Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mandi175019

भूस्खलन से मंडी के कालंग गांव में 14 परिवारों का विस्थापन संकट!

NSNitesh Saini
Jul 19, 2025 15:34:12
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
लोकेशन मंडी : स्लग : भूस्खलन की चपेट में मंडी का कालंग गांव, सहमे ग्रामीण टेंट छोड़ गोशालाओं में ले रहे शरण, लगातार बारिश और पहाड़ी धंसने से 14 परिवारों पर विस्थापन का संकट, दो किलोमीटर दूर खेतों में लगाए टेंट, पानी घुसने से रहना हुआ मुश्किल, गोशालाओं में शरण लेने को मजबूर ग्रामीण, बिजली-पानी की व्यवस्था नहीं, वर्ष 2013 से जारी भूस्खलन, घरों में दरारें 100 मीटर तक फैली… मंडी (नितेश सैनी) :  एंकर : बारिश और भूस्खलन से मंडी जिले की कटौला तहसील के कालंग गांव पर धंसने का खतरा मंडरा गया है। सहमे लोगों ने दो किलोमीटर दूर खेतों में टेंट लगा लिए हैं। हालांकि, बारिश के कारण टेंटों में पानी घुस रहा है। इससे लोग अब गोशालाओं में शरण लेने को मजबूर हो गए हैं। कालंग गांव के नीचे पहाड़ी में लगातार भूस्खलन होने से 14 परिवारों पर विस्थापन का संकट छा गया है। गांव को धंसता देख 14 परिवारों ने घर से दो किलोमीटर दूर खेतों में टेंट लगा लिए है। प्रभावितो के अनुसार टेंट काफी पतले हैं और भारी बारिश पर पानी अंदर घुस रहा है। इससे टेंटों में रहना मुश्किल है। टेंट के अंदर रखा सामान भीग रहा है। इससे प्रभावित लोगों को अब गोशालाओं में शरण लेनी पड़ रही है। बिजली और पानी की व्यवस्था अभी तक नहीं हो पाई है। इससे प्रभावित लोग परेशान हैं। अब तिरपाल के लिए प्रशासन से फिर गुहार लगाई जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2013 से गांव में लगातार भूस्खलन हो रहा है। घरों से दरारें 100 मीटर की दूरी तक पहुंच चुकी हैं। लगातार हो रही भारी बारिश से प्रभावित सहम गए और अब टेंट भी साथ नहीं दे रहे हैं। इससे गोशालाओं में शरण लेनी पड़ी। उन्होंने बताया कि जंगल साथ में होने के चलते बिजली और पानी की व्यवस्था बेहद जरूरी है। मानसून सीजन में भूस्खलन और आपदा के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन कालंग गांव का असुरक्षित घोषित कर चुका है। ग्रामीणों को अस्थायी तौर पर दूसरी जगह बसाए जाने की तैयारी है। आपदा प्रभावितों की तरह की जाए सहायता प्रभावितों ने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से मांग की है कि बेघर हुए आपदा प्रभावितों की तर्ज पर उन्हें भी घर बनाने के लिए सात-सात लाख रुपये आर्थिक सहायता दी जाए। प्रभावितों के अनुसार गांव पूरी तरह असुरक्षित है और बारिश के मौसम में यहां रहना खतरे से खाली नहीं है। लगातार भूस्खलन हो रहा है, जमीन खिसक रही है। बाइट : ग्रामीण नायब तहसीलदार कटौला अशोक कुमार के अनुसार प्रशासन लगातार कालंग गांव के लोगों से संपर्क बनाए हुए हैं। प्रभावित लोगों को तिरपाल मुहैया करवा दिए गए है। बिजली और पानी के लिए भी संबंधित विभाग के कर्मचारियों को कहा गया है। जल्द व्यवस्था करवा दी जाएगी।
4
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top