Back
स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का रेवाड़ी दौरा, हरियाली तीज पर झूला झूलने का आनंद!
NZNaveen Zee
FollowJul 20, 2025 16:03:00
Rewari, Haryana
रेवाड़ी पहुंची स्वास्थ्य मंत्री आरती राव,
भाजपा जिला कार्यालय में झूली हरियाली तीज पर्व कार्यक्रम पर झूला,
बोली;प्रदेश में बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में स्वास्थ्य विभाग सजग,
रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, कोसली विधायक अनिल यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली रही मौजूद,
एंकर - स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव आज रेवाड़ी पहुंची। जहां जिला कार्यालय में हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम में उन्होंने झूला भी झूला।साथ ही भाजपा की जिला कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों को उन्होंने कार्यक्रम के दौरान बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आरती राव आज शहर में नई बस्ती क्षेत्र, भाजपा जिला कार्यालय, गढ़ी बोली रोड व नई अनाज मंडी परिसर में क्षेत्र के लोगों से बातचीत की।भाजपा कार्यालय में हरियाली तीज पर्व कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, विधायक रेवाड़ी लक्ष्मण सिंह यादव व विधायक कोसली अनिल यादव का भाजपा जिलाध्यक्ष डा.वंदना पोपली सहित पूरी महिला कार्यकारिणी की ओर से अभिनंदन किया गया।
विओ - स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करते हुए स्वास्थ्य विभाग हरियाणा की ओर से बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं पूरे हरियाणा में प्रदान की जा रही हैं और रेवाड़ी जिला में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता पर भी वे अपने घर के नाते पूरा ध्यान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें आज के दिन बारिश में शहर के अस्पताल में परेशानी न हो इसके लिए व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए हैं। वे स्वयं भी नागरिक अस्पताल का दौरा करके आई हैं और नागरिक अस्पताल में किसी भी रूप से मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए पूरी योजनाबद्ध तरीके से कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों को नागरिक अस्पताल में पर्याप्त स्वास्थ्य सेवाएं मिलें इसके लिए वे पूरी तरह से सजग हैं। उन्होंने बताया कि बरसात में जलभराव के कारण बिजली आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए नागरिक अस्पताल परिसर में जनरेटर को भी अलग पैनल से जोड़ते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति अस्पताल में मुहैया हो इसकी व्यवस्था की जा रही है।
विओ- स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि रेवाड़ी के विकास पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव भी उल्लेखनीय भागीदारी निभा रहे हैं और उनकी शहरी क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में निभाई जा रही जिम्मेदारी सराहनीय है। शनिवार व रविवार को अवकाश के दिनों में जब लोग अपने घरों में आराम कर रहे होते हैं उस दौरान विधायक लक्ष्मण सिंह यादव शहर के सामाजिक, धार्मिक संगठनों के साथ ही सडक़ों पर सफाई रखने की अलख जगाते हुए सफाई योद्धा के रूप में आई लव रेवाड़ी थीम के साथ सफाई अभियान में आहुति डाल रहे हें। यह अभियान जन जागरूकता के साथ जरूर सफलता की ओर बढ़ेगा ऐसा वे विश्वास रखती हैं।
बाइट -आरती राव, स्वास्थ्य मंत्री
12
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement