Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
जम्मू-कश्मीर पीपल्स कांफ्रेंस ने फारूक अब्दुल्ला पर हमले की निंदा, सुरक्षा पर सवाल
WMWaqar Manzoor
Mar 12, 2026 12:00:11
Jammu and Kashmir People's Conference, Senior Leader Abdul Gani Vakil today strongly condemned the recent attack on former Chief Minister Farooq Abdullah during a public function. Vakil termed the incident as highly unfortunate and expressed serious concern over the breach of security, particularly when a senior political leader like Dr. Farooq Abdullah is provided with Z-plus security cover. He said that such incidents raise serious questions regarding the effectiveness of security arrangements at public events. Abdul Gani Vakil urged the concerned authorities to conduct a thorough and impartial investigation into the matter so that the facts are brought to light and responsibility is fixed. He further stressed that strict measures should be taken to ensure that such incidents are not repeated in the future. Vakil also emphasized the need to maintain the dignity of democratic institutions and ensure the safety of political leaders and the public during political and social gatherings.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSATISH KUMAR
Mar 12, 2026 13:30:22
Jaspur, Uttarakhand:एक तरफ आसमान छूती कीमतें और दूसरी तरफ सप्लाई में कटौती—महंगाई के इस दौर में आम आदमी की रसोई और व्यापारियों के कारोबार पर मानों 'दोहरी मार' पड़ी है। उधम सिंह नगर जनपद में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर को लेकर मचे हाहाकार के बीच जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। रसोई का बिगड़ा स्वाद, कारोबार पर संकट के बादल पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों ने पहले ही आम आदमी का बजट बिगाड़ रखा था, उस पर अब कमर्शिकल सिलेंडरों की किल्लत ने 'नहले पर दहला' मार दिया है। शादियों का सीजन अपने शबाब पर है, लेकिन कैटरर्स और हलवाई खाली सिलेंडरों को लेकर परेशान हैं। हालत यह है कि जिस घर में शहनाइयां बज रही हैं, वहाँ अब खाने के मैन्यू से ज्यादा चिंता गैस के इंतजाम की है। मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए रसोई का स्वाद अब कड़वा होता जा रहा है। DM नितिन भदौरिया की अपील पैनिक न करें जनता मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस (Domestic LPG) की सप्लाई में कोई कमी नहीं है। उन्होंने जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक बुकिंग से बचें। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि व्यावसायिक (Commercial) गैस के इस्तेमाल पर 80% की कैपिंग लगा दी गई है। प्रशासन की कोशिश है कि अस्पतालों जैसे अति-आवश्यक क्षेत्रों में गैस की कमी न हो, लेकिन इस कटौती ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। खबरों के बीच यह भी साफ है कि गैस एजेंसियों पर भीड़ बढ़ने से लोगों का कीमती समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। प्रशासन का कहना है कि यह एक वैश्विक संकट है, लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक आम आदमी इस महंगाई और किल्लत की आग में झुलसता रहेगा? प्रशासन ने सख्त हिदायत दी है कि गैस की कालाबाजारी करने वालों पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। फिलहाल घरेलू सिलेंडर तो मिल रहे हैं, लेकिन कारोबारियों के लिए आने वाले दिन किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं हैं। देखना होगा कि प्रशासन इस सप्लाई चैन को कब तक पटरी पर ला पाता है。
0
comment0
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
Mar 12, 2026 13:20:25
Gaya, Bihar:बिहार सरकार और नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का हमला, कहा नीतीश कुमार से जुड़े नेता समृद्ध हुए है न कि बिहार की जनता समृद्ध हुए है。 गया में जनसुराज के प्रशांत किशोर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अल्टीमेम नहीं दिए है।लोकतंत्र में जनता वोट देती है। जनता सिर्फ सरकार का चुनाव नहीं करती है।जनता हर पार्टी और उसकी भूमिका भी तय करती है।जनता ने तय किया कि एनडीए के लिए नीतीश कुमार सत्ता में बैठेंगे।राजद के लिए तय किया कि वह विपक्ष में बैठेंगे।और जन सुराज के लिए तय किया सड़क पर रहेंगे और समाज में रहेंगे।समृद्ध बिहार पर कहा कि देश का सबसे गरीबी और पिछड़ा राज्य बिहार है।सबसे अशिक्षित राज्य है।भ्रष्ट्राचार की वजह से यहां के ऑफिसर समृद्ध हो गए है।कई अधिकारी है जो ऑस्ट्रेलिया ,अमेरिका और इंग्लैंड में प्रॉपर्टी खरीद रहे है।नीतीश कुमार से जुड़े नेता भ्रष्ट्राचार कर वह समृद्ध हो गए है।बिहार की जनता समृद्ध नहीं हुई है।किसान 2400 का धान 1700 में बेचकर क्या समृद्ध हो गया है।बिहार के बच्चे पढ़ाई नहीं करके खिचड़ी खा रहे है तो समृद्ध कैसे कह सकते है।समृद्ध नीतीश से जुड़े नेता और अधिकारी हुए है। समृद्ध यात्रा निकाले है उसमें वही लोग शामिल होते है।जनता शामिल नहीं होती है।उसमें तो अधिकारी होते है।नीतीश कुमार के मंत्री शामिल होते है क्योंकि वह समृद्ध हुए है इसलिए इसे सेलिब्रेट कर रहे है। संविदा पर बहाल करने वाले कंपनियां सरकार द्वारा दिए गए पैसे का ज्यादा हिस्सा खुद ले लेते है।20 हजार सैलरी में 10 से 12 हजार रूपये युवाओं को मिलता है बाकी बेल्ट्रान जैसी कम्पनियां ले लेती है।बिचौलियों सत्ता में रहे नेताओं से जुड़े है।इसलिए इनपर कोई कार्रवाई नहीं होती है।संविदा पर काम करने वाले संविदाकर्मी 40 से 50% पैसा यह ले लेते है। नीतीश कुमार सीएम नहीं रहेंगे यह हमने पहले कहा था।यह लिखकर रख लीजिए कि 5 साल भ्रष्टाचार कम नहीं होगा,फैक्ट्रियां नहीं लगेगी,स्कूल की व्यवस्था नहीं सुधरेगी।क्योंकि की बिहार की जनता ने उसके लिए वोट नहीं दिया है।चावल के लिए वोट दिया है।गुजरात के विकास के लिए दिया है यहां के बच्चे गुजरात जाकर मजदूरी करते है तो करते रहेंगे।यह नहीं सुधरना है।मोदी और भाजपा के कहने पर वोट दिया है तो गुजरात का विकास होगा बिहार का विकास नहीं होगा।अगर बिहार में सरकार ने जो 2 लाख रुपए देने का वादा किया है तो हमे राजनीत करने की कोई जरूरत नहीं है। राजनीत मेरे लिए कोई व्यवसाय नहीं है।सुधार के लिए कर रहे है।जब तक एनडीए की सरकार है तब तक भ्रष्टाचार,रोजगार और शिक्षा में कोई परिवर्तन नहीं होने वाला है।इथेनॉल का फैक्ट्री सिर्फ दिखावा है。 चुनाव में सरकार ने वोट खरीदने के लिए 30 हजार करोड़ बाटीयेगा तो खजाना खाली नहीं होगा क्या।यह हमलोगों को समझना चाहिए।10 हजार प्रति वोट खरीद लिया गया है。
0
comment0
Report
SKSumit Kumar
Mar 12, 2026 13:19:41
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी की शिकायतें मिलने के बाद जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ शहर की दो गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया... इस दौरान उन्होंने वितरण व्यवस्था, स्टॉक और उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया तथा एजेंसी संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए... उन्होंने एजेंसियों पर उपलब्ध गैस सिलेंडरों की संख्या, स्टॉक रजिस्टर, बुकिंग और डिलीवरी की प्रक्रिया की जानकारी ली.. साथ ही, मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनी.... उन्होंने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं और वितरण में देरी न हो.... जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखते हुए बुकिंग के आधार पर प्राथमिकता से डिलीवरी सुनिश्चित की जाए... जिलाधिकारी ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग पहले से हो चुकी है, उनकी डिलीवरी के समय सर्वर के माध्यम से ओटीपी जनरेट होता है... वर्तमान में सर्वर की गति धीमी होने के कारण ओटीपी जनरेट होने में समस्या आ रही है, जिससे डिलीवरी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है... इस समस्या के समाधान के लिए मार्केटिंग कंपनियों के मुख्य डिस्ट्रीब्यूटर से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.... उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें... अगर इस संबंध में कोई भ्रामक सूचना मिले तो तत्काल डायल 112 पर सूचना दें...
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Mar 12, 2026 13:19:20
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी नवाबाद थाना क्षेत्र के ईलाइट चौराहे से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां हाई वोल्टेज ड्रामा कर एक युवती और दो युवक एक शख्स की जमकर बेरहमी से मारपीट करते नजर आ रहे है। इस दौरान युवती हाथ में पत्थर लेकर मारने का प्रयास कर रही और अपने साथी युवकों से कह रही कि इसे जान से मार दो, वहीं बीच चौराहे पर दो युवक बारी बारी से एक शख्स की लात घूंसों से पिटाई कर रहे हैं और लोगों की भीड़ चौराहे पर चल रही मारपीट का तमाशा देख रही हैं लेकिन किसी ने भी बीच बचाव करने की कोशिश नहीं की है, मगर इस दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, जिसके बाद एक्शन में आई पुलिस ने महिला और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई कर दी है।
0
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Mar 12, 2026 13:19:02
0
comment0
Report
IAImran Ajij
Mar 12, 2026 13:18:17
Bagaha, Bihar:प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान बुजुर्ग ने अपने जीवित होने का प्रमाण देकर पेंशन फिर से शुरू कराने की मांग की। बगहा 1 प्रखंड सभागार में कुछ समय के लिए असहज स्थिति बन गई जब 78 वर्षीय एक बुजुर्ग ने बताया कि वे जीवित हैं, लेकिन सरकारी कागजों में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है और वृद्धा पेंशन बंद हो गई है। जैनी टोला इंग्लिशिया पंचायत के केश्वर मिश्रा पिछले पांच महीनों से पेंशन नहीं पा रहे थे। आरोप है कि विकास मित्र की गड़बड़ी और मनमानी के कारण जीवित व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। वे पंचायत से प्रखंड कार्यालय तक चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। केश्वर मिश्रा ने कहा कि वे ब्लॉक कार्यालय आकर अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं ताकि उनकी पेंशन دوبارہ चालू हो सके। उन्होंने पंचायत की विकास मित्र शोभा कुमारी को दोषी ठहराते हुए जिम्मेदार बताया है। शोभा कुमारी ने इसे भूलवश गलती बताकर कहा है कि तकनीकी त्रुटि के कारण ऐसा हुआ है और मामले को ठीक किया जा रहा है। जिलाधिकारी तरणजोत सिंह ने ADM को निर्देश दिया है कि बुजुर्ग की समस्या का जल्द समाधान किया जाए। अब देखنا है कि फाइलों में मृत बताए गए केश्वर मिश्रा को पेंशन कब तक मिल पाती है। बाइट: केश्वर मिश्रा, कागजों में मृत बुजुर्ग पेंशन से वंचित ग्रामीण; बाइट: Ambika Singh, Ward Member जैनी टोला इंग्लिशिया पंचायत; बाइट: शोभा कुमारी, विकास मित्र।
0
comment0
Report
RNRandhir Nidhi
Mar 12, 2026 13:18:01
Gumla, Jharkhand:गुमला। जिले के बिशुनपुर प्रखंड अंतर्गत सेरका पंचायत की पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को 8,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई 12 मार्च 2026 को की गई। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी सचिव को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अपने साथ ले गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चट्टी सेरका पंचायत निवासी परमेश्वर सिंह (52 वर्ष) ने रांची स्थित एसीबी कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया था कि ग्राम सभा द्वारा उनकी जमीन पर कुएं की मरम्मत का कार्य उन्हें सौंपा गया था, जिसे उन्होंने निर्धारित समय में पूरा कर दिया था। परमेश्वर सिंह का आरोप था कि कार्य पूर्ण होने के बाद बिल पास करने और शेष भुगतान जारी कराने के एवज में पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो उनसे 8,000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहीं थीं। परिवादी ने रिश्वत देकर काम कराने से साफ इनकार कर दिया और इसकी शिकायत एसीबी से कर दी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का विधिवत सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए। इसके बाद भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो, रांची थाना में कांड संख्या 09/26, दिनांक 11 मार्च 2026 को भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम-2018 की धारा 7(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और 12 मार्च 2026 को बिशुनपुर प्रखंड परिसर में पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को परिवादी से 8,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद जिले के पंचायत स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। एसीबी की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है。
0
comment0
Report
OSONKAR SINGH
Mar 12, 2026 13:17:35
Indore, Madhya Pradesh:चित्रकूट के मटियारा ग्राम पंचायत में बने प्राथमिक विद्यालय में कक्ष न होने की वजह से पेड़ों के नीचे बैठकर बच्चे पढ़ाई करने को मजबूर है। विद्यालय का पुराना भवन जर्जर हो जाने के कारण गिरा दिया गया था, जिसके बाद से अब तक नए भवन का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। हालात ऐसे हैं कि बच्चे बबूल के पेड़ों के नीचे बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। तेज धूप, गर्मी और मौसम की मार के बीच बच्चों की पढ़ाई किसी तरह जारी है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि लंबे समय से विद्यालय भवन निर्माण की प्रक्रिया लंबित पड़ी है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बेसिक शिक्षा अधिकारी बी. के. शर्मा ने विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जल्द ही नए भवन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराने का आश्वासन दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी बी के शर्मा ने बताया कि आज प्राथमिक विद्यालय मटियारा का निरीक्षण किया गया था। विद्यालय का पुराना भवन काफी जर्जर हो गया था, जिसके कारण उसे गिरा दिया गया था। नए विद्यालय भवन के निर्माण के लिए प्रक्रिया चल रही है और संबंधित विभाग को भी अवगत कराया गया है। जल्द ही यहाँ कक्ष निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा, ताकि बच्चों को बेहतर और सुरक्षित वातावरण में पढ़ाई की सुविधा मिल सके। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले के और विद्यालयों में भी जर्जर होने के कारण होने वाली अव्यवस्था का हवाला दिया है। वही इस मामले में sपा के लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्भय सिंह पटेल ने इस सरकार को आड़े हाथो लिया है और उन्होंने शिक्षा की दुर्दशा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीति को जिम्मेदार ठहराया है। डॉ पटेल ने सरकार से तत्काल नौनिहालों के बैठने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मांग की है। अब देखने वाली बात होगी कि अधिकारियों का यह आश्वासन कब तक जमीन पर उतरता है और बच्चों को खुले आसमान के नीचे पढ़ाई से कब राहत मिलती है।
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Mar 12, 2026 13:17:17
CHANDI, Harnaut, Bihar:हादसा: आंगनवाड़ी केंद्र संख्या–6 में पढ़ाई के दौरान छत का निचला भाग गिरने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में केंद्र में पढ़ रहे आधा दर्जन छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को एकंगरसराय के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी बच्चों को फिलहाल खतरे से बाहर बताया है। घायलों में 4 वर्षीय आकाश कुमार, अन्नू कुमारी, तन्नू कुमारी, 3 वर्षीय आर्यन कुमार, आयुष कुमार आदि शामिल हैं। आकाश कुमार को सबसे अधिक चोट आई है और उसका पैर टूट गया है। आंगनवाड़ी सेविका उषा देवी ने बताया कि एक वर्ष पूरे 77 हजार रुपये की लागत से केंद्र की मरम्मत कराई गई थी। मरम्मत के कुछ समय बाद ही छत का प्लास्टर गिरने की घटना घटित हुई है, जिससे बच्चों को चोटें आईं। घटना के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में नाराजगी है, लोगों ने आंगनवाड़ी भवन की गुणवत्ता की जाँच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
0
comment0
Report
Mar 12, 2026 13:16:53
Shahabad, Uttar Pradesh:कोड़रा सरैया के एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में वांछित चल रहे दो हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दोनों पर पुलिस ने 25 - 25 का इनाम घोषित कर रखा था। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम कुडरा सरैंया निवासी बद्री प्रसाद पुत्र जानकी प्रसाद ने 12 दिसंबर 2024 को तहरीर देकर रामभरोसे पुत्र चिंता, घनश्याम पुत्र राम भरोसे, पूनम पुत्र राम भरोसे और सुमित पुत्र राम भरोसे पर लेनदेन के कारण अपने पुत्र हरिराम की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका देने का आरोप लगाया था। पुलिस आरोपियों की लगातार तलाश कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक बेहटा गोकुल ने गुरुवार को शाम 4:00 बजे बताया गिरफ्तार किए गए राम भरोसे और घनश्याम ने बताया कि उन्होंने हरिनाम से पैसे उधार लिए थे और वह लगातार अपने पैसे मांग रहा था। जिससे नाराज होकर उन्होंने उसकी हत्या कर दी और पेड़ से शल को लटका दिया जिससे ऐसा प्रतीत हो कि उसने आत्महत्या की है । पकड़े गए आरोपियों को पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
0
comment0
Report
DTDhiraj Thakur
Mar 12, 2026 13:16:50
Ranchi, Jharkhand:मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष-सह-लोकसभा सांसद श्री गौरव गोगोई ने की मुलाकात। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष-सह-लोकसभा सांसद श्री गौरव गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं उनके बीच आगामी असम चुनाव सहित झारखंड में चल रहे विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन एवं वर्तमान राजनीतिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री भंवर जितेंद्र सिंह एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री के० राजू उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top