Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna803213

बाढ़ में प्रेम कहानी: शिक्षक ने बिना दहेज की शादी की!

CRCHANDAN RAI
Jul 20, 2025 12:05:59
Barh, Bihar
बाढ़ अनुमंडल के अलखनाथ धाम में एक अनोखा विवाह सामने आया है। लड़का प्रवीण कुमार काजरथ घाट में एक सरकारी स्कूल में शिक्षक है। वह बड़हिया प्रखंड में मनोहरपुर गांव का रहनेवाला है। प्रवीण बड़हिया प्रखंड की महरामचक गांव की रहनेवाली सुषमा कुमारी से दो वर्षों से प्रेम करता था। दोनों बराबर एक दूसरे से गांव के बाहर मिलते जुलते थे। कल लड़की के परिजनों ने दोनों को एक साथ बंद कमरे में देख लिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव के भी कई लोग मौके पर जमा हो गए। इसके बाद सभी गांव वालों ने प्रवीण पर शादी करने का दबाव बनाया। प्रवीण के माता पिता दहेज की मांग कर रहे थे, लेकिन वह बिना दहेज के ही मंदिर में शादी करने के लिए तैयार हो गया। सभी राजी खुशी बाढ़ के अलखनाथ धाम स्थित शिव पार्वती मंदिर में शादी के लिए जमा हुए। पंडित जी ने दोनों प्रेमी युगल का मंत्रोच्चार के साथ मंदिर में शादी की रस्में पूरी की। लड़की के परिजनों एवं ग्रामीणों ने सिंदूर दान और दोनों के गले में वरमाला पहनाकर हिंदू विधि विधान से शादी संपन्न करा दी। इसके बाद दोनों पक्ष इस शादी को कानूनी रूप देने के लिए कोर्ट मैरिज के लिए वकील के पास भी गए। बाइट लड़की का भाई सुषमा कुमारी, लड़की प्रवीण कुमार, लड़का शादी कराने वाले पंडित स्थानीय ग्रामीण
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top