Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rajsamand313324

राजसमंद में कावड़ यात्रा: श्रद्धालुओं का महादेव के जयकारों से गूंजता शहर!

DSdevendra sharma2
Jul 20, 2025 09:30:33
Rajsamand, Mohi, Rajasthan
राजसमंद, शिव का सावन और कावड़ यात्रा, गुप्तेश्वर से परशुराम महादेव तक शुरू हुई कावड़ यात्रा, आराध्य महादेव पर जल चढ़ाने के निकले निकले कावड़िए, 2 दिन में करीब 70 किलोमीटर का सफर तय करेंगे श्रद्धालु, महादेव के जयकारों और नाचते गाते निकले कावड़िये, राजसमंद। राजसमंद जिले में कावड़ यात्रा आयोजन समिति के तत्वावधान में लगातार 37 वें वर्ष कांकरोली के गुप्तेश्वर महादेव मंदिर से कुम्भलगढ़ स्थित परशुराम महादेव तक कावड़ यात्रा शुरू हुई। बता दें कि सोमवार को परशुराम महादेव मंदिर में जलाभिषेक के साथ में कावड़ यात्रा का समापन होगा। इससे पहले आज कावड़ यात्रा की शहर में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें ढोल, नगाड़ों ओर डीजे सहित बाबा बर्फानी की झांकी शामिल रही। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ ने महादेव के जयकारों से शहर को गुंजायमान कर दिया। इस दौरान जिला प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया। शोभायात्रा के साथ बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे। जिला, राजसमंद जिला संवाददाता, देवेंद्र शर्मा
1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top