता और जनहित में बेहतर फैसलों की उम्मीद है।
10
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top