Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jehanabad804408

बिहार में जमीनी विवाद ने ली हिंसक मोड़, पिता-पुत्र घायल!

MKMukesh Kumar
Jul 19, 2025 09:32:05
Jehanabad, Bihar
MUKESH KUMAR / JEHANABAD / 19-07-2025 SLUG - FIRING A.INTRO - बिहार के जहानाबाद में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। फसल बर्बाद करने के विरोध पर हुई मारपीट के दौरान गोलीबारी की घटना हो गयी। जिसमें एक युवक को गोली लगी है जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मिस्तरगंज गांव की है। घायलों की पहचान राजीव कुमार और उमेश यादव के रूप में हुई है, जो दोनों पिता-पुत्र बताये जाते हैं। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह ढाई कट्ठे जमीन में धान की रोपाई की थी, जिसे उनके ही गोतिया के लोगों ने फसल को तहस नहस कर दिया। जब इसका विरोध किया गया तो वे लोग देखते ही देखते मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दोनो ओर से जामकर ईंट-पत्थर चले तभी दूसरे पक्ष के लोगो ने गोली चला दी, जो राजीव कुमार के पेट को छूते हुए निकल गई। इस घटना में उमेश यादव का सिर भी फट गया। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। एक घायल को गोली छूकर निकल गई है जबकि दूसरे के सिर में गहरी चोट है। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। Byte - रिपु देवी,घायल युवक की मां डॉ उदय शंकर,चिकित्सक, सदर अस्पताल
2
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top